Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: खरसिया में अवैध लकड़ी पर वन विभाग का शिकंजा, उड़नदस्ता टीम ने बजरंग आरा मिल को किया सील
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti
सावन सोमवार पर दर्दनाक हादसा: हाईवा की चपेट में 21 वर्षीय युवक की मौत, प्रशासनिक व्यवस्था पर उठे सवाल
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ साइबर पुलिस की बड़ी सफलता: 150 गुम मोबाइल बरामद, 37.50 लाख से अधिक की संपत्ति लौटाई
CHHATTISGARH RAIGARH
बैंकों में पहुंची रायगढ़ पुलिस, करीब 800 नागरिकों को साइबर ठगी से बचाव के बताए उपाय
CHHATTISGARH RAIGARH
नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन ने किया पदभार ग्रहण,कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए समयबद्ध एवं पारदर्शी कार्य निष्पादन के निर्देश
CHHATTISGARH sakti
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

खरसिया में अवैध लकड़ी पर वन विभाग का शिकंजा, उड़नदस्ता टीम ने बजरंग आरा मिल को किया सील

Admin
Admin August 21, 2026 CHHATTISGARH खरसिया
Share
3 Min Read

खरसिया :- जिले में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ वन विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में शुक्रवार, 21 अगस्त 2026 को रायगढ़ जिले की वन विभाग की उड़नदस्ता टीम ने खरसिया में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध साल (सरई) लकड़ी का जखीरा पकड़ा। कार्रवाई के दौरान टीम ने करीब 1.526 घन मीटर साल की लकड़ी, जिसकी अनुमानित कीमत 40 हजार रुपये से अधिक बताई जा रही है, जब्त की है।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे रायगढ़ जिले की उड़नदस्ता टीम खरसिया वन परिक्षेत्र अधिकारी कार्यालय मार्ग पर स्थित गौशाला के आगे गर्ग फर्नीचर पहुंची। यहां अवैध लकड़ी रखे होने की सूचना के आधार पर टीम ने जांच एवं छापेमारी की। जांच के दौरान मौके पर साल (सरई) लकड़ी के चार गट्ठे मिले, जिनके संबंध में कोई वैध कागजी रिकॉर्ड प्रस्तुत नहीं किया जा सका।

- Advertisement -
Ad image

मौके पर लकड़ी के संबंध में दस्तावेज नहीं मिलने पर वन विभाग की टीम ने नियमानुसार कार्रवाई शुरू की। कार्रवाई के लिए खरसिया वन विभाग की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। जांच के दौरान यह सामने आया कि गर्ग फर्नीचर परिसर में बजरंग सॉमिल का संचालन भीम प्रकाश अग्रवाल के नाम से किया जा रहा है। इसके बाद वन विभाग की टीम ने संबंधित आरा मिल को सील कर दिया।

वन विभाग द्वारा इस मामले में P.O.R. क्रमांक 7571/08, दिनांक 21 अगस्त 2026 दर्ज किया गया है। प्रकरण में भारतीय वन अधिनियम, 1927 की धारा 52 तथा मध्यप्रदेश काष्ठ चिरान (विनियम) अधिनियम, 1984 की धारा 8 एवं नियम 6(1) के तहत कार्रवाई की गई है।

अन्य लकड़ी के दस्तावेजों की भी जांच जारी

कार्रवाई के दौरान फर्नीचर गोदाम में रखी अन्य लकड़ी के संबंध में संबंधित पक्ष द्वारा टी.पी. (ट्रांजिट परमिट) प्रस्तुत किया गया है। वन विभाग द्वारा इन दस्तावेजों की जांच की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि गोदाम में मौजूद शेष लकड़ी वैध दस्तावेजों के आधार पर रखी गई है या नहीं।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई

अवैध लकड़ी के खिलाफ यह कार्रवाई रायगढ़ डीएफओ अरविंद पी.एम. एवं रायगढ़ एसडीओ तनमय कौसिक के दिशा-निर्देशन में की गई। कार्रवाई में रोशन सिदार (उड़नदस्ता प्रभारी), संदीप नामदेव (सहायक उड़नदस्ता), लीला पटेल (वन परिक्षेत्र अधिकारी, खरसिया) सहित वन विभाग की पूरी टीम का सहयोग रहा।

वन विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध लकड़ी के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। विभाग द्वारा जब्त लकड़ी और प्रस्तुत किए गए दस्तावेजों की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Admin August 21, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article बिग ब्रेकिंग न्यूज़ खरसिया: अवैध लकड़ी को लेकर गर्ग फर्नीचर में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
Next Article राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को चाय ठेला लगाने की नौबत, रायगढ़ में स्थानीय रोजगार नीति की मांग तेज

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti August 24, 2026
सावन सोमवार पर दर्दनाक हादसा: हाईवा की चपेट में 21 वर्षीय युवक की मौत, प्रशासनिक व्यवस्था पर उठे सवाल
CHHATTISGARH RAIGARH August 24, 2026
रायगढ़ साइबर पुलिस की बड़ी सफलता: 150 गुम मोबाइल बरामद, 37.50 लाख से अधिक की संपत्ति लौटाई
CHHATTISGARH RAIGARH August 24, 2026
बैंकों में पहुंची रायगढ़ पुलिस, करीब 800 नागरिकों को साइबर ठगी से बचाव के बताए उपाय
CHHATTISGARH RAIGARH August 24, 2026
नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन ने किया पदभार ग्रहण,कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए समयबद्ध एवं पारदर्शी कार्य निष्पादन के निर्देश
CHHATTISGARH sakti August 24, 2026

Popular Post

सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?