Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: आवास योजना के अधूरे मकानों की पूर्ण करने के निर्देश पर प्रशासन सख्त, जल्द निर्माण
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
धरमजयगढ़ के खर्रा पंचायत में लाखों की सड़क बदहाल, ग्रामीण बोले—सड़क बनी या भ्रष्टाचार की नींव? विभाग ने भारी वाहनों को बताया जिम्मेदार, कंक्रीट से मरम्मत का दिया भरोसा
CHHATTISGARH Dharamjaigarh
August 29, 2026
Uncategorized
रक्षाबंधन पर रायगढ़ पुलिस का अनूठा अभियान: मनाया “साइबर सुरक्षा बंधन”, जागरूकता की राखी के साथ दिया साइबर ठगी से बचने का संदेश
Uncategorized
महिला से छेड़खानी, मारपीट और अभद्रता के आरोप में सरपंच समेत 4 गिरफ्तार, जेल भेजे गए आरोपी
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
बारिश में बच्चों की सेहत पर पांच बीमारियों का खतरा, थोड़ी सावधानी से बचाव संभव
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

आवास योजना के अधूरे मकानों की पूर्ण करने के निर्देश पर प्रशासन सख्त, जल्द निर्माण

Admin
Admin March 17, 2026 CHHATTISGARH RAIGARH
Share
2 Min Read

रायगढ़ :- प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत किस्त की राशि प्राप्त करने के बावजूद मकान निर्माण कार्य अधूरा छोड़ने वाले हितग्राहियों पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। ऐसे लाभार्थियों को तत्काल निर्माण कार्य प्रारंभ कर निर्धारित समय में मकान पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।
अतिरिक्त तहसीलदार वर्षा तिवारी एवं निगम प्रशासन से कार्यपालन अभियंता अमरेश सिंह सहित टीम द्वारा हाल ही में केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड के पीछे स्थित शिवाजी नगर तथा मिट्ठूमुड़ा दुर्गा चौक क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कई हितग्राहियों को योजना की राशि मिलने के बाद भी उनके द्वारा मकान निर्माण कार्य रोकने की बात सामने आई। कई हितग्राही द्वारा तो अभी तक मकान निर्माण शुरू ही नहीं किया गया है।
अधिकारियों ने मौके पर मौजूद हितग्राहियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि जिन लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि मिल चुकी है, वे तत्काल निर्माण कार्य शुरू करें और उसे शीघ्र पूर्ण करें। प्रशासन ने यह भी बताया कि इससे पूर्व भी कई बार नोटिस जारी कर हितग्राहियों को सूचित किया जा चुका है, लेकिन कुछ लोगों द्वारा अब तक निर्माण कार्य में लापरवाही बरती जा रही है।
अतिरिक्त तहसीलदार वर्षा तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना शासन की महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजना है, जिसका उद्देश्य पात्र परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराना है। सरकार द्वारा प्रदान की गई राशि का उपयोग मकान निर्माण के लिए ही किया जाना चाहिए।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि संबंधित हितग्राही जल्द निर्माण कार्य शुरू कर उसे पूरा नहीं करते हैं, तो उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान नगर निगम की टीम तथा इंजीनियर भी उपस्थित रहे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Admin March 17, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article 19 मार्च से शुरू होगा एमएसपी कार्डिनल कप सीजन 9,रायगढ़ स्टेडियम में 10 दिन 32 टीमों के बीच होगा महामुकाबला
Next Article खरसिया में संदिग्ध पुलिस मारपीट से मौत का आरोप, परिजनों ने एसडीएम कार्यालय में दर्ज कराई आपत्ति

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

धरमजयगढ़ के खर्रा पंचायत में लाखों की सड़क बदहाल, ग्रामीण बोले—सड़क बनी या भ्रष्टाचार की नींव? विभाग ने भारी वाहनों को बताया जिम्मेदार, कंक्रीट से मरम्मत का दिया भरोसा
CHHATTISGARH Dharamjaigarh August 29, 2026
August 29, 2026
Uncategorized August 29, 2026
रक्षाबंधन पर रायगढ़ पुलिस का अनूठा अभियान: मनाया “साइबर सुरक्षा बंधन”, जागरूकता की राखी के साथ दिया साइबर ठगी से बचने का संदेश
Uncategorized August 28, 2026
महिला से छेड़खानी, मारपीट और अभद्रता के आरोप में सरपंच समेत 4 गिरफ्तार, जेल भेजे गए आरोपी
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH August 28, 2026
बारिश में बच्चों की सेहत पर पांच बीमारियों का खतरा, थोड़ी सावधानी से बचाव संभव
CHHATTISGARH RAIGARH August 28, 2026

Popular Post

जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?