Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: 1200 मेगावॉट वीएलसीटीपीपी की पहली इकाई ने 92% से अधिक पीएलएफ हासिल किया
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
अवैध प्लॉटिंग पर जिला प्रशासन की सख्त कार्यवाही
Sarangargh bilaigarh
सारंगढ़ जिला पंचायत में मनेगा रक्षाबंधन पर्व
Sarangargh bilaigarh
भूमि विवाद में जेसीबी लेकर पहुंचने का आरोप, कार्रवाई के इंतजार में पीड़ित परिवार
CHHATTISGARH Kharsiya
खरसिया फाटक रोड पर अतिक्रमण से बढ़ी जाम की समस्यात्योहारों के सीजन में घंटों जाम से जूझ रहे लोग, सड़क किनारे दुकानें और भारी वाहनों की आवाजाही बनी बड़ी वजह
CHHATTISGARH Kharsiya
श्री श्याम मंदिर में कृष्ण लीला का अद्भुत वर्णन, नंद उत्सव में झूम उठे श्रद्धालुश्री भारत भूषण शास्त्री ने अपनी ओजपूर्ण वाणी से जीवंत किया कृष्ण जन्म से नंद उत्सव तक का प्रसंग
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

1200 मेगावॉट वीएलसीटीपीपी की पहली इकाई ने 92% से अधिक पीएलएफ हासिल किया

Admin
Admin January 28, 2026 CHHATTISGARH sakti
Share
3 Min Read

77वें गणतंत्र दिवस पर भव्य समारोह, देश की ऊर्जा सुरक्षा में अहम योगदान

सिंघीतराई, सक्ती, 28 जनवरी। वेदांता लिमिटेड छत्तीसगढ़ थर्मल पावर प्लांट (वीएलसीटीपीपी) प्रबंधन द्वारा 77वां गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। इस अवसर पर संयंत्र की उपलब्धियों और देश की औद्योगिक प्रगति में उसके योगदान को रेखांकित किया गया।

वेदांता लिमिटेड द्वारा ग्राम सिंघीतराई में अधिग्रहित 1200 मेगावॉट क्षमता वाले विद्युत संयंत्र की 600 मेगावॉट की पहली इकाई का सफल प्रचालन प्रारंभ हो चुका है। समारोह के दौरान वीएलसीटीपीपी के मुख्य प्रचालन अधिकारी श्री देवेंद्र कुमार पटेल ने ध्वजारोहण कर सलामी गारद का निरीक्षण किया और उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित किया।

- Advertisement -
Ad image

अपने उद्बोधन में श्री पटेल ने बताया कि वेदांता समूह के निवेश से वर्षों से बंद पड़े इस संयंत्र का कायाकल्प कर उत्पादन शुरू किया गया है। वर्तमान में पहली इकाई से 600 मेगावॉट विद्युत उत्पादन हो रहा है। उन्होंने कहा कि नवंबर 2025 में संयंत्र की पहली इकाई ने 92 प्रतिशत से अधिक प्लांट लोड फैक्टर (पीएलएफ) हासिल किया, जो टीम की कुशलता, प्रबंधन उत्कृष्टता और संसाधनों के प्रभावी उपयोग का प्रमाण है।

उन्होंने कर्मचारियों से आह्वान किया कि कंपनी की उत्पादन लागत को न्यूनतम रखते हुए वैश्विक स्तर पर एक बेंचमार्क स्थापित किया जाए। साथ ही सुरक्षा मानकों पर किसी भी प्रकार का समझौता न करने और संयंत्र को दुर्घटना-शून्य बनाने पर जोर दिया। श्री पटेल ने यह भी कहा कि संयंत्र की प्रगति से आसपास के समुदायों को भी लाभ मिल रहा है, विशेषकर शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्रों में किए गए कार्यों के माध्यम से।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर औद्योगिक सुरक्षा, सिक्योरिटी, हॉस्पिटैलिटी सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 50 कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन पर्यावरण प्रमुख श्री प्रियरंजन त्रिवेदी ने किया, जबकि प्रशासन प्रमुख एवं उप मुख्य सुरक्षा अधिकारी श्री प्रेम चंद्र झा ने आभार व्यक्त किया।

वेदांता पावर के बारे में

वेदांता समूह भारत के प्रमुख निजी थर्मल ऊर्जा उत्पादकों में शामिल है। समूह के पास 12,000 मेगावॉट से अधिक थर्मल पावर उत्पादन की क्षमता है। इसके संयंत्र मानसा (पंजाब), सिंघीतराई (छत्तीसगढ़), तिरुपति (आंध्र प्रदेश) और झारसुगुड़ा (ओडिशा) में स्थित हैं। इन संयंत्रों की कुल स्थापित क्षमता 4,780 मेगावॉट है, जो देशभर में विभिन्न डिस्कॉम, उपयोगिताओं और उद्योगों को बिजली उपलब्ध करा रहे हैं।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Admin January 28, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article वर्षों की मांग पूरी: बाँजीपाली से कारीगांठी–केनाभाठा तक मुख्यमंत्री ग्राम सड़क निर्माण कार्य शुरू
Next Article “किसानों के सम्मान में, बरमकेला कांग्रेस मैदान में”… किशोर एवं ताराचंद पटेल की जोड़ी ने भरी हुंकार…

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

अवैध प्लॉटिंग पर जिला प्रशासन की सख्त कार्यवाही
Sarangargh bilaigarh August 26, 2026
सारंगढ़ जिला पंचायत में मनेगा रक्षाबंधन पर्व
Sarangargh bilaigarh August 25, 2026
भूमि विवाद में जेसीबी लेकर पहुंचने का आरोप, कार्रवाई के इंतजार में पीड़ित परिवार
CHHATTISGARH Kharsiya August 25, 2026
खरसिया फाटक रोड पर अतिक्रमण से बढ़ी जाम की समस्यात्योहारों के सीजन में घंटों जाम से जूझ रहे लोग, सड़क किनारे दुकानें और भारी वाहनों की आवाजाही बनी बड़ी वजह
CHHATTISGARH Kharsiya August 25, 2026
श्री श्याम मंदिर में कृष्ण लीला का अद्भुत वर्णन, नंद उत्सव में झूम उठे श्रद्धालुश्री भारत भूषण शास्त्री ने अपनी ओजपूर्ण वाणी से जीवंत किया कृष्ण जन्म से नंद उत्सव तक का प्रसंग
CHHATTISGARH RAIGARH August 25, 2026

Popular Post

जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?