Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: सेवा और स्नेह से सराबोर रहा उमेश पटेल का जन्मदिन, खरसिया से रायगढ़ तक दिखा अभूतपूर्व उत्साह
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti
सावन सोमवार पर दर्दनाक हादसा: हाईवा की चपेट में 21 वर्षीय युवक की मौत, प्रशासनिक व्यवस्था पर उठे सवाल
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ साइबर पुलिस की बड़ी सफलता: 150 गुम मोबाइल बरामद, 37.50 लाख से अधिक की संपत्ति लौटाई
CHHATTISGARH RAIGARH
बैंकों में पहुंची रायगढ़ पुलिस, करीब 800 नागरिकों को साइबर ठगी से बचाव के बताए उपाय
CHHATTISGARH RAIGARH
नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन ने किया पदभार ग्रहण,कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए समयबद्ध एवं पारदर्शी कार्य निष्पादन के निर्देश
CHHATTISGARH sakti
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

सेवा और स्नेह से सराबोर रहा उमेश पटेल का जन्मदिन, खरसिया से रायगढ़ तक दिखा अभूतपूर्व उत्साह

Admin
Admin November 26, 2025 CHHATTISGARH RAIGARH खरसिया
Share
5 Min Read

विधायक ने शुभकामनाओं और सेवा कार्यक्रमों के लिए समर्थकों का आभार जताया

खरसिया :- 26 नवंबर 2025। छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री और खरसिया विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक उमेश नंदकुमार पटेल का जन्मदिन आज बड़े ही उत्साह, धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विधायक की अनुपस्थिति के बावजूद, कांग्रेस परिवार ने दिनभर विभिन्न सामाजिक और संगठनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन कर इस दिवस को सही मायनों में ‘सेवा दिवस’ के रूप में समर्पित किया। दिनभर पूरे क्षेत्र में एकजुटता, उत्साह और जनभावना का माहौल देखने को मिला। उनके समर्थकों, कार्यकर्ताओं और आम जनता ने विधायक के प्रति अपनी श्रद्धा और स्नेह प्रकट किया, साथ ही उनके कार्यों को याद करते हुए सकारात्मक संदेश और प्रेरणा साझा की।

बधाई संदेशों की बाढ़, गांव-शहर में छाए बैनर और पोस्टर
विधायक उमेश पटेल के जन्मदिन को लेकर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में बीते दिन से ही उत्साह चरम पर था। खरसिया और रायगढ़ शहर के मुख्य मार्गों पर उनके समर्थकों द्वारा जगह-जगह बैनर और पोस्टर लगाए गए, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बन गया। इसके साथ ही, डिजिटल माध्यमों पर भी बधाई देने वालों का अभूतपूर्व सिलसिला चला। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर पूरे दिन शुभकामनाओं की बाढ़ रही, जिसमें कार्यकर्ताओं ने न केवल विधायक की दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की, बल्कि उनके प्रति सम्मान और स्नेह भी प्रकट किया।

- Advertisement -
Ad image

खरसिया अस्पताल में फल वितरण
खरसिया में अपने लाडले नेता के जन्मदिन सेलिब्रेशन की शुरुआत सुबह-सुबह समाज सेवा से हुई, जब ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खरसिया शहर/ग्रामीण के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन सिविल अस्पताल पहुंचे। यहाँ भर्ती मरीजों को फल वितरित कर विधायक पटेल के जन्मदिन को ‘सेवा दिवस‘ के रूप में मनाया गया। इसके पश्चात, मदनपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय में वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में केक काटकर जश्न मनाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए विधायक के प्रति अपनी शुभकामनाएं और स्नेह व्यक्त किया।

शहीद स्मारक पर भव्य भंडारे का आयोजन
आयोजनों की श्रृंखला यहीं नहीं रुकी। खरसिया रेस्ट हाउस के सामने स्थित शहीद स्मारक पर कांग्रेस परिवार ने सामूहिक रूप से एक और केक काटा और विधायक उमेश पटेल के दीर्घायु व उज्जवल भविष्य के लिए कामना की। जन्मदिन के इस अवसर पर एक विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने स्वादिष्ट भोजन ग्रहण किया।

रायगढ़ में अनाथ व वृद्धजनों संग बांटी खुशियाँ
विधायक उमेश पटेल के जन्मदिन के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी (शहर/ग्रामीण) ने सेवा और सामाजिक सहयोग से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए। कांग्रेस नेताओं ने पहले अनाथालय में बच्चों के साथ केक काटा और उन्हें पौष्टिक भोजन करवाकर खुशियाँ साझा कीं। इसके उपरांत, वृद्धाश्रम का दौरा कर वृद्धजनों को कंबल और फल वितरित किए। इस दौरान बुज़ुर्गों ने विधायक उमेश पटेल को आशीर्वाद दिया और शुभकामनाएं दीं।

किरोड़ीमल नगर में स्वच्छता दीदियों का सम्मान, बच्चों संग कटी खुशियों की केक
नगर कांग्रेस कमेटी किरोड़ीमल नगर द्वारा विधायक का जन्मदिन सेवा एवं सौहार्द के दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शासकीय प्राथमिक कन्या व बालक शाला में हुई, जहाँ कार्यकर्ताओं ने बच्चों के साथ केक काटकर खुशियाँ साझा कीं। इसके बाद, नगर कांग्रेस के पदाधिकारियों और पार्षदगणों की उपस्थिति में, नगर पंचायत की स्वच्छता दीदियों को कंबल वितरित कर सम्मानित किया गया। कार्यकर्ताओं ने इस सम्मान के माध्यम से, समाज के सबसे आवश्यक सेवा कार्यों से जुड़े कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

उमेश बोले – ‘बेशुमार प्यार देने के लिए आभार’
अपने जन्मदिन के अवसर पर, विधायक उमेश पटेल ने सभी शुभकामनाएं देने वाले शुभचिंतकों, समर्थकों, कार्यकर्ताओं और नेताओं का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया। विधायक ने कहा कि, “मैं आपके द्वारा दी गई शुभकामनाओं और अपार स्नेह से अभिभूत हूँ। मुझे बेशुमार प्यार देने के लिए आप सभी का हृदय से आभार।” उन्होंने कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा और सद्भाव के रूप में जन्मदिन मनाने के कार्यों की भी सराहना की।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Admin November 26, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article युवा सपने देखें, तभी मिलेगी हौसलों की उड़ान-पद्मश्री आनंद कुमार
Next Article छत्तीसगढ़ के पहले राष्ट्रीय राजमार्ग सुरंग का ब्रेकथ्रू पूरा

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti August 24, 2026
सावन सोमवार पर दर्दनाक हादसा: हाईवा की चपेट में 21 वर्षीय युवक की मौत, प्रशासनिक व्यवस्था पर उठे सवाल
CHHATTISGARH RAIGARH August 24, 2026
रायगढ़ साइबर पुलिस की बड़ी सफलता: 150 गुम मोबाइल बरामद, 37.50 लाख से अधिक की संपत्ति लौटाई
CHHATTISGARH RAIGARH August 24, 2026
बैंकों में पहुंची रायगढ़ पुलिस, करीब 800 नागरिकों को साइबर ठगी से बचाव के बताए उपाय
CHHATTISGARH RAIGARH August 24, 2026
नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन ने किया पदभार ग्रहण,कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए समयबद्ध एवं पारदर्शी कार्य निष्पादन के निर्देश
CHHATTISGARH sakti August 24, 2026

Popular Post

सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?