Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: स्कूल टाइम में खरसिया की सड़कों पर ‘मौत का पहिया’! धड़ल्ले से दौड़ रहे भारी-भरकम ट्रेलर और हाईवा, प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti
सावन सोमवार पर दर्दनाक हादसा: हाईवा की चपेट में 21 वर्षीय युवक की मौत, प्रशासनिक व्यवस्था पर उठे सवाल
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ साइबर पुलिस की बड़ी सफलता: 150 गुम मोबाइल बरामद, 37.50 लाख से अधिक की संपत्ति लौटाई
CHHATTISGARH RAIGARH
बैंकों में पहुंची रायगढ़ पुलिस, करीब 800 नागरिकों को साइबर ठगी से बचाव के बताए उपाय
CHHATTISGARH RAIGARH
नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन ने किया पदभार ग्रहण,कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए समयबद्ध एवं पारदर्शी कार्य निष्पादन के निर्देश
CHHATTISGARH sakti
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

स्कूल टाइम में खरसिया की सड़कों पर ‘मौत का पहिया’! धड़ल्ले से दौड़ रहे भारी-भरकम ट्रेलर और हाईवा, प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल

Admin
Admin August 11, 2026 CHHATTISGARH RAIGARH खरसिया
Share
5 Min Read

तहसील कार्यालय के चंद कदमों की दूरी पर स्वामी आत्मानंद स्कूल, सैकड़ों बच्चों की आवाजाही के बीच बेखौफ दौड़ रहे भारी वाहन — हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन?

खरसिया :- शहर के तहसील कार्यालय वाले मुख्य मार्ग पर भारी-भरकम लोडेड ट्रेलर और हाईवा वाहनों की लगातार आवाजाही अब आम लोगों और स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए गंभीर चिंता का विषय बनती जा रही है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिस सड़क पर तहसील कार्यालय और स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम स्कूल जैसे महत्वपूर्ण संस्थान स्थित हैं, वहां स्कूल के व्यस्त समय में भी बड़े-बड़े भारी वाहन आखिर किसकी अनुमति और किसके संरक्षण में बेखौफ दौड़ रहे हैं?

बताया जा रहा है कि स्कूल आने के समय, मध्यांतर (खाना छुट्टी) के दौरान और स्कूल की छुट्टी के वक्त, जब सड़क पर विद्यार्थियों और अभिभावकों की भारी आवाजाही रहती है, उसी समय कई टन वजन से लदे ट्रेलर और हाईवा वाहनों का आवागमन जारी रहता है। ऐसे में सड़क पर पैदल चलने वाले बच्चों के साथ किसी गंभीर दुर्घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

- Advertisement -
Ad image

बच्चों की सुरक्षा से बड़ा है क्या कारोबार?

स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम स्कूल में सैकड़ों विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। स्कूल के आसपास बच्चों की आवाजाही के समय भारी वाहनों का लगातार गुजरना सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। भारी वाहन चालक यदि थोड़ी सी भी लापरवाही करें तो स्थिति कितनी भयावह हो सकती है, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।

आम तौर पर शहरों में स्कूल और भीड़भाड़ वाले इलाकों के आसपास स्कूल के समय भारी वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित अथवा प्रतिबंधित करने के लिए नो-एंट्री और यातायात व्यवस्था लागू की जाती है। लेकिन खरसिया में स्थिति इसके विपरीत नजर आ रही है। यहां भीड़भाड़ वाले इलाके में दिनभर भारी वाहनों की आवाजाही को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।

तहसील कार्यालय भी इसी मार्ग पर, फिर निगरानी कौन कर रहा है?

यह मामला केवल स्कूली बच्चों तक सीमित नहीं है। तहसील कार्यालय में प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण और आम नागरिक अपने विभिन्न कार्यों के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में इस मार्ग पर भारी वाहनों की लगातार आवाजाही से आम राहगीरों की सुरक्षा भी प्रभावित हो रही है।

सबसे गंभीर प्रश्न यह है कि जब प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी वाला तहसील कार्यालय इसी मार्ग पर है, तो दिनभर भारी वाहनों की आवाजाही पर निगरानी क्यों नहीं हो रही?

मौखिक सूचना के बाद भी कार्रवाई नहीं?

स्थानीय पत्रकारों द्वारा कथित तौर पर खरसिया एसडीएम को भारी वाहनों की समस्या की मौखिक जानकारी भी दी गई थी। इसके बावजूद यदि अब तक यातायात व्यवस्था को लेकर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है, तो यह प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करता है।

क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है?

क्या स्कूल के सामने किसी बच्चे के साथ दुर्घटना होने के बाद ही भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने की कवायद शुरू होगी?

और अगर स्कूल टाइम में भारी वाहनों की आवाजाही वास्तव में नियमों के विपरीत है, तो जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा अब तक कार्रवाई क्यों नहीं की गई?

हादसा होने के बाद जागेगा प्रशासन?

खरसिया के लोगों का सवाल सीधा है—जब खतरा सामने दिखाई दे रहा है, तब कार्रवाई के लिए हादसे का इंतजार क्यों?

प्रशासन को चाहिए कि स्कूल के आने-जाने के समय तथा मध्यांतर के दौरान इस मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही की तत्काल जांच कराई जाए। यदि नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित वाहन चालकों और जिम्मेदार वाहन मालिकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। साथ ही स्कूल के आसपास यातायात व्यवस्था को मजबूत करते हुए आवश्यकतानुसार नो-एंट्री या समयबद्ध भारी वाहन प्रतिबंध लागू किया जाए।

बच्चों की सुरक्षा किसी भी उद्योग, परिवहन व्यवस्था या कारोबारी हित से बड़ी है। अब देखना यह है कि प्रशासन इस गंभीर मुद्दे को संज्ञान में लेकर कार्रवाई करता है या फिर किसी अनहोनी के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की नींद खुलेगी।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Admin August 11, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article खरसिया में 13 अगस्त को गूंजेगा राष्ट्रभक्ति का जयघोष, अग्रसेन चौक से निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा
Next Article जमीन पर राखड़ डालकर कब्जे की कोशिश का आरोप, विवाद बढ़ने पर पुलिस ने दी न्यायालय जाने की सलाह

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti August 24, 2026
सावन सोमवार पर दर्दनाक हादसा: हाईवा की चपेट में 21 वर्षीय युवक की मौत, प्रशासनिक व्यवस्था पर उठे सवाल
CHHATTISGARH RAIGARH August 24, 2026
रायगढ़ साइबर पुलिस की बड़ी सफलता: 150 गुम मोबाइल बरामद, 37.50 लाख से अधिक की संपत्ति लौटाई
CHHATTISGARH RAIGARH August 24, 2026
बैंकों में पहुंची रायगढ़ पुलिस, करीब 800 नागरिकों को साइबर ठगी से बचाव के बताए उपाय
CHHATTISGARH RAIGARH August 24, 2026
नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन ने किया पदभार ग्रहण,कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए समयबद्ध एवं पारदर्शी कार्य निष्पादन के निर्देश
CHHATTISGARH sakti August 24, 2026

Popular Post

सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?