Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: खरसिया छाल मुख्य मार्ग की जर्जर हालत — SECL, PWD एवं प्रशासन की लापरवाही बन रही हादसों की वजह
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत साल्हेओना में कांग्रेस ने निकाली रैली
CHHATTISGARH Sarangargh bilaigarh
मुर्गा जल्दी देने की बात पर भड़का दुकानदार, मुर्गा काटने वाले कत्ते से युवक के पैर पर किया वार, आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
विवाह से पहले कुंडली मिलान के साथ अब होगा सिकल सेल कार्ड का मिलान, स्वास्थ्य विभाग की अनूठी पहल
CHHATTISGARH RAIGARH
जिले में 15 नवंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी
CHHATTISGARH RAIGARH
चक्रवात और बेमौसम बारिश से फसल नुकसान पर मिलेगा बीमा का लाभ, 15 दिन में भुगतान का प्रावधान
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

खरसिया छाल मुख्य मार्ग की जर्जर हालत — SECL, PWD एवं प्रशासन की लापरवाही बन रही हादसों की वजह

Admin
Admin October 30, 2025 CHHATTISGARH RAIGARH
Share
3 Min Read

खरसिया :- खरसिया क्षेत्र के ऐडु चौक से लेकर छाल घरघोड़ा चौक तक का मुख्य मार्ग आज अपनी बदहाल स्थिति के कारण दुर्घटनाओं का स्थायी अड्डा बन गया है। यह सड़क इतनी जर्जर हो चुकी है कि हर दिन किसी न किसी प्रकार की सड़क दुर्घटना की खबर सुनने को मिल जाती है। स्थानीय नागरिकों से लेकर स्कूली बच्चों तक, सभी इस मार्ग पर सफर करने से डरते हैं।

इस सड़क की सबसे बड़ी समस्या है — SECL (दक्षिण पूर्वी कोलफील्ड्स लिमिटेड) की खुली कोयला खदान, जो खेदापाली क्षेत्र में स्थित है। खदान से लगातार भारी-भरकम कोयला लदे ट्रेलर और डंपर इसी मार्ग से गुजरते हैं। इनमें से अधिकांश वाहन ओवरलोड रहते हैं, जिसकी वजह से सड़क की परतें पूरी तरह उखड़ चुकी हैं। जगह-जगह गड्ढे, टूटी साइडें और धूल का गुबार इस सड़क को बेहद खतरनाक बना चुके हैं।

यह सड़क क्षेत्र की मुख्य लाइफलाइन मानी जाती है, जिससे होकर प्रतिदिन सवारी बसें, ट्रक, ट्रेलर, निजी कारें और स्कूल बसें गुजरती हैं। खास चिंता की बात यह है कि स्कूल बसों में छोटे-छोटे बच्चे यात्रा करते हैं, और सड़क की खतरनाक स्थिति किसी भी समय किसी बड़ी अनहोनी को जन्म दे सकती है। कई बार मोटरसाइकिल सवारों को कोयला ट्रेलरों से टकराने से बचने के लिए सड़क किनारे कूदना पड़ता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि वे कई बार PWD विभाग, SECL प्रशासन और स्थानीय प्रशासन को सड़क की हालत सुधारने की मांग कर चुके हैं, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिला है, कार्रवाई शून्य रही है।

- Advertisement -
Ad image

क्षेत्रवासियों का कहना है – SECL को कोयले का लाभ मिल रहा है, लेकिन उसकी वजह से हमारी जान पर आफत आ गई है। सड़क मरम्मत की जिम्मेदारी कोई लेने को तैयार नहीं है।”

अब सवाल उठता है कि जब प्रशासन को यह स्पष्ट रूप से पता है कि इस मार्ग से सैकड़ों ओवरलोड कोयला ट्रक रोज गुजरते हैं, तो क्या SECL और PWD की यह जिम्मेदारी नहीं बनती कि सड़क को मजबूत बनाया जाए और ओवरलोडिंग पर सख्त कार्रवाई की जाए?

अगर जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो यह सड़क किसी भी समय बड़े हादसे का सबब बन सकती है। जनता अब प्रशासनिक चुप्पी से नाराज़ है और चेतावनी दे रही है कि यदि हालात नहीं सुधरे, तो जन आंदोलन करने पर वे मजबूर होंगे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Admin October 30, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति खरसिया की बैठक संपन्न बिलासपुर अधिवेशन के लिए पूर्ण तैयारियां
Next Article खरसिया तहसील एवं पूरे राज्य के किसान हो रहे हैं हलाकान

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत साल्हेओना में कांग्रेस ने निकाली रैली
CHHATTISGARH Sarangargh bilaigarh November 2, 2026
मुर्गा जल्दी देने की बात पर भड़का दुकानदार, मुर्गा काटने वाले कत्ते से युवक के पैर पर किया वार, आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH October 30, 2026
विवाह से पहले कुंडली मिलान के साथ अब होगा सिकल सेल कार्ड का मिलान, स्वास्थ्य विभाग की अनूठी पहल
CHHATTISGARH RAIGARH October 30, 2026
जिले में 15 नवंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी
CHHATTISGARH RAIGARH October 30, 2026
चक्रवात और बेमौसम बारिश से फसल नुकसान पर मिलेगा बीमा का लाभ, 15 दिन में भुगतान का प्रावधान
CHHATTISGARH RAIGARH October 30, 2026

Popular Post

वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत साल्हेओना में कांग्रेस ने निकाली रैली
CHHATTISGARH Sarangargh bilaigarh
मुर्गा जल्दी देने की बात पर भड़का दुकानदार, मुर्गा काटने वाले कत्ते से युवक के पैर पर किया वार, आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
विवाह से पहले कुंडली मिलान के साथ अब होगा सिकल सेल कार्ड का मिलान, स्वास्थ्य विभाग की अनूठी पहल
CHHATTISGARH RAIGARH
जिले में 15 नवंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी
CHHATTISGARH RAIGARH
चक्रवात और बेमौसम बारिश से फसल नुकसान पर मिलेगा बीमा का लाभ, 15 दिन में भुगतान का प्रावधान
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?