Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: हसौद थाना क्षेत्र में ढाबों पर खुलेआम परोसी जा रही अवैध शराब प्रशासन की चुप्पी से उठ रहे सवाल
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
खरसिया थाना परिसर में 81 पंचायतों की शांति समिति की बैठक संपन्न, नशाखोरी और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग
CHHATTISGARH Kharsiya
राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

हसौद थाना क्षेत्र में ढाबों पर खुलेआम परोसी जा रही अवैध शराब प्रशासन की चुप्पी से उठ रहे सवाल

Admin
Admin November 21, 2025 CHHATTISGARH sakti
Share
3 Min Read

सक्ती :- हसौद थाना क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री का मामला इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। क्षेत्र के कई ढाबों पर नियम-कानून की धज्जियां उड़ाते हुए खुलेआम शराब परोसी जा रही है। स्थानीय लोगों की शिकायतें बढ़ने के बावजूद प्रशासनिक स्तर पर कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाने से नाराजगी चरम पर है।

ढाबों में मनमानी, ऊंचे दामों पर बिक्री
सूत्रों के अनुसार, ढाबा संचालक सरकारी शराब दुकानों से बड़ी मात्रा में देसी-अंग्रेजी शराब और बीयर खरीदकर अपने यहां आने वाले ग्राहकों को मनमाने दामों में परोस रहे हैं। शाम ढलते ही इन ढाबों में भीड़ बढ़ जाती है और देर रात तक शराबखोरी का माहौल बना रहता है। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि यह पूरा काम एक संगठित तंत्र के तहत चल रहा है, जिसका उद्देश्य अवैध रूप से अधिक से अधिक मुनाफा कमाना है।

पुलिस की जानकारी के बावजूद कार्रवाई नदारद
सबसे अहम सवाल यह है कि पुलिस के संज्ञान में होने के बावजूद अब तक कोई सख्त कार्रवाई क्यों नहीं की गई। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि कई बार शिकायतें करने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। स्थानीय लोगों का मानना है कि कुछ ढाबा संचालकों और पुलिस कर्मचारियों के बीच सांठगांठ होने की आशंका से कार्रवाई रुकती नजर आ रही है।

परिवारों में बढ़ी चिंता, अव्यवस्था फैलने लगी
इन ढाबों पर शराब सेवन के चलते सड़क किनारे हुड़दंग और दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है। देर रात तक होने वाले शोर-शराबे से आसपास रहने वाले परिवारों को परेशानी झेलनी पड़ती है। अभिभावक चिंतित हैं कि इस माहौल का नकारात्मक प्रभाव युवाओं पर पड़ रहा है।

- Advertisement -
Ad image

आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर संचालित
हसौद क्षेत्र में ग्राम हसौद, ग्राम कैथा, ग्राम धमनी (मेन रोड) और ग्राम अमलीडीह सहित आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर ऐसे ढाबों के संचालित होने की जानकारी मिली है, जहां अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही है।

कब होगी कड़ी कार्रवाई?
जनता का धैर्य अब जवाब देने लगा है। लोगों का कहना है कि यदि शीघ्र ही प्रशासन द्वारा ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि पुलिस और प्रशासन इस गंभीर मुद्दे पर क्या कदम उठाते हैं।

अवैध शराब के खिलाफ कानून तो है, पर कार्रवाई कब? यह बड़ा सवाल है।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Admin November 21, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article स्कूलों में आवारा कुत्तों पर रोक लगेगी,प्राचार्य होंगे नोडल अधिकारी
Next Article भाटापारा में सरकारी कार्यालय परिसर असुरक्षित : रात होते ही असामाजिक तत्वों का जमावड़ा

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

खरसिया थाना परिसर में 81 पंचायतों की शांति समिति की बैठक संपन्न, नशाखोरी और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग
CHHATTISGARH Kharsiya October 11, 2026
राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya October 10, 2026

Popular Post

खरसिया थाना परिसर में 81 पंचायतों की शांति समिति की बैठक संपन्न, नशाखोरी और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग
CHHATTISGARH Kharsiya
राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?