Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: गाय चराने गए ग्रामीण को हाथी ने कुचला, वन विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
महिला पत्रकार पूजा जायसवाल के घर में घुसकर मारपीट का मामला: गायत्री केशरवानी के खिलाफ FIR दर्ज, BNS की गैर-जमानती धारा भी शामिल
CHHATTISGARH Kharsiya
ट्रक ने स्कूली बच्चों से भरी वैन को ठोका .. कई बच्चे घायल .. 4 रायगढ़ रिफर
CHHATTISGARH RAIGARH
बाल दिवस पर विद्यार्थियों को बताया गया सुरक्षा और अधिकारों का महत्व, सुरक्षित बचपन का दिया संदेश
CHHATTISGARH Gharghoda
तोरा गांव में महादेव, शनि, हनुमान एवं साईं बाबा मंदिर का भूमिपूजन, चौहान परिवार की पहल से बनेगा भव्य धार्मिक स्थल
CHHATTISGARH RAIGARH
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर 15 नवंबर को धरमजयगढ़ में होगा राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

गाय चराने गए ग्रामीण को हाथी ने कुचला, वन विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल

Admin
Admin December 25, 2025 CHHATTISGARH RAIGARH
Share
4 Min Read

धरमजयगढ़ :- धरमजयगढ़ वन मंडल अंतर्गत बोरो वन परिक्षेत्र के खम्हार उत्तर बीट से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। लोटान गांव के जंगल में बीती शाम करीब 5:30 से 6 बजे के बीच हाथी के हमले में एक अधेड़ ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है, वहीं वन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान लोकनाथ यादव (उम्र 55 वर्ष), पिता फिरूराम यादव, निवासी लोटान बकालो के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि लोकनाथ यादव वन विभाग में फेरवॉचर के रूप में कार्यरत दुर्योधन यादव के पिता थे। वह रोज़ की तरह अपने पालतू पशु गाय-भैंस चराने जंगल की ओर गए थे। लौटते समय अंधेरा और सन्नाटा होने के कारण अचानक उनका सामना हाथी से हो गया। पलभर में हाथी ने हमला कर ग्रामीण को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद गांव और आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई है। ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों का दल क्षेत्र में लगातार विचरण कर रहा है, लेकिन इसकी सही और समय पर जानकारी नहीं दी जाती। जैसे ही रात होती है, लोग घरों में कैद होने को मजबूर हो जाते हैं।
मामले की जानकारी लेने जब संबंधित बीट गार्ड लॉरेंस मिंज से फोन पर संपर्क किया गया, तो उन्होंने सिर्फ लोटान गांव का मामला है कहकर फोन काट दिया। इसके बाद उनसे संपर्क नहीं हो सका। इससे बीट स्तर पर निगरानी व्यवस्था और सूचना तंत्र पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि बीट गार्ड के क्षेत्र की जनता के साथ संबंध ठीक नहीं हैं, जिसके चलते हाथियों की आवाजाही की जानकारी समय पर साझा नहीं की जाती। न तो व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से सही सूचना दी जाती है और न ही वन अमला समय रहते गांव पहुंचता है। सूत्रों के अनुसार, घटना से एक दिन पहले हाथी के विचरण की गलत जानकारी व्हाट्सएप ग्रुप में साझा की गई थी। फेरवॉचर द्वारा सही जानकारी देने के बावजूद बीट गार्ड की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं की गई, जिससे यह हादसा हो गया।
घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया तथा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

प्रभारी रेंजर टी.पी. डनसेना ने बताया कि विभागीय निर्देशों के तहत वन विभाग के कर्मचारियों और ग्रामीणों की उपस्थिति में मृतक के परिजनों को 25 हजार रुपये की तात्कालिक आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। साथ ही उन्होंने बताया कि क्षेत्र में अभी भी हाथियों का दल सक्रिय है, इसलिए ग्रामीण सतर्क रहें और हाथी दिखने या उनके आगमन की सूचना तुरंत वन विभाग को दें।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या वन विभाग किसी और जान जाने के बाद ही पूरी तरह सतर्क होगा ? जंगल और गांव के बीच रहने वाले ग्रामीण खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और वन विभाग से ठोस व प्रभावी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

- Advertisement -
Ad image

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Admin December 25, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article नव दुर्गा फ्यूल के कर्मचारी की अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई मौत
Next Article बांग्लादेश में हिन्दुओं के साथ हो रहे अत्यचार के खिलाफ खरसिया शिवसेना इकाई ने की बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का पुतला दहन

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

महिला पत्रकार पूजा जायसवाल के घर में घुसकर मारपीट का मामला: गायत्री केशरवानी के खिलाफ FIR दर्ज, BNS की गैर-जमानती धारा भी शामिल
CHHATTISGARH Kharsiya November 14, 2026
ट्रक ने स्कूली बच्चों से भरी वैन को ठोका .. कई बच्चे घायल .. 4 रायगढ़ रिफर
CHHATTISGARH RAIGARH November 14, 2026
बाल दिवस पर विद्यार्थियों को बताया गया सुरक्षा और अधिकारों का महत्व, सुरक्षित बचपन का दिया संदेश
CHHATTISGARH Gharghoda November 14, 2026
तोरा गांव में महादेव, शनि, हनुमान एवं साईं बाबा मंदिर का भूमिपूजन, चौहान परिवार की पहल से बनेगा भव्य धार्मिक स्थल
CHHATTISGARH RAIGARH November 14, 2026
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर 15 नवंबर को धरमजयगढ़ में होगा राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह
CHHATTISGARH RAIGARH November 13, 2026

Popular Post

महिला पत्रकार पूजा जायसवाल के घर में घुसकर मारपीट का मामला: गायत्री केशरवानी के खिलाफ FIR दर्ज, BNS की गैर-जमानती धारा भी शामिल
CHHATTISGARH Kharsiya
ट्रक ने स्कूली बच्चों से भरी वैन को ठोका .. कई बच्चे घायल .. 4 रायगढ़ रिफर
CHHATTISGARH RAIGARH
बाल दिवस पर विद्यार्थियों को बताया गया सुरक्षा और अधिकारों का महत्व, सुरक्षित बचपन का दिया संदेश
CHHATTISGARH Gharghoda
तोरा गांव में महादेव, शनि, हनुमान एवं साईं बाबा मंदिर का भूमिपूजन, चौहान परिवार की पहल से बनेगा भव्य धार्मिक स्थल
CHHATTISGARH RAIGARH
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर 15 नवंबर को धरमजयगढ़ में होगा राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?