Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: मोना स्कूल बरमकेला में शालेय वार्षिक उत्सव “मल्हार” संपन्न, 700 से अधिक बच्चो ने दिया रंगारग प्रस्तुति
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
अवैध प्लॉटिंग पर जिला प्रशासन की सख्त कार्यवाही
Sarangargh bilaigarh
सारंगढ़ जिला पंचायत में मनेगा रक्षाबंधन पर्व
Sarangargh bilaigarh
भूमि विवाद में जेसीबी लेकर पहुंचने का आरोप, कार्रवाई के इंतजार में पीड़ित परिवार
CHHATTISGARH Kharsiya
खरसिया फाटक रोड पर अतिक्रमण से बढ़ी जाम की समस्यात्योहारों के सीजन में घंटों जाम से जूझ रहे लोग, सड़क किनारे दुकानें और भारी वाहनों की आवाजाही बनी बड़ी वजह
CHHATTISGARH Kharsiya
श्री श्याम मंदिर में कृष्ण लीला का अद्भुत वर्णन, नंद उत्सव में झूम उठे श्रद्धालुश्री भारत भूषण शास्त्री ने अपनी ओजपूर्ण वाणी से जीवंत किया कृष्ण जन्म से नंद उत्सव तक का प्रसंग
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

मोना स्कूल बरमकेला में शालेय वार्षिक उत्सव “मल्हार” संपन्न, 700 से अधिक बच्चो ने दिया रंगारग प्रस्तुति

Admin
Admin January 21, 2026 CHHATTISGARH Sarangargh bilaigarh बरमकेला
Share
8 Min Read

कलेक्टर डां.संजय कन्नौजे ने टापर छात्र-छात्राओ का किया सम्मान,

- Advertisement -
Ad image

वरिष्ठ भाजपा नेता जगन्नाथ पाणीग्राही ने बच्चो को और ऊंचा सफलता प्राप्त करने का किया आव्हान,

विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े ने आर्कषक प्रस्तुति पर बच्चो का बढ़ाया उत्साह,

जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय जवाहर नायक ने बच्चो की प्रतिभा की तारीफ किया,

35 से अधिक कार्यक्रम में देर शाम तक दिखा उत्साह-उमंग और उर्जा का संगम

सारंगढ़/बरमकेला।सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला में स्थित मोना माडर्न स्कूल में शालेय वार्षिक उत्सव “मल्हार 2026” का रंगारंग आयोजन संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में बोर्ड परीक्षाओ के टापर छात्र-छात्राओ को कलेक्टर डां.संजय कन्नौजे ने प्रशस्ती पत्र तथा मोमेंटा प्रदान कर सम्मानित किया। 700 से अधिक छात्र-छात्राओ की रंगारंग प्रस्तुति ने उपस्थितजनो का मन मोह लिया। देर शाम तक दर्शको ने कार्यक्रम का आनंद उठाया।
बरमकेला अंचल के प्रसिद्ध शैक्षणिक संस्था मोना माडर्न स्कूल में शालेय वार्षिक उत्सव मल्हार 2026 का आयोजन संपन्न हुआ। इस आयोजन में रंगारंग कार्यक्रमो की प्रस्तुति 700 से अधिक बच्चो के द्वारा दिया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ में मां सरस्वती का पूजा अर्चना कर किया गया, छज्ञत्रा पिया भारती के द्वारा स्तुति गीत के माध्यम से मां का अराधना किया। 25 स्कूली बच्चो की टीम ने वाद्य यंत्र और गान से स्वागत गीत प्रस्तुत कर प्रसंशा बटोरी। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के कड़ी मे 5वी के छात्राओ ने राजस्थानी नृत्य की आर्कषक प्रस्तुति कर वाहवाही बटोरी। वही केजी-2 के 50 से अधिक नन्हे बच्चो ने शानदार प्रस्तुत से खूब तालिया बटोरी। 6वी के छात्राओ की सम्बलपुरी नृत्य, केजी-1 का सलमान स्पेशल और नर्सरी के बच्चो का चांद सितारे पर आर्कषक प्रस्तुति ने जमकर वाहवाही बटोरी। बस्तर के नक्सलवाद और विकसित बस्तर का चित्रण प्रस्तुत करते हुए 4थी कक्षा के बच्चो ने लयबद्ध प्रस्तुत दिया। वही 70 के दशक से 21वी सदी के परिवहन व्यवस्था को डांस के माध्यम के प्रस्तुति देकर कक्षा 2री के बच्चो ने खूब वाहवाही बटोरी। तितली दिल उडा के थीम पर वेस्टर्न और इंडियन कल्चर डांस की प्रस्तुति 7वी के छात्र-छात्राओ ने दिया। जबकि माधुरी दीक्षित स्पेशल ग्रुप डांस में हिन्दी मिडियम 5वी तक के बच्चो ने समां बांधा। सितारे जमी पर के थीम पर 1ली कक्षा के बच्चो ने शानदार प्रस्तुति दिया वही हॉस्टल लाईफ पर 6वी की छात्राओ की दमदार प्रस्तुति ने कार्यक्रम में शमां बांधा। प्री-प्रायमरी के फैंसी ड्रेस के विभिन्न प्रर्दशन ने खूब वाहवाही बटोरी। सुआ गीत के प्रस्तुति पर 7वी की छात्राओ ने दर्शको थिरकने पर मजबूर कर दिया। वही तारक मेहता का उल्टा चश्मा के आयोजन की प्रस्तुति कर कक्षा 3री के बच्चो ने सभी को मंत्रमुगध कर दिया। तारक मेहता, बापू जी, पोपट लाल, जेठालाल, बबीता, दया बहन के पात्रो को बच्चो ने जीवंत प्रस्तुति दिया। 5वी के छात्रो ने तेजतर्रार हिपहाप डांस प्रस्तुत कर तालिया बटोरी तो 8वी के छात्रो की नशा से समाज पर पड़ रहे व्यापक प्रभाव पर शिक्षाप्रद प्रस्तुति किया। महिला क्रिकेट वर्ल्डकप पर शानदार प्रस्तुति कर 8वी की छात्राओ ने तालिया बटोरी तो गणेशा थीम इंडिया गॉट टैलेट पर लयबद्ध आयोजन ने वाहवाही लूट लिया। 12वी की छात्राओ की क्लासिकल डांस ने कार्यक्रम में शमां बांधा तो 6वी कक्षा की लीलीपुट डांस ने खूब वाहवाही बटोरी। विष्णुभगवान के दशाअवतार के दमदार प्रस्तुति से माहौल पूरी तरह से भक्तिमय हो गया। जबकि स्कूल की यादे से 11वी की छात्राओ ने मंच पर खूब सक्रियता फैलाई। 9वी कक्षा के आंधी रात को टोनही झूपत के आर्कषक प्रस्तुति से दर्शक झूमते नजर आये तो 60 से अधिक बच्चो के छत्तीसगढ़ी बारहमासी कार्यक्रम ने कार्यक्रम में चारचांद लगा दिया। बैंगबैक के लयबद्ध ग्रुप डांस ने शानदार प्रस्तुति दिया तो इंडिया गॉट टैलेंट रावण ने भी खूब वाहवाही बटोरी। वही आपरेशन सिंदूर के माध्यम से पूरे आयोजन को देशभक्ति से ओतप्रोत कर 11वी के छात्राओ ने वाहवाटी बटोरी तो रक्तचरित्र के डरावने एक्टिंग से माहौल बनाकर कार्यक्रम का समापन हुआ। स्कूल के संगीत के बच्चो ने वाद्य यंत्रो के माध्यम से चार से अधिक कार्यक्रम की प्रस्तुति करते हुए कार्यक्रक मे सुर्खिया बटोरी। कार्यक्रम का समापन प्रबंधक अमितेश केशरवानी ने आभार व्यक्त कर किया। इस अवसर पर 4 हजार से अधिक पालक-दर्शको की उपस्थिति अंत तक बनी रही।

अतिथियो ने बढ़ाया छात्र-छात्राओ का उत्साह

बरमकेला के प्रसिद्ध शैक्षणिक संस्था मोना माडर्न स्कूल में शालेय वार्षिक उत्सव मल्हार 2026 का शुभारंभ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणीग्राही ने मां सरस्वती के प्रतिमा के समक्ष दीप-प्रज्जवलित करके किया। उन्होने अपने उद्बोधन में भारत में शिक्षा व्यवस्था और विकासित भारत 2047 के विजन पर प्रकाश डालते हुए आने वाले दिनो मे शिक्षा व्यवस्था पर होने पर प्रभाव पर विचार रखते हुए शालेय वार्षिक उत्सव के शानदार आयोजन के लिये शालेय परिवार को बधाई प्रदान किया। बच्चो के सर्वार्गीण विकास के लिये स्कूल प्रबंधक के द्वारा आयोजित ऐसे आयोजन की तारीफ किया। जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय जवाहर नायक ने बरमकेला क्षेत्र मे स्थापित इस स्कूल की लगातार सफलता और स्कूली बच्चो के सर्वागीण विकास को लेकर महत्वपूर्ण विचार दिया। इस आयोजन में बच्चो के उत्साह बढ़ाने के लिये उपस्थित कलेक्टर डां.संजय कन्नौजे ने पालको को भी अपनी जिम्मेदारी निभाने का आव्हान किया तथा मोबाइल से बच्चो को दूर रखने तथा बच्चो पर ध्यान रखने का आव्हान किया। उन्होने स्कूल प्रबंधक को शानदार आयोजन के लिये बधाई और शुभकामनाएं प्रदान किया। विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े ने वार्षिक उत्सव के आयोजन और बच्चो के प्रतिभाओ को सामने लाने के लिये उनको दिया गया मंच को लेकर स्कूल प्रबंधन की तारीफ किया। समाजसेवी रतन शर्मा ने प्रतिभावान छात्र-छात्राओ को अपने तरफ से उपहार भेट कर उनका उत्सावर्धन किया वहीर स्कूल में कार्यरत चतुर्थ वर्ग कर्मचारियो को भाजपा नेता कैलाश पंड़ा की ओर शाल और श्रीफल प्रदान कर उनका सम्मान किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य डां.अभिलाषा नायक, जनपद पंचायत अध्यक्ष डां.श्रीमती विद्या चौहान, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सत्याभामा मनोहर नायक, उपाध्यक्ष राजू नायक, युवा हस्ताक्षर कैलाश नायक, भाजपा नेता कैलाश पंड़ा, समाजसेवी रतन शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार मोहन नायक, वरिष्ठ नागरिक कीर्तन सूपकार, डीएमसी नरेश चौहान, पार्षद श्रीमती गरिमा पटेल, पार्षद राजू नायक, पार्षद मनीष नायक, सारंगढ़ नगर पालिका के पार्षद सत्येन्द्र सिंह बरगाह, पार्षद मयूरेश केशरवानी, भाजपा नेता अरविंद हरिप्रिया, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अमित अग्रवाल, जसविंदर छाबड़ा, पूर्व पार्षद तरूण अग्रवाल, ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष किशोर पटेल, जनपद सदस्य ताराचंद पटेल, संपत पटेल, ओमप्रकाश चौहान सहित संख्या में पालको, क्षेत्रवासियो और बरमकेला नगर वासियो की उपस्थिति रही।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Admin January 21, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article धान के काले कारोबार पर प्रशासन कि कार्यवाई 3 ट्रैक्टर से 270 बोरा धान जब्त
Next Article वर्षों की मांग पूरी: बाँजीपाली से कारीगांठी–केनाभाठा तक मुख्यमंत्री ग्राम सड़क निर्माण कार्य शुरू

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

अवैध प्लॉटिंग पर जिला प्रशासन की सख्त कार्यवाही
Sarangargh bilaigarh August 26, 2026
सारंगढ़ जिला पंचायत में मनेगा रक्षाबंधन पर्व
Sarangargh bilaigarh August 25, 2026
भूमि विवाद में जेसीबी लेकर पहुंचने का आरोप, कार्रवाई के इंतजार में पीड़ित परिवार
CHHATTISGARH Kharsiya August 25, 2026
खरसिया फाटक रोड पर अतिक्रमण से बढ़ी जाम की समस्यात्योहारों के सीजन में घंटों जाम से जूझ रहे लोग, सड़क किनारे दुकानें और भारी वाहनों की आवाजाही बनी बड़ी वजह
CHHATTISGARH Kharsiya August 25, 2026
श्री श्याम मंदिर में कृष्ण लीला का अद्भुत वर्णन, नंद उत्सव में झूम उठे श्रद्धालुश्री भारत भूषण शास्त्री ने अपनी ओजपूर्ण वाणी से जीवंत किया कृष्ण जन्म से नंद उत्सव तक का प्रसंग
CHHATTISGARH RAIGARH August 25, 2026

Popular Post

जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?