Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: वेदांता का नंद घर – 16 राज्यों में 10,000 केंद्रों की ऐतिहासिक उपलब्धि
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
मदनपुर के मुक्तिधाम तक बनेगी सीसी रोड, जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविंद्र गवेल ने वर्षों पुरानी मांग को किया पूरा
CHHATTISGARH Kharsiya
खरसिया थाना परिसर में 81 पंचायतों की शांति समिति की बैठक संपन्न, नशाखोरी और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग
CHHATTISGARH Kharsiya
राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

वेदांता का नंद घर – 16 राज्यों में 10,000 केंद्रों की ऐतिहासिक उपलब्धि

Admin
Admin November 17, 2025 CHHATTISGARH sakti
Share
7 Min Read

नंद घर रोज़ाना 4 लाख से अधिक बच्चों और 3 लाख महिलाओं के जीवन में परिवर्तन ला रहा है

सक्ती छत्तीसगढ़, 17 नवंबर 2025। बाल दिवस-2025 पर वेदांता समूह की सामाजिक प्रभाव इकाई, अनिल अग्रवाल फाउंडेशन (AAF) ने भारत की सामाजिक विकास यात्रा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि की घोषणा की। वेदांता की प्रमुख सामाजिक पहल नंद घर ने 16 राज्यों में 10,000 से अधिक केंद्र स्थापित कर लिए हैं, जो प्रतिदिन देशभर में 4 लाख से अधिक बच्चों और 3 लाख महिलाओं के जीवन को सकारात्मक रूप से प्रभावित कर रहे हैं।

इनमें से 261 नंद घर छत्तीसगढ़ में वेदांता द्वारा विकसित किए गए हैं, जिससे समुदाय में 18,000 से अधिक बच्चों और महिलाओं के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है।

नंद घर भारत की आंगनवाड़ी प्रणाली को आधुनिक बनाकर महिलाओं और बच्चों को बेहतर पोषण, प्रारंभिक शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और कौशल विकास के माध्यम से सशक्त कर रहा है। भारत सरकार की एकीकृत बाल विकास योजना (ICDS), जो इस वर्ष 50 वर्ष पूरे कर रही है, के अनुरूप नंद घर पारंपरिक आंगनवाड़ियों को आधुनिक, तकनीक-सक्षम, प्रभावी केंद्रों में बदलने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

- Advertisement -
Ad image

वेदांता के चेयरमैन अनिल अग्रवाल की दूरदृष्टि के तहत शुरू हुआ नंद घर आज एक मुहिम बन चुका है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर उन्होंने कहा, “जब हमने नंद घर की शुरुआत की थी, हमारा सपना बहुत सीधा था — हर बच्चे को अच्छा पोषण और शुरुआती शिक्षा मिले, और हर महिला अपने पैरों पर खड़ी हो सके। आज बाल दिवस पर, 16 राज्यों में 10,000 नंद घर पूरे करते हुए, यह सपना सच होता दिख रहा है। हर नंद घर सशक्तिकरण, शिक्षा और उम्मीद का प्रतीक है। यह उपलब्धि भारत सरकार, राज्य सरकारों और स्थानीय समुदायों के मजबूत सहयोग से ही संभव हुई है। मैं सभी का दिल से धन्यवाद करता हूँ, जिन्होंने इस मिशन पर भरोसा किया। हम 8 करोड़ बच्चों और 2 करोड़ महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। मैं चाहता हूँ कि देश के और भी लोग इस मिशन से जुड़ें और हमारे साथ कदम बढ़ाएँ।”

हर नंद घर एक परिवर्तन का मॉडल है। स्मार्ट क्लासरूम, डिजिटल लर्निंग उपकरण, BaLA डिज़ाइन, विश्वसनीय बिजली, स्वच्छ पेयजल, साफ-सुथरे शौचालय, और बच्चों के अनुकूल फर्नीचर से सुसज्जित। यह 3–6 वर्ष के बच्चों के लिए सुरक्षित, समावेशी और प्रेरणादायक स्थान प्रदान करता है। प्रारंभिक शिक्षा के साथ-साथ नंद घर पोषण कार्यक्रम, स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण अभियान और महिलाओं के कौशल विकास के माध्यम से पूरे समुदाय को सशक्त बनाने वाले केंद्र के रूप में कार्य करता है।

छत्तीसगढ़ के हरित अंचलों से लेकर पंजाब की उपजाऊ धरती और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों तक, नंद घर ने पारंपरिक आंगनवाड़ियों को स्थानीय विकास के मजबूत केंद्रों में बदला है। बच्चों को गरम भोजन और पोषण पूरक दिए जाते हैं। अब तक 80 लाख से अधिक पोषण सप्लिमेंट वितरित किए जा चुके हैं। क्षेत्रीय भाषाओं में डिजिटल शिक्षण मॉड्यूल बच्चों में मजबूत प्री-स्कूल नींव तैयार कर रहे हैं। नियमित स्वास्थ्य जांच और जागरूकता अभियानों से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार हुआ है, जिससे 90 लाख से अधिक लोगों तक पहुंच बनाई गई है। प्राथमिक ट्रेडों में कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से हज़ारों महिलाएं प्रति माह ₹10,000 तक कमा रही हैं, जिससे उन्हें आर्थिक आत्मनिर्भरता और सामाजिक सम्मान मिला है।

नंद घर ने बड़े पैमाने पर बुनियादी ढांचे में सुधार किए हैं ताकि प्रत्येक केंद्र डिजिटल रूप से सक्षम और सस्टेनेबल ऊर्जा से संचालित हो सके। इन सुधारों ने नंद घर को ग्रामीण विकास का एक दोहराए जाने योग्य मॉडल बना दिया है, जो अंतिम छोर तक पहुंच बनाते हुए सरकार के प्रयासों को कई गुना बढ़ाता है।

सुनीता देवी, एक नंद घर दीदी जो केंद्रों में से एक में पढ़ाती हैं, ने बताया, “पहले आंगनवाड़ी एक छोटा कमरा भर थी। आज हमारा नंद घर गांव का गौरव है! बच्चे यहाँ खुशी से आते हैं और माताएँ भी हम पर पहले से ज़्यादा भरोसा करती हैं। स्मार्ट टीवी, साफ-सुथरी सुविधाएं और पौष्टिक भोजन ने इसे एक सीखने और आनंद का केंद्र बना दिया है।”

रेखा, जो नंद घर में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी हैं, ने आगे कहा, “नंद घर ने हमारे गांव की महिलाओं को देखने का नजरिया बदल दिया। मैंने नए कौशल सीखे, कमाई शुरू की और अब दूसरों को भी सिखाती हूं। महिलाओं की तरक्की पूरे समुदाय की तरक्की है। यही नंद घर ने हमें दिया है।”

राजस्थान, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और अन्य राज्यों में अपनी उपस्थिति को मजबूत करते हुए नंद घर ग्रामीण भारत के हृदय तक तेजी से विस्तार कर रहा है। अगले दो वर्षों में केवल राजस्थान में ही 25,000 नंद घर स्थापित कर 20 लाख लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य है, जिससे सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों के सहयोग का एक नया मानदंड स्थापित होगा।

नंद घर के बारे में: नंद घर, अनिल अग्रवाल फाउंडेशन की प्रमुख पहल है, जो भारत की आंगनवाड़ी प्रणाली को आधुनिक बनाकर महिलाओं और बच्चों को सशक्त करती है। 16 राज्यों में 10,000 केंद्रों के साथ, नंद घर पोषण, प्रारंभिक बाल शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं और कौशल विकास जैसी एकीकृत सुविधाएं प्रदान करता है। वर्तमान में यह लगभग 4 लाख बच्चों और 3 लाख महिलाओं तक पहुंच रहा है। नंद घर का लक्ष्य देश की 13.7 लाख आंगनवाड़ियों के माध्यम से 7 करोड़ बच्चों और 2 करोड़ महिलाओं के जीवन में परिवर्तन लाना है। अधिक जानकारी के लिए देखें: www.nandghar.org

अनिल अग्रवाल फाउंडेशन के बारे में: अनिल अग्रवाल फाउंडेशन, वेदांता की सामुदायिक और सामाजिक पहलों का प्रमुख संगठन है। इसकी प्राथमिकता वाले क्षेत्र हैं — बाल स्वास्थ्य एवं पोषण, बाल शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, पशु कल्याण और खेलों का संवर्धन। फाउंडेशन का उद्देश्य समुदायों को सशक्त बनाना, जीवन को बेहतर करना और स्थायी एवं समावेशी विकास के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान देना है। अधिक जानकारी के लिए देखें: https://www.vedantalimited.com/eng/social_impact_csr.php

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Admin November 17, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article बंद कमरे मे मिली महिला कि लाश , पुलिस और फॉरेनसिक टीम मौके पर जाँच मे जुटी
Next Article ब्रेकिंग न्यूज़: खरसिया चोढ़ा चौक में यात्री बस और ट्रेलर की जोरदार भिड़ंत, 8 यात्री घायल, 2 की हालत गंभीर

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

मदनपुर के मुक्तिधाम तक बनेगी सीसी रोड, जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविंद्र गवेल ने वर्षों पुरानी मांग को किया पूरा
CHHATTISGARH Kharsiya October 12, 2026
खरसिया थाना परिसर में 81 पंचायतों की शांति समिति की बैठक संपन्न, नशाखोरी और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग
CHHATTISGARH Kharsiya October 11, 2026
राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026

Popular Post

मदनपुर के मुक्तिधाम तक बनेगी सीसी रोड, जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविंद्र गवेल ने वर्षों पुरानी मांग को किया पूरा
CHHATTISGARH Kharsiya
खरसिया थाना परिसर में 81 पंचायतों की शांति समिति की बैठक संपन्न, नशाखोरी और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग
CHHATTISGARH Kharsiya
राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?