रायपुर, 16 अगस्त 2023/77 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्य मुख्यालय नवा रायपुर के कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष श्री गुरप्रीत सिंह बाबरा ने ध्वजारोहण किया। मुख्य अतिथि श्री बाबरा ने मुख्यमंत्री का राज्य की जनता के नाम जारी संदेश का वाचन किया। समारोह में रंगीन गुब्बारे आसमान में छोड़े गए। इस अवसर पर अध्यक्ष श्री बाबरा ने समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को श्रीफल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर राज्य खाद्य आयोग के सदस्य श्री राजेंद्र महिलांग, सदस्य सचिव श्रीमती दयामणि मिंज, निज सचिव डॉ. सूरज कुमार दुबे सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह बाबरा ने किया ध्वजारोहण
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
- Advertisement -
Ashwani Sahu
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
