Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: वेल विशर फाउंडेशन ने चलाया नशा मुक्ति जनजागरूकता अभियान
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

वेल विशर फाउंडेशन ने चलाया नशा मुक्ति जनजागरूकता अभियान

Admin
Admin October 10, 2026 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read

जी. डी. दीवान हायर सेकेंडरी स्कूल, कटनई में निकाली गई नशा मुक्ति रैली, विद्यार्थियों को दिलाई गई नशे से दूर रहने की शपथ

कटनई :- वेल विशर फाउंडेशन द्वारा नशे की रोकथाम एवं समाज को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से जी. डी. दीवान हायर सेकेंडरी स्कूल, कटनई में नशा मुक्ति रैली एवं जनजागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में थाना प्रभारी जय कुमार साहू, गायत्री परिवार के जिला प्रभारी महेश्वर कश्यप तथा मानव सेवा समिति के जिला अध्यक्ष रोहित पटेल उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत वेल विशर फाउंडेशन के पदाधिकारियों, विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा नशा मुक्ति रैली निकालकर की गई। रैली के माध्यम से पूरे गांव में भ्रमण कर ग्रामीणों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया। इस दौरान *“हम सबने यह ठाना है, नशे को दूर भगाना है” और “नशा नाश है, जीवन का विनाश है” जैसे नारों के माध्यम से जनजागरूकता फैलाई गई।

- Advertisement -
Ad image

रैली के पश्चात विद्यालय परिसर में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। थाना प्रभारी जय कुमार साहू ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने तथा अपने जीवन को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाने की सलाह दी। गायत्री परिवार के जिला प्रभारी महेश्वर कश्यप ने विद्यार्थियों, विद्यालयीन स्टाफ एवं उपस्थित लोगों को नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने में सहयोग करने की शपथ दिलाई।

वेल विशर फाउंडेशन के अध्यक्ष आविनाश सिंह ने संस्था के उद्देश्यों एवं सामाजिक क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व से अवगत कराते हुए मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण पर जोर दिया। संस्था के सदस्य दीपक साहू ने ध्यान एवं योग के माध्यम से नशे से दूर रहने के उपाय बताए। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों से अपने आसपास होने वाली नशे की गतिविधियों की रोकथाम के लिए जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम को मानव सेवा समिति के जिला अध्यक्ष रोहित पटेल एवं समाजसेवी मोहन कश्यप ने भी संबोधित करते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण में सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।

कार्यक्रम का संचालन वेल विशर फाउंडेशन के सचिव चिराग शर्मा ने किया तथा आभार प्रदर्शन विद्यालय के प्राचार्य आर. के. मार्बल ने किया।

इस अवसर पर विद्यालय के व्याख्याता जी. पी. पाटले, अनिल इंग्ले, पुष्पा उइके, उमाशंकर मरकाम, पदमा पटेल, पार्वती साहू, एस. सुमनलता धीरही, व्यायाम शिक्षिका स्वर्णा तिवारी, लिपिक सत्यवती मीरी, भृत्य कमलेंद्र मरावी, हिमांशु आदि सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। ग्राम के वरिष्ठ नागरिक चन्द्रिका कश्यप, महेंद्र कश्यप , नरेश राम, उमेश साहू एवं आकाश कंवर सहित वेल विशर फाउंडेशन के पदाधिकारी एवं सदस्य भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को यह संदेश दिया गया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और समाज को प्रभावित करता है। नशे से दूरी अपनाकर तथा जनजागरूकता फैलाकर ही स्वस्थ, सुरक्षित और नशामुक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Admin October 10, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article वरिष्ठ पत्रकार गोपालकृष्ण नायक ‘देहाती’ को पत्रकार संघ ने दी श्रद्धांजलि
Next Article मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya October 10, 2026
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya October 10, 2026

Popular Post

राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?