Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: खरसिया में बायपास सड़क और रेलवे ओवरब्रिज का कलेक्टर ने किया निरीक्षण
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया आईटीआई में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू, 60 सीटें उपलब्ध
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
सड़क सुरक्षा और औद्योगिक सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया में बायपास सड़क और रेलवे ओवरब्रिज का कलेक्टर ने किया निरीक्षण
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

खरसिया में बायपास सड़क और रेलवे ओवरब्रिज का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

Admin
Admin October 14, 2026 CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
Share
3 Min Read

बायपास की तकनीकी बाधाएं जल्द दूर कर निर्माण शुरू करने और रेलवे ओवरब्रिज का काम आगामी वर्षा ऋतु से पहले पूरा करने के निर्देश

रायगढ़ :- 14 अक्टूबर 2026/ जिले में सड़क और यातायात सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने खरसिया क्षेत्र में प्रस्तावित बायपास सड़क और निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का निरीक्षण किया। उन्होंने बायपास निर्माण में आ रही तकनीकी बाधाओं को संबंधित विभागों के समन्वय से शीघ्र दूर कर निर्माण कार्य शुरू कराने तथा रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण गुणवत्ता के साथ आगामी वर्षा ऋतु से पहले पूरा करने के निर्देश दिए।

बायपास बनने से शहर में यातायात का दबाव होगा कम

- Advertisement -
Ad image

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा के अंतर्गत खरसिया में बायपास क्रमांक-3 के तहत कबीर चौक से डभरा रोड तक लगभग 2.5 किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण किया जाना है। कलेक्टर चतुर्वेदी ने प्रस्तावित मार्ग का निरीक्षण कर सड़क की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने सड़क किनारे स्थित नहर का अवलोकन किया और निर्माण से जुड़े तकनीकी पहलुओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय से तकनीकी बाधाओं का शीघ्र निराकरण करने तथा आवश्यक प्रक्रियाए पूरी कर निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने के निर्देश दिए। बायपास सड़क बनने से शहर के भीतर से गुजरने वाले सैकड़ों भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्ग मिलेगा। इससे शहर के मुख्य मार्गों पर यातायात का दबाव कम होगा और जाम की समस्या से राहत मिलेगी। साथ ही, आवागमन अधिक सुगम होने से यातायात व्यवस्था बेहतर होगी।

रेलवे ओवरब्रिज का काम तय समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश

कलेक्टर ने हावड़ा-मुंबई रेलमार्ग पर खरसिया यार्ड के पास किलोमीटर 620/13-15 स्थित लेवल क्रॉसिंग क्रमांक 313 पर निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को काम में तेजी लाने, गुणवत्ता बनाए रखने और आगामी वर्षा ऋतु से पहले निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए। लगभग 64.95 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस रेलवे ओवरब्रिज के तैयार होने से रेलवे फाटक बंद रहने के दौरान वाहनों को होने वाली प्रतीक्षा से राहत मिलेगी। वर्तमान में ट्रेनों के आवागमन के समय फाटक बंद होने से सड़क यातायात प्रभावित होता है। ओवरब्रिज बनने से वाहन चालकों का समय बचेगा और लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को दोनो कार्यों की नियमित निगरानी करने, गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने और निर्धारित समय-सीमा के अनुरूप कार्यों को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्री प्रवीण भगत सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Admin October 14, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article स्काई अलॉयज एंड पावर लिमिटेड में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन
Next Article सड़क सुरक्षा और औद्योगिक सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH October 14, 2026
केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH October 14, 2026
खरसिया आईटीआई में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू, 60 सीटें उपलब्ध
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH October 14, 2026
सड़क सुरक्षा और औद्योगिक सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त
CHHATTISGARH RAIGARH October 14, 2026
खरसिया में बायपास सड़क और रेलवे ओवरब्रिज का कलेक्टर ने किया निरीक्षण
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH October 14, 2026

Popular Post

ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया आईटीआई में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू, 60 सीटें उपलब्ध
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
सड़क सुरक्षा और औद्योगिक सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया में बायपास सड़क और रेलवे ओवरब्रिज का कलेक्टर ने किया निरीक्षण
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?