Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: संभागायुक्त डॉ अलंग ने सिमगा, भाटापारा एवं बलौदाबाजार विकासखण्ड में विकास कार्यों का लिया
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत साल्हेओना में कांग्रेस ने निकाली रैली
CHHATTISGARH Sarangargh bilaigarh
मुर्गा जल्दी देने की बात पर भड़का दुकानदार, मुर्गा काटने वाले कत्ते से युवक के पैर पर किया वार, आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
विवाह से पहले कुंडली मिलान के साथ अब होगा सिकल सेल कार्ड का मिलान, स्वास्थ्य विभाग की अनूठी पहल
CHHATTISGARH RAIGARH
जिले में 15 नवंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी
CHHATTISGARH RAIGARH
चक्रवात और बेमौसम बारिश से फसल नुकसान पर मिलेगा बीमा का लाभ, 15 दिन में भुगतान का प्रावधान
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

संभागायुक्त डॉ अलंग ने सिमगा, भाटापारा एवं बलौदाबाजार विकासखण्ड में विकास कार्यों का लिया

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu July 19, 2023 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read

रायपुर19 जूलाई 2023/रायपुर संभागायुक्त डॉ संजय अलंग ने बुधवार को बलौदा बाजार-भाटपारा जिले के सिमगा, भाटापारा तथा बलौदाबाजार विकासखण्ड में विभिन्न विकासमूलक कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने महिला स्व सहायता समूहों तथा विभिन्न योजना के हितग्राहियों से सीधा संवाद करते हुए योजना अंतर्गत मिलने वाले लाभ के बारे में पूछताछ की तथा जहां सुधार की जरूरत थी वहां अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर श्री चंदन कुमार, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नम्रता जैन, उपायुक्त श्रीमती सरिता तिवारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

कमिश्नर डॉ अलंग ने सर्वप्रथम सिमगा विकासखण्ड के ग्राम पंचयात कामता पहुंचकर गौठान में संचालित विभिन्न गतिविधियों, अमृत सरोवर तथा जल जीवन मिशन के कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने यहां अमृत सरोवर तालाब के मेड पर पौधरोपण कर जिला स्तरीय वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में करीब 4 लाख वृक्ष लगाने का लक्ष्य है। कमिश्नर ने गौठान का निरीक्षण कर गोबर खरीदी, गौधन न्याय योजना अंतर्गत हुए आय-व्यय एवं गौठान में चल रहे आजिविका गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने आजिविका गतिविधी जैसे मुर्गी पालन, मछली पालन एवं बकरी पालन इत्यादि के संबंध में प्रशिक्षण दिये जाने हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया । इसके साथ ही गौठान में हो रहे लेमन ग्रास खेती को बढ़ावा देने हेतु अतिरिक्त क्षेत्र का चिन्हांकन करते हुये लेमन ग्रास आइल एक्सट्रेशन यूनिट लगाने हेतु निर्देशित किया।

इसके पश्चात कमिश्नर डॉ अलंग ने भाटापारा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत गुडेलिया गोठान में संचालित गतिविधियों का अवलोकन करते हुए स्व सहायता समूह की महिलाओं से गोठान में संचालित गतिविधियों से जुड़कर जीवन मे आए सकारात्मक बदलाव के सम्बंध में जानकारी ली। महिलाओं ने बताया कि गोठान व रीपा से जुड़कर उनकी आर्थिक स्थित में काफी सुधार आया है। परिवार के सदस्य भी उनकी सहायता करते है। गुड़ेलिया गोठान में रीपा अंतर्गत पावर ब्लॉक निर्माण, फ्लाई ऐश निर्माण, खिला निर्माण, चौन लिंक फेंसिंग निर्माण, मसाला उत्पादन इकाई स्थापित किया गया है। कमिश्नर डॉ अलंग सहित अधिकारियों ने गोठान परिसर में करंज के पौधे रोपे। इसके पश्चात कमिश्नर ने पूर्व माध्यमिक शाला गुड़ेलिया तथा हमर क्लिनिक व जल जीवन मिशन के कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत हितग्राही रूपा यादव के घर मे लगे नल जल का अवलोकन किया और हितग्राही से नल जल से मिल रही सुविधा की जानकारी ली। उन्होंने ग्राम अर्जुनी में ओम स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा की जा रही मुर्गी पालन व बाड़ी विकास कार्य का भी अवलोकन किया और अब तक अर्जित आय की जानकारी लेते हुए बेहतर संचालन करने पर समूह की महिलाओं की सराहना की।

सी-मार्ट का अवलोकन

- Advertisement -
Ad image

कमिश्नर डॉ अलंग ने बलौदाबाजार में संचालित सी मार्ट का अवलोकन किया। यहां समूह की महिलाओं द्वारा गोठान में निर्मित काष्ठ शिल्प अंतर्गत विभिन्न प्रकार के आकर्षक उत्पाद को बिक्री के लिए रखा गया था जिसे अवलोकन करते हुए उन्होंने समूह की महिलाओं की तारीफ की। इस दौरान समूह की महिलाओं ने काष्ठकला की सुंदर उदाहरण पेश करते हुए छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर भेंट की। कमिश्नर ने सी- मार्ट के बेहतर संचालन हेतु अधिकारियों को जरुरी निर्देश दिए।

खोरसी में उच्च स्तरीय पुल निर्माण का निरीक्षण

कमिश्नर डॉ अलंग ने बलौदाबाजार विकासखण्ड के खोरसी-खपरी-खैन्दा-रसेड़ा मार्ग के खोरसी नाला पर करीब 35 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे उच्च स्तरीय पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण निर्माण समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। बताया गया कि पुल का निर्माण जनवरी 2024 तक करीब 14 माह में पूर्ण किया जाना है। पुल की कुल लंबाई 225 मीटर होगी।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu July 19, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article कलेक्टर के प्रयासो से पदच्युत 13 स्वास्थ्य कार्यकर्ता को मिली पुनः नियुक्ति
Next Article प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का प्राथमिकता से हितग्राहियों को लाभ दें: सांसद सुनील सोनी

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत साल्हेओना में कांग्रेस ने निकाली रैली
CHHATTISGARH Sarangargh bilaigarh November 2, 2026
मुर्गा जल्दी देने की बात पर भड़का दुकानदार, मुर्गा काटने वाले कत्ते से युवक के पैर पर किया वार, आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH October 30, 2026
विवाह से पहले कुंडली मिलान के साथ अब होगा सिकल सेल कार्ड का मिलान, स्वास्थ्य विभाग की अनूठी पहल
CHHATTISGARH RAIGARH October 30, 2026
जिले में 15 नवंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी
CHHATTISGARH RAIGARH October 30, 2026
चक्रवात और बेमौसम बारिश से फसल नुकसान पर मिलेगा बीमा का लाभ, 15 दिन में भुगतान का प्रावधान
CHHATTISGARH RAIGARH October 30, 2026

Popular Post

वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत साल्हेओना में कांग्रेस ने निकाली रैली
CHHATTISGARH Sarangargh bilaigarh
मुर्गा जल्दी देने की बात पर भड़का दुकानदार, मुर्गा काटने वाले कत्ते से युवक के पैर पर किया वार, आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
विवाह से पहले कुंडली मिलान के साथ अब होगा सिकल सेल कार्ड का मिलान, स्वास्थ्य विभाग की अनूठी पहल
CHHATTISGARH RAIGARH
जिले में 15 नवंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी
CHHATTISGARH RAIGARH
चक्रवात और बेमौसम बारिश से फसल नुकसान पर मिलेगा बीमा का लाभ, 15 दिन में भुगतान का प्रावधान
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?