Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: ऑपरेशन आघात की बड़ी सफलता : स्कूटी से 69 पाव अंग्रेजी शराब की तस्करी करते युवक गिरफ्तार, ₹9 हजार से अधिक की शराब और वाहन जब्त
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

ऑपरेशन आघात की बड़ी सफलता : स्कूटी से 69 पाव अंग्रेजी शराब की तस्करी करते युवक गिरफ्तार, ₹9 हजार से अधिक की शराब और वाहन जब्त

Admin
Admin August 5, 2026 CHHATTISGARH RAIGARH
Share
3 Min Read

रायगढ़ :- 5 अगस्त 2026। जिले में अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने के लिए रायगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत घरघोड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्कूटी से अंग्रेजी शराब की तस्करी कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 69 पाव अंग्रेजी शराब तथा तस्करी में इस्तेमाल की जा रही स्कूटी जब्त की है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत ₹9,040 बताई गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिलेभर में अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार सुबह थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति घरघोड़ा बाईपास से टेरम की ओर स्कूटी में अवैध अंग्रेजी शराब लेकर जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने पुलिस टीम को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

बंगाली ढाबा के पास घेराबंदी कर पकड़ा गया आरोपी

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने धरमजयगढ़ मुख्य मार्ग स्थित बंगाली ढाबा के पास घेराबंदी की। कुछ देर बाद संदिग्ध स्कूटी क्रमांक CG 13 BA 9789 को रोककर उसकी तलाशी ली गई। पूछताछ में चालक ने अपना नाम सुनता बिरहोर (23 वर्ष) निवासी कोटरीमाल, थाना घरघोड़ा, जिला रायगढ़ बताया।

- Advertisement -
Ad image

प्लास्टिक बोरे में मिली 69 पाव अंग्रेजी शराब

स्कूटी के सामने रखे प्लास्टिक के बोरे की तलाशी लेने पर उसमें 50 पाव जिप्सी फाइन व्हिस्की और 19 पाव Mad Off अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इस तरह कुल 69 पाव अंग्रेजी शराब जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹9,040 आंकी गई है।

आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से शराब और तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी को जब्त कर थाना घरघोड़ा में अपराध क्रमांक 250/2026 के तहत धारा 34(2) एवं 59(क) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

इस सफल कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक डेविड टोप्पो, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक शुभम मिश्रा तथा आरक्षक मनोज कुमार जोल्हे की महत्वपूर्ण और सराहनीय भूमिका रही। रायगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब की तस्करी और कारोबार के खिलाफ ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Admin August 5, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article नाबालिग चालकों और स्कूल वाहनों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 21 वाहनों पर जुर्माना, अभिभावकों से बच्चों को वाहन न देने की अपील
Next Article जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा 6वीं प्रवेश चयन परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त तक बढ़ी

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya October 10, 2026
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya October 10, 2026

Popular Post

राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?