Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: रोजगार मेला सप्ताह : तीसरे दिन 50 युवाओं को मिला जॉब लेटर
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
संविधान दिवस पर रायगढ़ में पुलिसकर्मियों ने ली शपथ, संवैधानिक मूल्यों के पालन का लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH
शासकीय भूमि पर अतिक्रमण की जांच करने पहुंचे पटवारी से मारपीट और गाली-गलौज, घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखने रायगढ़ में 27 नवम्बर को होगा नागरिक सुरक्षा मॉक एक्सरसाइज
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया: बच्चों को स्कूल छोड़कर घर लौटा 30 वर्षीय अमित यादव, कमरे में मिला फंदे पर लटका शव; गांव में पसरा मातम
CHHATTISGARH Kharsiya
भाजपा नेता पर गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और शिकायत वापस लेने का दबाव बनाने का आरोप, एसपी से लगाई न्याय की गुहार
CHHATTISGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

रोजगार मेला सप्ताह : तीसरे दिन 50 युवाओं को मिला जॉब लेटर

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu July 26, 2023 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read

रायगढ़, 26 जुलाई 2023/ रोजगार मेला सप्ताह के दौरान आज तीसरे दिन फिर से 50 युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए। इससे पहले आयोजित रोजगार मेलो में बड़ी संख्या में स्थानीय युवाओं को निजी क्षेत्र के उद्योगों में नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं। रोजगार प्राप्त करने के लिए इंटरव्यू देने आए युवाओं के चेहरे पर एक अलग खुशी नजर आ रही है। क्योंकि उनकी योग्यता एवं रूचि अनुसार यहां जॉब प्राप्त हो रही है। रोजगार मेले में शामिल हुए अभ्यर्थियों ने जिला प्रशासन के प्रयासों की सराहना की।
रोजगार मेला सप्ताह स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा की एक विशेष पहल है। रोजगार मेला सप्ताह के माध्यम से जिला प्रशासन द्वारा लगातार जिले के शिक्षित युवाओं को स्थानीय उद्योगों में अधिक से अधिक नौकरी देने के उद्देश्य के साथ कार्य किया जा रहा है। यह सिलसिला यहां यूं ही नहीं रूका जिला मुख्यालय के साथ जिले के अन्य ब्लाक में भी रोजगार मेले का आयोजन किया गया और वहां के युवाओं को वहीं मौके पर उनकी योग्यतानुसार विभिन्न क्षेत्र के उद्योगों में नौकरियां प्राप्त हुई।
जिला रोजगार अधिकारी श्री रामजीत राम ने बताया कि जिला प्रशासन की पहल से रोजगार मितान पोर्टल में पंजीकृत आवेदकों के लिए 28 जुलाई 2023 तक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्रए रायगढ़ में रोजगार मेला सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। जिसके लिए जिले के विभिन्न कंपनियों से उनकी रिक्तियों की जानकारी लेकर विस्तृत कार्ययोजना बनायी गयी। आवेदकों की सुविधा अनुसार विभिन्न श्रेणियों की जॉब में भर्ती के लिए अलग-अलग दिन निर्धारित किए गए है।
विकास खंड पुसौर के ग्राम-टिनमिनी निवासी श्री राकेश भोयर ने बताया कि वॉट्सअप ग्रुप के माध्यम से उन्हें रोजगार मेला की जानकारी मिली। वे कंप्यूटर ऑपरेटर, ऑफिस अस्सिटेंट के पद के लिए इंटरव्यू देने आए हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा अच्छा प्रयास हैं, जिसके माध्यम से एक जगह पर कई संस्थान उपस्थित हैं। इसी प्रकार विकास खंड सरिया के लुकापारा निवासी ने बताया कि इंटरनेट एवं रायगढ़ रोजगार मितान पोर्टल के माध्यम से रोजगार मेले की जानकारी मिली। उन्होंने बताया की वे माइक्रो फाइनेंस से संबंधित जॉब के लिए आए हैं। इसी प्रकार सरिया के शुभम स्वर्णकार ने भी युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने आयोजित रोजगार मेले की सराहना की। उन्होंने कहा कि रोजगार मेला युवाओं को रोजगार ढूढने में मदद मिल रही हैं।
27 जुलाई को इन पदों पर होगी भर्ती
रोजगार मेला सप्ताह के दौरान 27 जुलाई को गैर तकनीकी पदों पर भर्तियां की जायेंगी। रोजगार कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार सेफ इंटेलिजेन्स भिलाई में सिक्यूरिटी गार्ड (मेल), सिक्युरिटी सुपरवाईजर एवं लेबर के पद शामिल है।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu July 26, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article कलेक्टर ने जनदर्शन में दूर दूर से आये लोगों की सुनी समस्याएं
Next Article विदेश निर्यात किए जाने वाले उत्पादों के लिए डाकघर निर्यात केन्द्र का हुआ शुभारंभ

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

संविधान दिवस पर रायगढ़ में पुलिसकर्मियों ने ली शपथ, संवैधानिक मूल्यों के पालन का लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH November 26, 2026
शासकीय भूमि पर अतिक्रमण की जांच करने पहुंचे पटवारी से मारपीट और गाली-गलौज, घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH November 26, 2026
आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखने रायगढ़ में 27 नवम्बर को होगा नागरिक सुरक्षा मॉक एक्सरसाइज
CHHATTISGARH RAIGARH November 26, 2026
खरसिया: बच्चों को स्कूल छोड़कर घर लौटा 30 वर्षीय अमित यादव, कमरे में मिला फंदे पर लटका शव; गांव में पसरा मातम
CHHATTISGARH Kharsiya November 26, 2026
भाजपा नेता पर गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और शिकायत वापस लेने का दबाव बनाने का आरोप, एसपी से लगाई न्याय की गुहार
CHHATTISGARH November 26, 2026

Popular Post

संविधान दिवस पर रायगढ़ में पुलिसकर्मियों ने ली शपथ, संवैधानिक मूल्यों के पालन का लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH
शासकीय भूमि पर अतिक्रमण की जांच करने पहुंचे पटवारी से मारपीट और गाली-गलौज, घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखने रायगढ़ में 27 नवम्बर को होगा नागरिक सुरक्षा मॉक एक्सरसाइज
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया: बच्चों को स्कूल छोड़कर घर लौटा 30 वर्षीय अमित यादव, कमरे में मिला फंदे पर लटका शव; गांव में पसरा मातम
CHHATTISGARH Kharsiya
भाजपा नेता पर गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और शिकायत वापस लेने का दबाव बनाने का आरोप, एसपी से लगाई न्याय की गुहार
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?