Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: डबल मर्डर केस में ऐतिहासिक फैसला: चार दोषियों को दोहरी आजीवन कारावास
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

डबल मर्डर केस में ऐतिहासिक फैसला: चार दोषियों को दोहरी आजीवन कारावास

Admin
Admin August 1, 2026 CHHATTISGARH RAIGARH
Share
3 Min Read

साक्ष्य मिटाने की साजिश भी नहीं बचा सकी

रायगढ़ :- करीब तीन वर्ष पहले तमनार थाना क्षेत्र के ग्राम गोढ़ी में हुए बहुचर्चित दोहरे हत्याकांड में विशेष न्यायालय (अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम), रायगढ़ ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए चार आरोपियों को दोषी ठहराकर दो-दो बार आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। मजबूत पुलिस विवेचना और प्रभावी अभियोजन के आधार पर न्यायालय ने आरोपियों को हत्या, आपराधिक षड्यंत्र, साक्ष्य मिटाने के प्रयास तथा एससी-एसटी एक्ट के तहत दोषसिद्ध माना।

विशेष न्यायाधीश श्रीमती शोभना कोष्ठा ने थाना तमनार के अपराध क्रमांक 268/2023 में 31 जुलाई 2026 को यह महत्वपूर्ण निर्णय सुनाया।

पुरानी रंजिश बनी दोहरी हत्या की वजह

- Advertisement -
Ad image

अभियोजन के अनुसार, 19 जुलाई 2023 की रात लगभग 10:30 बजे ग्राम गोढ़ी में पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने पूर्व नियोजित षड्यंत्र के तहत अनुसूचित जनजाति वर्ग के राघुवन चौहान और उद्धव चौहान पर टांगी, डंडे एवं अन्य घातक हथियारों से हमला कर उनकी निर्मम हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपियों ने अपराध को दुर्घटना का रूप देने की नीयत से एक मृतक के शव को मुख्य सड़क तक घसीटकर साक्ष्य मिटाने का प्रयास भी किया।

वैज्ञानिक विवेचना ने खोली साजिश की परतें

घटना की सूचना मिलते ही थाना तमनार पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की। प्रारंभिक जांच तत्कालीन थाना प्रभारी निरीक्षक आशीर्वाद रहटगांवकर ने की। घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण, वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन, आरोपियों से पूछताछ, मेमोरेण्डम के आधार पर हत्या में प्रयुक्त हथियारों की बरामदगी तथा गवाहों के बयान दर्ज किए गए।

इसके बाद अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार प्रकरण की अग्रिम विवेचना तत्कालीन उप पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा ने की। उनके सुपरवीजन में महत्वपूर्ण प्रत्यक्षदर्शी गवाहों के बयान धारा 164 के तहत दर्ज कराए गए, फरार आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई, जाति संबंधी साक्ष्य संकलित किए गए तथा सभी तथ्यों को समाहित करते हुए मजबूत अभियोग पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

प्रभावी पैरवी से मिली दोषसिद्धि

प्रकरण में राज्य शासन की ओर से विशेष लोक अभियोजक राजीव बेरीवाल ने प्रभावी और सशक्त पैरवी की। अभियोजन द्वारा प्रस्तुत साक्ष्यों एवं गवाहों को न्यायालय ने विश्वसनीय माना और चारों आरोपियों को दोषी करार दिया।

चारों दोषियों को कठोर सजा

न्यायालय ने हरिलाल उरांव, मुकेश पडिहारी, जितेंद्र पटनायक उर्फ जीतू तथा गणेश पडिहारी को भारतीय दंड संहिता की धारा 302/120-बी, 201/120-बी तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धारा 3(2)(v) के तहत दोषसिद्ध करते हुए दो-दो बार आजीवन कारावास एवं अर्थदंड की सजा सुनाई।

इस ऐतिहासिक निर्णय ने न केवल दोहरे हत्याकांड के पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया, बल्कि यह भी साबित किया कि वैज्ञानिक विवेचना, सशक्त अनुसंधान और प्रभावी न्यायिक पैरवी के समन्वय से जघन्य अपराधों में दोषियों को कठोरतम सजा दिलाई जा सकती है।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Admin August 1, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article हाथी का हमला .. जंगल में मिली ग्रामीण कि लाश
Next Article करंट से मौत के मामले में हसौद पुलिस पर गंभीर सवाल, एफआईआर से आरोपी का नाम हटाने का आरोप

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya October 10, 2026
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya October 10, 2026

Popular Post

राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?