Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: प्रशासन की तत्परता से टले दो बाल विवाह,भारी बारिश के बीच गाँव पहुँचकर बच्चों का सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित किया
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
ग्राम पंचायत कोडकेल के आश्रित ग्राम बेलजोर में ‘स्वच्छ धारा’ परियोजना का शुभारंभ
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया के ग्राम भालूनारा में चला प्लास्टिक मुक्त वन क्षेत्र अभियान, वन विभाग एवं ग्राम पंचायत ने मिलकर दिया स्वच्छता का संदेश
CHHATTISGARH Kharsiya
त्योहारों में खरसिया की ट्रैफिक व्यवस्था बनेगी बड़ी चुनौती
CHHATTISGARH Kharsiya
स्वर्ग-नरक की थीम पर सज रहा मां जगदंबे का भव्य पंडाल
CHHATTISGARH Kharsiya
अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध खनिज विभाग द्वारा की गई कार्रवाई, 06 वाहन जब्त
CHHATTISGARH sakti
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

प्रशासन की तत्परता से टले दो बाल विवाह,भारी बारिश के बीच गाँव पहुँचकर बच्चों का सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित किया

Admin
Admin August 4, 2026 CHHATTISGARH Raipur
Share
3 Min Read

रायपुर :- 4 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बाल विवाह मुक्त बनाने का अभियान लगातार प्रभावी परिणाम दे रहा है। सुकमा जिले में जिला प्रशासन की तत्परता और संवेदनशील पहल से दो बाल विवाह समय रहते रोक दिए गए। यह कार्रवाई कवासीपारा, फूलबगड़ी गाँव में मूसलाधार बारिश के बीच की गई।

सूचना मिलते ही टीम पहुँची गाँव

चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 से बाल विवाह की सूचना मिलते ही जिला महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला बाल संरक्षण इकाई, चाइल्ड लाइन और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम तुरंत गाँव के लिए रवाना हुई। कठिन मौसम और बारिश के बावजूद टीम समय पर मौके पर पहुँची और दोनों बाल विवाह रुकवाने में सफल रही।

समझाइश से बदला परिवारों का फैसला

- Advertisement -
Ad image

गाँव में विवाह की तैयारियाँ चल रही थीं। अधिकारियों ने स्थानीय परंपराओं का सम्मान करते हुए परिवारों से शांतिपूर्ण और संवेदनशील तरीके से बातचीत की। टीम ने बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 की जानकारी दी और बताया कि कम उम्र में विवाह से बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा और भविष्य पर गंभीर असर पड़ता है।

प्रशासन की समझाइश का सकारात्मक परिणाम सामने आया। दोनों परिवारों ने बाल विवाह स्थगित करने का निर्णय लिया। बालिकाओं ने भी अपनी पढ़ाई जारी रखने और सुरक्षित भविष्य की दिशा में आगे बढ़ने की इच्छा जताई।

कानूनी प्रक्रिया भी पूरी की गई

पूरी कार्रवाई को पारदर्शी और वैधानिक बनाने के लिए मौके पर पंचनामा और घोषणा-पत्र तैयार कराया गया। इससे यह सुनिश्चित किया गया कि भविष्य में बच्चों के अधिकारों का संरक्षण हो सके।

बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रशासन की प्रतिबद्धता

यह अभियान कलेक्टर अमित कुमार के निर्देशन तथा जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी शिवदास नेताम और जिला बाल संरक्षण अधिकारी जितेंद्र सिंह बघेल के मार्गदर्शन में चलाया गया। इस कार्रवाई में संरक्षण अधिकारी (गैर संस्थागत देखरेख) मनीषा शर्मा, सेक्टर सुपरवाइजर रश्मि चन्द्रवंशी और सामाजिक कार्यकर्ता जोगेंद्र दिर्दो की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

सुकमा की यह सफलता बताती है कि समय पर मिली सूचना, प्रशासन की तत्परता और संवेदनशील संवाद से बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को रोका जा सकता है। यह पहल बच्चों के सुरक्षित, शिक्षित और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक प्रेरक उदाहरण है।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Admin August 4, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article बरगढ़ विवेकानंद उत्कृष्ट विद्यालय में एसएमसी गठन पर सवाल: अभिभावकों के गंभीर आरोप, 15 जुलाई की बैठक रद्द होने पर बढ़ा विवाद
Next Article लाखों का सामुदायिक शौचालय बना शोपीस: पानी के बिना बेकार, सरपंच-सचिव और जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही से जनता परेशान

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

ग्राम पंचायत कोडकेल के आश्रित ग्राम बेलजोर में ‘स्वच्छ धारा’ परियोजना का शुभारंभ
CHHATTISGARH RAIGARH October 9, 2026
खरसिया के ग्राम भालूनारा में चला प्लास्टिक मुक्त वन क्षेत्र अभियान, वन विभाग एवं ग्राम पंचायत ने मिलकर दिया स्वच्छता का संदेश
CHHATTISGARH Kharsiya October 9, 2026
त्योहारों में खरसिया की ट्रैफिक व्यवस्था बनेगी बड़ी चुनौती
CHHATTISGARH Kharsiya October 9, 2026
स्वर्ग-नरक की थीम पर सज रहा मां जगदंबे का भव्य पंडाल
CHHATTISGARH Kharsiya October 9, 2026
अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध खनिज विभाग द्वारा की गई कार्रवाई, 06 वाहन जब्त
CHHATTISGARH sakti October 8, 2026

Popular Post

ग्राम पंचायत कोडकेल के आश्रित ग्राम बेलजोर में ‘स्वच्छ धारा’ परियोजना का शुभारंभ
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया के ग्राम भालूनारा में चला प्लास्टिक मुक्त वन क्षेत्र अभियान, वन विभाग एवं ग्राम पंचायत ने मिलकर दिया स्वच्छता का संदेश
CHHATTISGARH Kharsiya
त्योहारों में खरसिया की ट्रैफिक व्यवस्था बनेगी बड़ी चुनौती
CHHATTISGARH Kharsiya
स्वर्ग-नरक की थीम पर सज रहा मां जगदंबे का भव्य पंडाल
CHHATTISGARH Kharsiya
अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध खनिज विभाग द्वारा की गई कार्रवाई, 06 वाहन जब्त
CHHATTISGARH sakti

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?