Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: 37वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह पर व्हीएलसीटीपीपी में अनेक कार्यक्रम
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
ऑपरेशन अंकुश के तहत छाल पुलिस की जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई, ₹63,200 नकद जब्त; जशपुर और कोरबा जिले के तीन जुआरी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन: प्रोफेसर के अपहरण और UPI लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
ग्राम पंचायत कोडकेल के आश्रित ग्राम बेलजोर में ‘स्वच्छ धारा’ परियोजना का शुभारंभ
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया के ग्राम भालूनारा में चला प्लास्टिक मुक्त वन क्षेत्र अभियान, वन विभाग एवं ग्राम पंचायत ने मिलकर दिया स्वच्छता का संदेश
CHHATTISGARH Kharsiya
त्योहारों में खरसिया की ट्रैफिक व्यवस्था बनेगी बड़ी चुनौती
CHHATTISGARH Kharsiya
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

37वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह पर व्हीएलसीटीपीपी में अनेक कार्यक्रम

Admin
Admin February 7, 2026 CHHATTISGARH sakti
Share
3 Min Read

सिंघीतराई, सक्ती :- 07 फरवरी। वेदांता लिमिटेड छत्तीसगढ़ थर्मल पावर प्लांट (व्हीएलसीटीपीपी) ने 37वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दौरान अनेक कार्यक्रम आयोजित किए। संयंत्र परिसर, वेदांता टाउनशिप और आसपास स्थित स्कूलों में संचालित कार्यक्रमों से 3500 से अधिक प्रतिभागी लाभान्वित हुए। अभियान के दौरान प्रतिभागियों को यातायात नियमों का पालन करने, दोपहिया चलाने के दौरान हेलमेट पहनने, कार चलाने के दौरान सीट बेल्ट बांधने, सुरक्षित गति सीमा में वाहन चलाने, वाहन चलाने के दौरान मोबाइल फोन का प्रयोग न करने तथा नशीले पदार्थों के सेवन से बचने के महत्व से परिचित कराया गया।

सड़क सुक्षा माह के दौरान जागरूकता के लिए ड्राइव विथ ए सेल्फी प्वाइंट में अनेक भारी वाहन चालकों ने भाग लिया। व्हीएलसीटीपीपी संयंत्र परिसर में आने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष कक्षाएं एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए। वाहन चालकों का अल्कोहल परीक्षण हुआ। टाउनशिप में महिलाओं और आसपास स्थित स्कूल के विद्यार्थियों के लिए प्रश्नोत्तरी स्पर्धा आयोजित हुई। मशीन गार्डिंग पर आधारित विशेष सुरक्षा संकल्प दिवस, पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षा जागरूकता आदि अनेक कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में व्हीएलसीटीपीपी और बिजनेस पार्टनर के अधिकारियों-कर्मचारियों ने भागीदारी की। संयंत्र परिसर में सुरक्षा रैली आयोजित की गई जिसे व्हीएलसीटीपीपी के मुख्य प्रचालन अधिकारी देवेंद्र कुमार पटेल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

- Advertisement -
Ad image

अपने सुरक्षा संदेश में पटेल ने व्हीएलसीटीपीपी के प्रत्येक सदस्य से सुरक्षा नियमों के पालन का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा हम सब के लिए है। हम में से हर एक व्यक्ति सेफ्टी स्टीवार्ड है। हम अपने साथियों और परिवार के सदस्यों को यातायात नियमों से परिचित कराएं। कोई भी कार्य असुरक्षित परिस्थिति में न करें। हमें सुरक्षा को और भी मजबूत बनाना है। इस दिशा में हम सबको मिलजुल कर काम करना जरूरी है। श्री पटेल ने कहा कि सुरक्षा एक सामाजिक जिम्मेदारी है। दुर्घटना से व्यक्ति नहीं बल्कि पूरा परिवार प्रभावित होता है। परिवार के प्रति अपने उत्तरदायित्वों को समझते हुए हमें अपने प्रत्येक कार्य में सुरक्षा को सर्वोपरि रखना चाहिए।

सड़क सुरक्षा माह के दौरान आयोजित अभियान की प्रतिभागियों ने खूब सराहना की।

वेदांता पावर के बारे में: वेदांता समूह भारत के सबसे बड़े निजी थर्मल ऊर्जा उत्पादकों में से एक है, जिसके पास 12,000 मेगावाट से अधिक थर्मल पावर उत्पादन करने की क्षमता है। देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने और उत्पादन में केंद्रीय भूमिका निभाने के लिए वेदांता पावर समर्पित है। वेदांता पावर के प्लांट मानसा, पंजाब (तलवंडी साबो पावर लिमिटेड), सिंघीतराई, छत्तीसगढ़ (वेदांता लिमिटेड छत्तीसगढ़ थर्मल पावर प्लांट), तिरुपति, आंध्र प्रदेश (मीनाक्षी एनर्जी लिमिटेड) और झारसुगु़ड़ा, ओडिशा (झारसुगुड़ा आईपीपी प्लांट) स्थित हैं। इन संयंत्रों की कुल स्थापित क्षमता 4,780 मेगावाट है, जो देश भर में विभिन्न डिस्कॉम, उपयोगिताओं और उद्योगों को ऊर्जा प्रदान कर रहे हैं।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Admin February 7, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article खरसिया के बानीपाथर में भीषण औद्योगिक हादसा: बॉयलर फटने से 7 लोग झुलसे, फैक्ट्री की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
Next Article राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जगदलपुर के मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में आत्मीय स्वागत

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

ऑपरेशन अंकुश के तहत छाल पुलिस की जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई, ₹63,200 नकद जब्त; जशपुर और कोरबा जिले के तीन जुआरी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH October 9, 2026
रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन: प्रोफेसर के अपहरण और UPI लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH October 9, 2026
ग्राम पंचायत कोडकेल के आश्रित ग्राम बेलजोर में ‘स्वच्छ धारा’ परियोजना का शुभारंभ
CHHATTISGARH RAIGARH October 9, 2026
खरसिया के ग्राम भालूनारा में चला प्लास्टिक मुक्त वन क्षेत्र अभियान, वन विभाग एवं ग्राम पंचायत ने मिलकर दिया स्वच्छता का संदेश
CHHATTISGARH Kharsiya October 9, 2026
त्योहारों में खरसिया की ट्रैफिक व्यवस्था बनेगी बड़ी चुनौती
CHHATTISGARH Kharsiya October 9, 2026

Popular Post

ऑपरेशन अंकुश के तहत छाल पुलिस की जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई, ₹63,200 नकद जब्त; जशपुर और कोरबा जिले के तीन जुआरी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन: प्रोफेसर के अपहरण और UPI लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
ग्राम पंचायत कोडकेल के आश्रित ग्राम बेलजोर में ‘स्वच्छ धारा’ परियोजना का शुभारंभ
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया के ग्राम भालूनारा में चला प्लास्टिक मुक्त वन क्षेत्र अभियान, वन विभाग एवं ग्राम पंचायत ने मिलकर दिया स्वच्छता का संदेश
CHHATTISGARH Kharsiya
त्योहारों में खरसिया की ट्रैफिक व्यवस्था बनेगी बड़ी चुनौती
CHHATTISGARH Kharsiya

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?