Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: धान उपार्जन केन्द्र पर अवैध धान खपाने पर होगी कड़ी कार्यवाही, निगरानी दल सतर्कता रखें: कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
लैलूंगा थाना में हड़कंप! पैसे मांगने, झूठे केस में फंसाने और प्रताड़ना के आरोपों पर दो आरक्षक निलंबित
CHHATTISGARH लैलूंगा
मेले से लौट रहे दो बाइकों में आमने सामने भिड़ंत, एक की मौत .. एक की हालत गंभीर
CHHATTISGARH Gharghoda
सरिया क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात साल्हेओना,बार एवं सांकरा में खुलेंगे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
Sarangargh bilaigarh
सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti
सावन सोमवार पर दर्दनाक हादसा: हाईवा की चपेट में 21 वर्षीय युवक की मौत, प्रशासनिक व्यवस्था पर उठे सवाल
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • रायपुर
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

धान उपार्जन केन्द्र पर अवैध धान खपाने पर होगी कड़ी कार्यवाही, निगरानी दल सतर्कता रखें: कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे

Admin
Admin October 27, 2025 CHHATTISGARH Sarangargh bilaigarh
Share
5 Min Read

संवेदनशील तथा बार्डर के धान उपार्जन केन्द्रों का जिले के 21 विशेष चेकपोस्ट करेंगे निगरानी

कलेक्टर ने सभी धान खरीदी केन्द्रों का भौतिक सत्यापन एप के माध्यम से करने के निर्देश दिए

सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- 27 अक्टूबर 2025/कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने सोमवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आगामी 15 नवंबर में धान खरीदी की तैयारी हेतु कृषि, खाद्य, सहकारिता, विपणन, अपेक्स बैंक आदि के जिला स्तरीय अधिकारी, एसडीएम, तहसीलदार, मंडी सचिव, धान उपार्जन केन्द्रों के नोडल अधिकारी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, पटवारी, सहकारी समितियों के प्रबंधक, ऑपरेटर आदि का सारंगढ़, बरमकेला और बिलाईगढ़ का अलग-अलग ब्लॉकवार 3 पालियों में बैठक लेकर धान खरीदी केन्द्रों के भौतिक सत्यापन, उड़नदस्ता दल के गठन एवं उनके दायित्व, चेक पोस्ट, धान उपार्जन केन्द्रों में बारदाने की व्यवस्था, वहां स्टेकिंग के तरीकों आदि बिन्दुओं पर विस्तार से समीक्षा करते हुए धान खरीदी के संबंध में शासन के दिशा निर्देशों एवं प्रक्रिया का पालन करते हुए धान खरीदी करने का प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर प्रकाश सर्वे, श्रवण कुमार टंडन, सीईओ जिला पंचायत इन्द्रजीत बर्मन, एसडीएम वर्षा बंसल, प्रफुल्ल रजक, डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा आदि उपस्थित थे।

कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने जिले के 86 उपार्जन केन्द्रों में सुचारू रूप से 15 नवंबर 2025 में धान खरीदी हो, धान उपार्जन केन्द्रों में आवश्यक मूलभूत सुविधाएं पूर्ण कर लिया जावे। उपार्जन केन्द्रों में खरीदी व्यवस्था सुव्यवस्थित तरीके से हो। किसानों को किसी भी प्रकार में असुविधा ना हो। सब बातों को ध्यान में रखते हुए जिले में सुचारू रूप से धान खरीदी हो निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिले के 86 उपार्जन केन्द्र के 33 संवेदनशील उपार्जन केन्द्र एवं ओडिशा राज्य के बार्डर तथा अन्य संवेदनशील एवं अन्तर जिला हेतु 21 चेक पोस्ट गठित उड़नदस्ता टीम को नियमित रूप से निरीक्षण करने एवं निगरानी केन्द्रों में व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश दिए। धान उपार्जन केन्द्रों में अवैध धान खपाने की शिकायत मिलने पर कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। सभी संवेदनशील धान उपार्जन केन्द्रों में सीसीटीवी से भी निगरानी की जाएगी। इसके भी निर्देश कलेक्टर ने दिए।

- Advertisement -
Ad image

कोचियों एवं बिचौलियों पर सख्त निगरानी रखने के निर्देश दिए: कलेक्टर डॉ. कन्नौजे

धान उपार्जन केन्द्रों में पारदर्शिता एवं सुचारू संचालन करने हेतु गांव एवं शहरी इलाकों के चिल्हर कोचियों एवं बिचौलियों की जानकारी, उनकी सूची मंडी अधिकारी बनाये। कलेक्टर ने इस सूची को खाद्य अधिकारी और एसडीएम को देने के निर्देश दिए। कोई भी कोचिया या बिचौलिया के द्वारा पंजीकृत किसानों के नाम पर धान खपाने की शिकायत प्राप्त हुआ तो उसके वाहन एवं धान की जप्ती कर नियमानुसार कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए तथा जब्ती संबंधी समस्त कार्यवाही तत्काल विभागीय पोर्टल में इन्द्राज करने के निर्देश दिए।

धान उपार्जन केन्द्रों में धान बेचने आए किसानों को किसी भी प्रकार कीअसुविधा ना हो इसका ध्यान रखें: कलेक्टर डॉ. संजय

कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने सभी सहकारी समिति प्रबंधक एवं उपार्जन केन्द्र के नोडल अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू होने पर किसानों को शासन के दिशा निर्देश अनुसार टोकन जारी कर सुव्यस्थित तरीके से धान खरीदी करें। उपार्जन केन्द्रों में किसानों के लिए पर्याप्त छाया, पानी, शौचालय की व्यवस्था रखें। जिस दिन खरीदी हो उसी दिन बारदान की सिलाई और शाम तक धान की किस्म अनुसार स्टेकिंग किया जाए। किसानों का भुगतान समय पर हो जाए यह सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर ने अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देश दिए।

अवैध धान की आवक रोकने के लिए जिले में 21 चेक पोस्ट

जिले में अवैध धान भंडारण और परिवहन को रोकने एवं चुस्त निगरानी हेतु कलेक्टर ने राजस्व, मंडी, खाद्य, वन, पुलिस की टीम गठित बनाने और जिले के 33 संवेदनशील एवं अन्तर्राज्यीय बॉर्डर में विशेष निगरानी के निर्देश दिए। कलेक्टर ने उड़नदस्ता टीम के अधिकारियों को अवैध धान के खिलाफ शासन के नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Admin October 27, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article बिलासपुर में होने जा रहा अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति का राष्ट्रीय अधिवेशन में बड़ी संख्या में शामिल होंगे रायगढ़ के पत्रकार
Next Article राज्यपाल श्री रमेन डेका ने भव्य जनजातीय संग्रहालय का लिया जायजा

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

लैलूंगा थाना में हड़कंप! पैसे मांगने, झूठे केस में फंसाने और प्रताड़ना के आरोपों पर दो आरक्षक निलंबित
CHHATTISGARH लैलूंगा August 25, 2026
मेले से लौट रहे दो बाइकों में आमने सामने भिड़ंत, एक की मौत .. एक की हालत गंभीर
CHHATTISGARH Gharghoda August 25, 2026
सरिया क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात साल्हेओना,बार एवं सांकरा में खुलेंगे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
Sarangargh bilaigarh August 25, 2026
सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti August 24, 2026
सावन सोमवार पर दर्दनाक हादसा: हाईवा की चपेट में 21 वर्षीय युवक की मौत, प्रशासनिक व्यवस्था पर उठे सवाल
CHHATTISGARH RAIGARH August 24, 2026

Popular Post

जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
लैलूंगा थाना में हड़कंप! पैसे मांगने, झूठे केस में फंसाने और प्रताड़ना के आरोपों पर दो आरक्षक निलंबित
CHHATTISGARH लैलूंगा

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?