मुंगेली 15 अगस्त 2023// राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज कलेक्टर श्री राहुल देव ने जिला कलेक्टोरेट परिसर में ध्वजारोहण किया और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उन्होंने जिला कलेक्टोरेट के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी और कहा कि आज देश के वीर शहीद जवानों को याद करने और देश की सेवा के लिए सत्यनिष्ठा के साथ संकल्प लेने का दिन है। हमें शासकीय सेवक के रूप में जो जिम्मेदारी प्राप्त होता है, उसे निष्ठापूर्वक करना चाहिए और देश की सेवा के लिए सर्वश्रेष्ठ योगदान देना चाहिए। उन्होंने अधिकारी-कर्मचारियों को टीम भावना के साथ कार्य करते हुए मुंगेली जिले को विकास की नई ऊंचाईयों पर ले जाने की बात कही। इस अवसर पर एसडीएम सुश्री आकांक्षा शिक्षा खलखो (आईएएस), अपर कलेक्टर श्री विजेंद्र पाटले, संयुक्त कलेक्टर श्रीमति मेनका प्रधान, श्री अजीत पुजारी, डिप्टी कलेक्टर श्री अजय शतरंज, श्री प्रवीण तिवारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।
कलेक्टर ने जिला कलेक्टोरेट में किया ध्वजारोहण,स्वतंत्रता दिवस की दी बधाई एवं शुभकामनाएं
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]
- Advertisement -
Ashwani Sahu
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
