Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर प्यारे लाल सिंह का देश की आजादी के लिए अविस्मरणीय योगदान: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
CHP चौक लिबरा हिंसा मामले में 3 महिलाओं समेत 5 और आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ में जिला कांग्रेस की प्रेसवार्ता, NIA जांच की दिशा और सुरक्षा चूक पर उठे गंभीर
CHHATTISGARH RAIGARH
जन्माष्टमी पर रामचन्द शर्मा की अनूठी पहल, एक कप चाय के साथ पर्यावरण बचाने का संकल्प, हस्ताक्षर अभियान में उमड़ा जनसैलाब
CHHATTISGARH RAIGARH
शिक्षक दिवस पर खरसिया में भव्य सम्मान समारोह, सेवानिवृत्त शिक्षक-अधिकारी-कर्मचारियों को मिला ‘खरसिया गौरव सम्मान’
CHHATTISGARH Kharsiya
पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से छूट देने की मांग, सहायक शिक्षक फेडरेशन ने सौंपा आवेदन
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर प्यारे लाल सिंह का देश की आजादी के लिए अविस्मरणीय योगदान: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu August 11, 2023 CHHATTISGARH
Share
8 Min Read

रायपुर/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम डुमरडीहकला में आयोजित किसान-मजदूर सम्मेलन में शामिल हुए। किसान-मजदूर सम्मेलन कार्यक्रम में 93 करोड़ 61 लाख 75 हजार रूपए की लागत के 112 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। जिसमें 57 करोड़ 37 लाख 78 हजार रूपए की लागत के 98 विकास कार्यों का भूमिपूजन तथा 36 करोड़ 23 लाख 97 हजार रूपए की लागत के 14 विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल है। मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा शासन की संचालित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 538 हितग्राहियों को 1 करोड़ 16 लाख 15 हजार रूपए की सामग्री का वितरण भी किया गया।
मुख्यमंत्री ने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर प्यारे लाल सिंह को नमन करते हुए कहा कि उन्होंने देश की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी और उनके जन्मभूमि में उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया है। आज हम अपने पुरखों के अविस्मरणीय योगदान को याद कर रहे हैं। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर प्यारे लाल सिंह भू-दान आंदोलन के दौरान मध्यप्रदेश, सीपी बरार में निरंतर पदयात्रा करते रहे। उन्हें भू-दान आंदोलन का प्रथम शहीद घोषित किया गया। हमारे पुरखों का सपना था कि मजदूरों और किसानों की माली हालत में सुधार हो, उनके नेतृत्व में बीएनसी मिल, बुनकर आंदोलन हुए, जिससे परिवर्तन की दिशा में आगे कदम बढ़े। डॉ. खूबचंद बघेल ने छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के लिए बिगुल फूंका और सन 2000 में नए छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण हुआ। सरकार किसान, मजदूर और सभी की खुशहाली के लिए लगातार कार्य कर रही है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायत डुमरडीहकला में ठाकुर प्यारे लाल सिंह की जीवनी पर आधारित संग्रहालय एवं क्षेत्रीय राजपूत समाज के भवन निर्माण हेतु 40 लाख रूपए की स्वीकृति की घोषणा की।
उन्होंने शासकीय महाविद्यालय ठेलकाडीह का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर प्यारे लाल सिंह के नाम कर करने की घोषणा की। रूसे केनाल से डुमरडीहकला बांध तक जोडऩे के लिए ज्वाईंट सर्वे की स्वीकृति प्रदान की तथा ग्राम पंचायत डुमरडीहकला में स्टाप डेम निर्माण हेतु सर्वे की स्वीकृति प्रदान की तथा सर्वे के बाद एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने खाद गोदाम के निर्माण तथा यादव समाज के भवन निर्माण के लिए 10 लाख रूपए की राशि देने की घोषणा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर प्यारे लाल सिंह की जीवनी पर आधारित त्यागमूर्ति स्मृति पुस्तक का विमोचन भी किया।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि किसानों के 9 हजार करोड़ रूपए की कर्ज माफी की गई है। इसके साथ ही सिंचाई कर एवं समूह की महिलाओं के कर्ज की माफी की गई है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत अपना वादा निभाते हुए, सरकार ने 2500 रूपए समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की। उन्होंने कहा कि अन्नदाताओं के विश्वास को टूटने नहीं देंगे और विपरीत परिस्थिति में भी किसानों के साथ खड़े होंगे। अन्नदाता संपन्न एवं खुशहाल रहें इसके लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। ऐसे किसान जो गांव छोड़कर शहर चले गए थे। वे वापस गांव की ओर लौट रहे हैं। उन्होंने कहा कि बेरोजगार भत्ता योजना अंतर्गत युवाओं को 112 करोड़ रूपए, वन संसाधन अधिकारी के तहत पट्टा निरंतर दिए जा रहे हैं। गोधन न्याय योजना के तहत पशुपालकों, महिला स्वसहायता समूह एवं किसानों के खाते में 500 करोड़ रूपए गए हैं। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के माध्यम से प्रदेश के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल रही है। वहीं अंग्रेजी माध्यम में महाविद्यालय प्रारंभ करने की दिशा में निरंतर प्रयास जारी है। छत्तीसगढ़ की पहचान बदल रही है। अब देश-विदेश में हमारी कला एवं संस्कृति की चर्चा होती है।
छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं विधायक डोंगरगढ़ श्री भुनेश्वर बघेल ने कहा कि शासन ने किसानों के हित में कार्य करते हुए धान खरीदी प्रति एकड़ 15 क्विंटल से बढ़ाकर 20 क्विंटल की है। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति एवं खान-पान को बढ़ावा दिया है। छत्तीसगढ़ की चार चिन्हारी नरूवा, गरूवा, घुरूवा, बाड़ी योजना से विकास के रास्ते खुले हैं। भूमिहीन श्रमिकों को राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के अंतर्गत 7000 रूपए की राशि प्रदान की जारी है। उन्होंने कहा कि देश की पहली सरकार है, जिसने 2 रूपए प्रति किलो की दर से गोबर की खरीदी की है। गौठानों में वर्मी कम्पोस्ट के निर्माण के साथ ही दीया, लकड़ी एवं गोबर पेंट भी बनाया जा रहा है। वहीं गोबर से बिजली बनाने का कार्य चल रहा है। गांव में राजीव युवा मितान क्लब का गठन किया गया है। शासन द्वारा सभी वर्गों को ध्यान में रखकर कार्य किया जा रहा है।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर प्यारे लाल सिंह के परिजन श्री आशीष सिंह ने कहा कि यह पल भावुकतापूर्ण क्षण है। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि श्री नरेन्द्र सिंह ठाकुर ने भी कार्यक्रम का संबोधित किया। इस अवसर पर संसदीय सचिव एवं विधायक मोहला-मानपुर श्री इन्द्रशाह मंडावी, राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं विधायक डोंगरगांव श्री दलेश्वर साहू, विधायक खुज्जी श्रीमती छन्नी साहू, विधायक खैरागढ़ श्रीमती यशोदा वर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य अंत्याव्यवसायी वित्त विकास निगम के अध्यक्ष श्री धनेश पाटिला, छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र मुदलियार, महापौर श्रीमती हेमा देशमुख, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष श्री नवाज खान, राजगामी संपदा न्यास की अध्यक्ष श्री विवेक वासनिक, सभापति जनपद पंचायत राजनांदगांव श्री ओमप्रकाश साहू, जीव-जन्तु बोर्ड के सदस्य श्री संजय जैन, समाज सेवी श्री पदम कोठारी, समाज सेवी श्री रतन यादव, सरपंच श्री दिनेश सिंह ठाकुर अन्य जनप्रतिनिधि, संभागायुक्त श्री महादेव कावरे, आईजी श्री राहुल भगत, कलेक्टर श्री डोमन सिंह, पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री अभिषेक मीणा, पुलिस अधीक्षक खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई श्रीमती अंकिता शर्मा, जिला पंचायत सीईओ श्री अमित कुमार, एसडीएम राजनांदगांव श्री अरूण वर्मा सहित ठाकुर प्यारे लाल सिंह के परिजन श्री नीलकांत सिंह, श्री आशीष सिंह, श्री श्रीकांत सिंह, श्री विश्वजीत सिंह, श्री सौमित्र सिंह, श्री नरेन्द्र सिंह सहित अन्य सदस्य, पंचगण, अधिकारी-कर्मचारी व बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे। इसके अलावा ठाकुर प्यारे लाल सिंह के अन्य परिजन इंदौर, श्रीनगर, भोपाल, बीना, दुर्ग, रायपुर से भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu August 11, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य जहां तैयार की गई आंगनबाड़ी एवं बालवाड़ी गतिविधि आधारित पुस्तिका : मंत्री रविन्द्र चौबे
Next Article मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्राम सेम्हरादैहान में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर प्यारे लाल सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

CHP चौक लिबरा हिंसा मामले में 3 महिलाओं समेत 5 और आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH September 6, 2026
रायगढ़ में जिला कांग्रेस की प्रेसवार्ता, NIA जांच की दिशा और सुरक्षा चूक पर उठे गंभीर
CHHATTISGARH RAIGARH September 6, 2026
जन्माष्टमी पर रामचन्द शर्मा की अनूठी पहल, एक कप चाय के साथ पर्यावरण बचाने का संकल्प, हस्ताक्षर अभियान में उमड़ा जनसैलाब
CHHATTISGARH RAIGARH September 5, 2026
शिक्षक दिवस पर खरसिया में भव्य सम्मान समारोह, सेवानिवृत्त शिक्षक-अधिकारी-कर्मचारियों को मिला ‘खरसिया गौरव सम्मान’
CHHATTISGARH Kharsiya September 5, 2026
पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से छूट देने की मांग, सहायक शिक्षक फेडरेशन ने सौंपा आवेदन
CHHATTISGARH RAIGARH September 5, 2026

Popular Post

CHP चौक लिबरा हिंसा मामले में 3 महिलाओं समेत 5 और आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?