खरसिया :- ग्राम तेलीकोट में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में 40 वर्षीय अजय दास महंत की तालाब में डूबने से मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि नहाने के दौरान उन्हें मिर्गी का दौरा पड़ा, जिससे वे पानी में डूब गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार अजय दास महंत हनुमान मंदिर के पास स्थित मानसागर तालाब में दोपहर करीब 3 से 4 बजे के बीच स्नान करने गए थे। इसी दौरान अचानक उन्हें दौरा पड़ा और वे पानी में गिर गए। आसपास मौजूद लोगों को घटना की जानकारी तब लगी जब वे काफी देर तक बाहर नहीं आए।

सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने पुलिस को अवगत कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सिटी हॉस्पिटल खरसिया भेज दिया गया है।घटना के बाद गांव में शोक की लहर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
