Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: ऑपरेशन आघात” में सप्ताह के भीतर अवैध गांजा पर तीसरी बड़ी कार्रवाई—खरसिया में 52 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
जन्माष्टमी पर रामचन्द शर्मा की अनूठी पहल, एक कप चाय के साथ पर्यावरण बचाने का संकल्प, हस्ताक्षर अभियान में उमड़ा जनसैलाब
CHHATTISGARH RAIGARH
शिक्षक दिवस पर खरसिया में भव्य सम्मान समारोह, सेवानिवृत्त शिक्षक-अधिकारी-कर्मचारियों को मिला ‘खरसिया गौरव सम्मान’
CHHATTISGARH Kharsiya
पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से छूट देने की मांग, सहायक शिक्षक फेडरेशन ने सौंपा आवेदन
CHHATTISGARH RAIGARH
शिक्षक दिवस पर खरसिया विधायक उमेश नंदकुमार पटेल ने विधानसभा क्षेत्र के सेवानिवृत्त शिक्षकों को किया सम्मानित, गुरुजनों के चरण स्पर्श कर लिया आशीर्वाद
CHHATTISGARH Kharsiya
रायगढ़ में वन तस्करी के बड़े इंटरस्टेट सिंडिकेट का पर्दाफाश, तीन मुख्य आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

ऑपरेशन आघात” में सप्ताह के भीतर अवैध गांजा पर तीसरी बड़ी कार्रवाई—खरसिया में 52 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Admin
Admin April 23, 2026 CHHATTISGARH Kharsiya
Share
5 Min Read

इस सप्ताह तीसरा बड़ा प्रहार,पहले तमनार से 60 किलो और चक्रधरनगर से 36 किलो गांजा जब्त

ओडिशा से ट्रेन के जरिए ला रहे थे गांजा—रेलवे चेकिंग के डर से खरसिया में उतरकर भागने की फिराक

खरसिया रेलवे कॉलोनी के पास संदिग्ध गतिविधि—साइबर, चौकी खरसिया और रेल्वे की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर दबोचा

तीन आरोपियों के बैग से 52 किलो गांजा बरामद—कीमत करीब ₹25.62 लाख

- Advertisement -
Ad image

अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क पर लगातार प्रहार—मुखबिर तंत्र और तकनीकी निगरानी से कार्रवाई तेज

एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज—आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजे गए

साइबर थाना, चौकी खरसिया और रेलवे पुलिस की संयुक्त कार्रवाई सफल

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश — “रायगढ़ पुलिस का नशे के कारोबार पर जीरो टॉलरेंस, तस्करी नेटवर्क पर एंड-टू-एंड कार्रवाई”

रायगढ़ :- 23 अप्रैल । एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर “ऑपरेशन आघात” के तहत जिले में अवैध गांजा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रायगढ़ पुलिस ने लगातार तीसरी बड़ी सफलता हासिल की है। सप्ताह के भीतर तमनार से 60 किलो और चक्रधरनगर से 36 किलो गांजा जब्त करने के बाद 22 अप्रैल को खरसिया क्षेत्र में 52 किलोग्राम गांजा के साथ तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा से तीन युवक बड़े-बड़े बैग में गांजा लेकर निकले हैं। सूचना पर एसएसपी शशि मोहन द्वारा सड़क और रेल मार्ग से तस्करी की संभावना को देखते हुए सभी थानों और साइबर टीम को अलर्ट किया गया। इसी दौरान खरसिया रेलवे कॉलोनी के पास तीन संदिग्ध युवकों के बड़े बैग के साथ घूमने की सूचना मिली, जो संभवतः ग्राहकों की तलाश में थे।

तत्काल चौकी प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में थाना साइबर और चौकी खरसिया की संयुक्त टीम द्वारा योजनाबद्ध घेराबंदी कर तीनों संदिग्धों को पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम (1) दिनेश कुमार बेहरा उम्र 22 वर्ष, (2) शिवा बेहरा उम्र 21 वर्ष और (3) देवी प्रसाद कंहर उम्र 19 वर्ष, सभी निवासी जिला कंधमाल (ओडिशा) बताया। आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे ट्रेन से गांजा लेकर आ रहे थे, लेकिन रेलवे पुलिस की चेकिंग के कारण खरसिया में उतरकर भागने की कोशिश कर रहे थे।

तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से क्रमशः 16.1 किलो, 20.4 किलो और 15.5 किलो, कुल 52 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹25 लाख 62 हजार है। आरोपियों के विरुद्ध चौकी खरसिया में अपराध क्रमांक 189/2026 धारा 20(B) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

पूरी कार्रवाई एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन, एडिशनल एसपी अनिल सोनी के मार्गदर्शन तथा साइबर डीएसपी उन्नति ठाकुर और एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल के नेतृत्व में संपन्न हुई। इस टास्क में चौकी प्रभारी खरसिया निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी एवं एएसआई उदय सिदार, बिलासपुर & रेलवे सुरक्षा बल, रायगढ़ के निरीक्षक कुलदीप कुमार, उप निरीक्षक डी. के. सिंह, प्र.आ रजनीश द्विवेदी, प्र.आ रणवीर, प्र.आ सत्यम सरकार , प्रआ माधव प्रसाद, आ.बैद्यनाथ थाना साइबर के प्रधान आरक्षक बृजलाल गुर्जर, रेणु मंडावी, आरक्षक धनन्जय कश्यप, महेश पंडा, नवीन शुक्ला, गोविंद पटेल, तथा चौकी खरसिया के प्रधान आरक्षक संजय मिंज, आरक्षक किशोर राठौर और साविल चन्द्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपी –
(1) दिनेश कुमार बेहरा पिता लिंगराज बेहरा उम्र 22 वर्ष ग्राम कत्रिंगया थाना गोछापडा जिला कंधमाल
(2) शिवा बेहरा पिता राहुल बेहरा उम्र 21 वर्ष सा. डडकी थाना सदर जिला कंधमाल
(3) देवी प्रसाद कंहर पिता बंशीधर कंहर उम्र 19 वर्ष सा. सीगाकेता थाना गोछापड़ा जिला कंधमाल
कुल बरामदगी- 52 किलोग्राम गांजा, कीमत लगभग ₹25 लाख 62 हजार

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश

“रायगढ़ पुलिस नशे के अवैध कारोबार पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्ती से कार्य कर रही है। तस्करी के इस नेटवर्क के हर स्तर—सप्लाई से लेकर वितरण तक—एंड टू एंड कार्रवाई की जाएगी। ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों को बख्शा नहीं जाएगा। आमजन से अपील है कि नशे से संबंधित किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।”

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Admin April 23, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article तमनार ब्लाक के वरिष्ठ पत्रकार डॉ. फणीन्द्रनाथ पटनायक का निधन पत्रकार जगत में शोक की लहर
Next Article *वेदांता पावर की ओर से प्रभावितों को मिला पूरा मुआवजा

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

जन्माष्टमी पर रामचन्द शर्मा की अनूठी पहल, एक कप चाय के साथ पर्यावरण बचाने का संकल्प, हस्ताक्षर अभियान में उमड़ा जनसैलाब
CHHATTISGARH RAIGARH September 5, 2026
शिक्षक दिवस पर खरसिया में भव्य सम्मान समारोह, सेवानिवृत्त शिक्षक-अधिकारी-कर्मचारियों को मिला ‘खरसिया गौरव सम्मान’
CHHATTISGARH Kharsiya September 5, 2026
पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से छूट देने की मांग, सहायक शिक्षक फेडरेशन ने सौंपा आवेदन
CHHATTISGARH RAIGARH September 5, 2026
शिक्षक दिवस पर खरसिया विधायक उमेश नंदकुमार पटेल ने विधानसभा क्षेत्र के सेवानिवृत्त शिक्षकों को किया सम्मानित, गुरुजनों के चरण स्पर्श कर लिया आशीर्वाद
CHHATTISGARH Kharsiya September 5, 2026
रायगढ़ में वन तस्करी के बड़े इंटरस्टेट सिंडिकेट का पर्दाफाश, तीन मुख्य आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH September 4, 2026

Popular Post

जन्माष्टमी पर रामचन्द शर्मा की अनूठी पहल, एक कप चाय के साथ पर्यावरण बचाने का संकल्प, हस्ताक्षर अभियान में उमड़ा जनसैलाब
CHHATTISGARH RAIGARH
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?