Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: बजट सत्र में विधायक उमेश पटेल ने सरकार को आड़े हाथों लिया
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
ऑपरेशन अंकुश के तहत छाल पुलिस की जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई, ₹63,200 नकद जब्त; जशपुर और कोरबा जिले के तीन जुआरी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन: प्रोफेसर के अपहरण और UPI लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
ग्राम पंचायत कोडकेल के आश्रित ग्राम बेलजोर में ‘स्वच्छ धारा’ परियोजना का शुभारंभ
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया के ग्राम भालूनारा में चला प्लास्टिक मुक्त वन क्षेत्र अभियान, वन विभाग एवं ग्राम पंचायत ने मिलकर दिया स्वच्छता का संदेश
CHHATTISGARH Kharsiya
त्योहारों में खरसिया की ट्रैफिक व्यवस्था बनेगी बड़ी चुनौती
CHHATTISGARH Kharsiya
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

बजट सत्र में विधायक उमेश पटेल ने सरकार को आड़े हाथों लिया

Admin
Admin February 28, 2026 CHHATTISGARH Raipur
Share
3 Min Read

राज्यपाल के अभिभाषण पर कृतज्ञता प्रस्ताव में सरकार को जमकर घेरा

रायपुर :- छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में खरसिया विधायक उमेश पटेल ने राज्यपाल के अभिभाषण पर कृतज्ञता प्रस्ताव में प्रथम वक्ता के रूप में सरकार के प्रति प्रखर होकर अपनी बात रखी। विधायक पटेल ने कहा कि राज्यपाल के अभिभाषण में कुल 106 बिंदु हैं, जिसमें शुरुआती दस बिंदु तो अन्य चीजों के लिए हैं, लेकिन 11वें से 28 वें तक खेती-किसानी, मत्स्य पालन और सिंचाई के बारे में बात कही गई है। उन्होंने कहा कि यह समझ से परे है कि इस सरकार का किसानों के प्रति जो व्यवहार है, उसके बाद भी यह सरकार राज्यपाल से किसानों के बारे में बुलवा रही है। जबकि सच्चाई यह है कि छत्तीसगढ़ का किसान पहली बार धान खरीदी जैसे गंभीर विषय हों या खाद-बीज का विषय हो, इतना प्रताड़ित हुआ है। पहली बार छत्तीसगढ़ का किसान पंजीकरण के बावजूद भी अपना धान नहीं बेच पाया है। यह भी पहली बार हुआ है कि छत्तीसगढ़ का किसान टोकन कटने के पश्चात भी अपना धान नहीं बेच पाया है। यह भी पहली बार हुआ है कि किसानों का सर्वाधिक रकबा समर्पण कराया गया है और यह भी पहली बार हुआ है कि छत्तीसगढ़ के माटीपुत्र किसान को टोकन कटवाने के लिए दर-दर भटकना पड़ा है; और यह सरकार राज्यपाल के अभिभाषण में किसानों के हित की बात कर रही है। विधायक पटेल ने कहा कि जिस तरह से डीएपी और यूरिया के लिए किसानों को परेशान होना पड़ा, यह यहाँ उपस्थित सभी विधायक जान रहे हैं। 300 रुपये के यूरिया को किसान को 1200 से अधिक कीमत में और डीएपी को 3000 से अधिक में खरीदना पड़ा। सरकार कह रही है कि महतारी वंदन में सालाना 12 हजार रुपये दिए जा रहे हैं, जबकि सालाना 22 हजार से अधिक रुपये लिए जा रहे हैं – चाहे खाद-बीज में ब्लैक मार्केटिंग करके हो या बिजली बिल में बढ़ोतरी करके। इसके बावजूद सरकार राज्यपाल से किसान हित में भाषण करवा रही है। विधायक पटेल ने आगे कहा कि भाजपा सरकार ने धान खरीदी में किसानों के लिए इतनी समस्या केवल और केवल जानबूझकर पैदा की है ताकि धान खरीदी कम हो। इस बार धान का उत्पादन बहुत अधिक हुआ, जिससे किसान खुश थे, परन्तु सरकार ने खरीदी में तरह-तरह की परेशानियां खड़ी कर किसानों को रुला दिया।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Admin February 28, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article स्व. रामभतेरी अग्रवाल प्रतिभावान छात्रा पुरस्कार से उमे सलमा सम्मानित
Next Article खरसिया थाना क्षेत्र में युवक की हत्या, 3-4 संदिग्ध हिरासत में

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

ऑपरेशन अंकुश के तहत छाल पुलिस की जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई, ₹63,200 नकद जब्त; जशपुर और कोरबा जिले के तीन जुआरी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH October 9, 2026
रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन: प्रोफेसर के अपहरण और UPI लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH October 9, 2026
ग्राम पंचायत कोडकेल के आश्रित ग्राम बेलजोर में ‘स्वच्छ धारा’ परियोजना का शुभारंभ
CHHATTISGARH RAIGARH October 9, 2026
खरसिया के ग्राम भालूनारा में चला प्लास्टिक मुक्त वन क्षेत्र अभियान, वन विभाग एवं ग्राम पंचायत ने मिलकर दिया स्वच्छता का संदेश
CHHATTISGARH Kharsiya October 9, 2026
त्योहारों में खरसिया की ट्रैफिक व्यवस्था बनेगी बड़ी चुनौती
CHHATTISGARH Kharsiya October 9, 2026

Popular Post

ऑपरेशन अंकुश के तहत छाल पुलिस की जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई, ₹63,200 नकद जब्त; जशपुर और कोरबा जिले के तीन जुआरी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन: प्रोफेसर के अपहरण और UPI लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
ग्राम पंचायत कोडकेल के आश्रित ग्राम बेलजोर में ‘स्वच्छ धारा’ परियोजना का शुभारंभ
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया के ग्राम भालूनारा में चला प्लास्टिक मुक्त वन क्षेत्र अभियान, वन विभाग एवं ग्राम पंचायत ने मिलकर दिया स्वच्छता का संदेश
CHHATTISGARH Kharsiya
त्योहारों में खरसिया की ट्रैफिक व्यवस्था बनेगी बड़ी चुनौती
CHHATTISGARH Kharsiya

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?