Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: किण्डर वैली प्ले स्कूल में फैंसी ड्रेस में सजे नन्हें बच्चों ने बिखेरा देशभक्ति का रंग
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
रेंजर की कुर्सी पर प्रतिनियुक्ति से नियुक्ति का विरोध .. वन मंत्री तक पहुंचा मामला
CHHATTISGARH Raipur
ब्रेकिंग न्यूज़: वेदांता रेलवे साइडिंग पर खनिज विभाग का शिकंजा, 3 दिन का अल्टीमेटम!
CHHATTISGARH Kharsiya
ऑपरेशन अंकुश” के तहत धरमजयगढ़ के दर्रीडीह-खलबोरा जंगल में जुआ खेल रहे 6 जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
ऑपरेशन आघात” के तहत कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 47 ग्राम अफीम के साथ युवक गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
न्यायालय में विचाराधीन मामले के बीच बाउंड्रीवॉल का खेल
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

किण्डर वैली प्ले स्कूल में फैंसी ड्रेस में सजे नन्हें बच्चों ने बिखेरा देशभक्ति का रंग

Admin
Admin August 17, 2026 CHHATTISGARH RAIGARH
Share
5 Min Read

रायगढ़ :- तिरंगे रंगों में सजे नन्हें कदम, चेहरे पर देशभक्ति के रंग और हाथों में लहराते छोटे-छोटे तिरंगे…. रामलीला मैदान स्थित किण्डर वैली प्ले स्कूल में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कोई भगत सिंह बना था तो कोई भारत माता, किसी ने फौजी की वर्दी पहनकर जवान की भूमिका निभाई तो कोई मोर बना तो कोई बाघ, किसी ने कमल का फूल तो किसी ने वटवृक्ष की वेशभूषा धारण की। स्कूल की डायरेक्टर श्रीमती रीनू थवाईत के नेतृत्व में नन्हें विद्यार्थियों ने फैंसी ड्रेस, देशभक्ति गीतों पर नृत्य और जवानों पर आधारित लघु नाटक के जरिए देशप्रेम की झलक दिखाई।

कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल की डायरेक्टर श्रीमती रीनू थवाईत ने महात्मा गांधी और अमर शहीद भगत सिंह की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्पमालाएं अर्पित करने के साथ की। इसके बाद उन्होंने तिरंगा फहराया, जिसके साथ ही राष्ट्रगान की धुन गूंज उठी। राष्ट्रगान खत्म होते ही बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए। स्कूल परिसर को तिरंगे के तीन रंगों के साथ गुब्बारों, अशोक चक्र, लाल किले और उड़ते जहाजों के कटआउट से सजाया गया था। मुख्य प्रवेश द्वार पर भी तीन रंगों की सजावट में खासा आकर्षक नजर आ रहा था। प्रवेश पर बिछे लाल कालीन पर बच्चे अपने दोस्तों के साथ तस्वीरें खिंचवाने के लिए उत्साहित नजर आए। कार्यक्रम के अंत में डायरेक्टर श्रीमती रीनू थवाईत ने बच्चों को चॉकलेट बांटी। चॉकलेट मिलते ही बच्चों के चेहरे खिल उठे। स्वतंत्रता दिवस के आयोजन को सफल बनाने में स्कूल की को-ऑर्डिनेटर नम्रता चौहान, शिक्षिका दिव्या यादव और स्कूल के सभी स्टाफ सदस्यों का योगदान रहा।

- Advertisement -
Ad image

नन्हें फौजी बनकर बच्चों ने पेश की जवानों की कहानी
सीमा पर देश की रक्षा में तैनात जवानों की जिंदगी को स्कूल के नन्हें विद्यार्थियों ने अपनी मासूम अदाकारी के जरिए मंच पर उतारा। फौजी की वर्दी पहने बच्चों ने लघु नाटक में जवानों की भूमिका निभाई तो माहौल में देशभक्ति का रंग और गहरा हो गया। नाटक के जरिए उन्होंने सीमा पर तैनात सैनिकों के साहस और देश के प्रति उनके समर्पण को सामने रखा। इसके बाद देशभक्ति गीतों पर बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत किया। अलग-अलग प्रस्तुतियों में उनकी मेहनत और आत्मविश्वास साफ दिखाई दिया।

तीन रंगों में सजे बच्चों के तीन समूह
इस बार स्कूल प्रबंधन ने बच्चों को नारंगी, सफेद और हरे रंग की टी-शर्ट में तीन समूहों में बांटा था। इसके जरिए उन्हें राष्ट्रीय ध्वज के तीनों रंगों के महत्व की जानकारी दी गई। बच्चों की पूरी ड्रेस भी तिरंगे की थीम पर तैयार की गई थी। नारंगी टी-शर्ट वाले बच्चों ने सफेद पैंट के साथ नारंगी कैप पहनी थी, हरी टी-शर्ट वाले बच्चों ने सफेद पैंट के साथ हरी कैप और सफेद टी-शर्ट वाले बच्चों ने सफेद पैंट के साथ सफेद कैप लगाई थी। हाथों में छोटे-छोटे तिरंगे, कलाई पर तिरंगे रंगों के बैंड और गालों पर तिरंगे के रंग लगाए बच्चे पूरे स्कूल परिसर में अलग ही नजर आ रहे थे।

कोई भगत सिंह बना तो कोई भारत माता
फैंसी ड्रेस में नन्हें विद्यार्थियों की तैयारियां देखते ही बन रही थी। काली टोपी और मूंछों में राजा भगत सिंह का रूप हो या सफेद-नीली बॉर्डर वाली साड़ी में मदर टेरेसा की झलक, बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों से सभी का ध्यान खींचा। फौजी और पुलिसकर्मी की वर्दी में सजे बच्चों ने देश की सेवा का संदेश दिया, वहीं सफेद-केसरिया साड़ी और आभूषणों में सजी भारत माता की वेशभूषा भी खास रही। इसके अलावा मोर, बाघ, आम, कमल और वटवृक्ष के रूप में तैयार बच्चों ने फैंसी ड्रेस को और रंगीन बना दिया। अपनी प्रस्तुतियों के दौरान बच्चों की मासूमियत और उत्साह साफ नजर आ रहा था।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Admin August 17, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article डीजे पर रोक से नाराज सैकड़ों शिव भक्त और डीजे संचालक पहुंचे खरसिया थाना
Next Article जनपद पंचायत खरसिया में शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा परिसर

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

रेंजर की कुर्सी पर प्रतिनियुक्ति से नियुक्ति का विरोध .. वन मंत्री तक पहुंचा मामला
CHHATTISGARH Raipur October 27, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़: वेदांता रेलवे साइडिंग पर खनिज विभाग का शिकंजा, 3 दिन का अल्टीमेटम!
CHHATTISGARH Kharsiya October 27, 2026
ऑपरेशन अंकुश” के तहत धरमजयगढ़ के दर्रीडीह-खलबोरा जंगल में जुआ खेल रहे 6 जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH October 26, 2026
ऑपरेशन आघात” के तहत कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 47 ग्राम अफीम के साथ युवक गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH October 26, 2026
न्यायालय में विचाराधीन मामले के बीच बाउंड्रीवॉल का खेल
CHHATTISGARH RAIGARH October 26, 2026

Popular Post

रेंजर की कुर्सी पर प्रतिनियुक्ति से नियुक्ति का विरोध .. वन मंत्री तक पहुंचा मामला
CHHATTISGARH Raipur
ब्रेकिंग न्यूज़: वेदांता रेलवे साइडिंग पर खनिज विभाग का शिकंजा, 3 दिन का अल्टीमेटम!
CHHATTISGARH Kharsiya
ऑपरेशन अंकुश” के तहत धरमजयगढ़ के दर्रीडीह-खलबोरा जंगल में जुआ खेल रहे 6 जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
ऑपरेशन आघात” के तहत कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 47 ग्राम अफीम के साथ युवक गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
न्यायालय में विचाराधीन मामले के बीच बाउंड्रीवॉल का खेल
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?