Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर एनएचएम कर्मचारियों की पुकार,नियमितीकरण का तोहफा दे सरकार
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
रायगढ़ में 38 विशेष आवश्यकता वाले बच्चों का हुआ मापन, जरूरत के अनुसार मिलेंगे सहायक उपकरण
CHHATTISGARH RAIGARH
ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास अज्ञात पुरुष का शव मिला, जूटमिल पुलिस मृतक की पहचान में जुटी
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ में ‘ऑपरेशन अंकुश’ का बड़ा एक्शन: दो जुआ फड़ों पर पुलिस की दबिश, 6 जुआरी गिरफ्तार; ₹9,400 नकद जब्त
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ में ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17.650 टन स्क्रैप कबाड़ से लदा 12 चक्का ट्रक जब्त
CHHATTISGARH RAIGARH
डी.के. सोनी को मिला ‘भारत गौरव प्रतिभा रत्न सम्मान 2026
CHHATTISGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर एनएचएम कर्मचारियों की पुकार,नियमितीकरण का तोहफा दे सरकार

Admin
Admin September 17, 2025 CHHATTISGARH RAIGARH
Share
3 Min Read

रायगढ़ :- 17 सितम्बर कल रायपुर में जेल भरो आंदोलन के लिए कूच करेंगे जिले के कर्मचारी
जिले के 500 से अधिक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) कर्मचारियों ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को उनके 75वें जन्मदिन पर हार्दिक बधाई दी। साथ ही, अपने 31 दिन से चल रहे अनिश्चितकालीन आंदोलन के माध्यम से राज्य सरकार को “मोदी की गारंटी” का हवाला देते हुए लंबित वादों को पूरा करने की मांग दोहराई।

एनएचएम कर्मचारी लंबे समय से अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं, लेकिन उनकी समस्याओं पर राज्य सरकार का रवैया उदासीन बना हुआ है। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार बार-बार 5 या 7 मांगों को पूरा करने की बात कहती है, लेकिन आज तक कोई लिखित आदेश जारी नहीं हुआ। विशेष रूप से ग्रेड पे निर्धारण और नियमितीकरण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर कोई समयसीमा या आदेश जारी नहीं किया गया है।

कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि जब प्रधानमंत्री जनता से किए गए वादों को पूरी जिम्मेदारी के साथ पूरा करते हैं, तो राज्य सरकार को भी उसी तर्ज पर काम करना चाहिए। उन्होंने कहा,”एनएचएम कर्मियों ने कोविड महामारी में अपनी जान जोखिम में डालकर सेवा की, लेकिन बदले में न नियमितीकरण मिला और न ही सम्मान।”

कर्मचारियों की मांगें और अपील:
1.नियमितीकरण/स्थायीकरण एनएचएम कर्मचारियों को स्थायी नौकरी प्रदान की जाए।
2.पब्लिक हेल्थ कैडर की स्थापना। स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए कैडर का गठन।
3. ग्रेड पे निर्धारण : कर्मचारियों के लिए उचित ग्रेड पे की व्यवस्था।
4.27% लंबित वेतन वृद्धि : वर्षों से लंबित वेतन वृद्धि का भुगतान।
5. कार्य मूल्यांकन में पारदर्शिता : निष्पक्ष और पारदर्शी मूल्यांकन प्रक्रिया।
6. नियमित भर्ती, आरक्षण, और अनुकंपा नियुक्ति : नीतिगत सुधार और अवसर।
7.मेडिकल एवं अन्य अवकाश : कर्मचारियों के लिए उचित अवकाश नीति।
8. पारदर्शी तबादला नीति : तबादलों में निष्पक्षता सुनिश्चित की जाए।
9. 10 लाख का कैशलेस बीमा : कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए बीमा सुविधा।
10. 20 साल के शोषण का अंत : कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान।

- Advertisement -
Ad image

कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री से अपील की, “हम स्वास्थ्य सैनिक हैं, हमें सम्मान दीजिए। एनएचएम कर्मचारियों को नियमितीकरण का तोहफा देकर 16,000 परिवारों की रोजी-रोटी सुरक्षित करें।” उन्होंने कहा कि 6,239 स्वास्थ्य संस्थाएं इस आंदोलन से प्रभावित हैं, जिसके कारण मरीजों को परेशानी हो रही है। फिर भी, सरकार की चुप्पी कर्मचारियों के आक्रोश को बढ़ा रही है।

कर्मचारियों ने चेतावनी दी, “20 साल का शोषण अब और बर्दाश्त नहीं। हमें लिखित आदेश चाहिए, वरना आंदोलन जारी रहेगा।”

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Admin September 17, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article जिले के सांस्कृतिक-धार्मिक स्थलों के विकास के लिए कलेक्टर ने की डीएमएफ से दो करोड़ 16 लाख से अधिक की राशि स्वीकृत
Next Article राजभवन में मनाई गई विश्वकर्मा जयंती

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

रायगढ़ में 38 विशेष आवश्यकता वाले बच्चों का हुआ मापन, जरूरत के अनुसार मिलेंगे सहायक उपकरण
CHHATTISGARH RAIGARH October 24, 2026
ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास अज्ञात पुरुष का शव मिला, जूटमिल पुलिस मृतक की पहचान में जुटी
CHHATTISGARH RAIGARH October 24, 2026
रायगढ़ में ‘ऑपरेशन अंकुश’ का बड़ा एक्शन: दो जुआ फड़ों पर पुलिस की दबिश, 6 जुआरी गिरफ्तार; ₹9,400 नकद जब्त
CHHATTISGARH RAIGARH October 24, 2026
रायगढ़ में ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17.650 टन स्क्रैप कबाड़ से लदा 12 चक्का ट्रक जब्त
CHHATTISGARH RAIGARH October 24, 2026
डी.के. सोनी को मिला ‘भारत गौरव प्रतिभा रत्न सम्मान 2026
CHHATTISGARH October 24, 2026

Popular Post

रायगढ़ में 38 विशेष आवश्यकता वाले बच्चों का हुआ मापन, जरूरत के अनुसार मिलेंगे सहायक उपकरण
CHHATTISGARH RAIGARH
ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास अज्ञात पुरुष का शव मिला, जूटमिल पुलिस मृतक की पहचान में जुटी
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ में ‘ऑपरेशन अंकुश’ का बड़ा एक्शन: दो जुआ फड़ों पर पुलिस की दबिश, 6 जुआरी गिरफ्तार; ₹9,400 नकद जब्त
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ में ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17.650 टन स्क्रैप कबाड़ से लदा 12 चक्का ट्रक जब्त
CHHATTISGARH RAIGARH
डी.के. सोनी को मिला ‘भारत गौरव प्रतिभा रत्न सम्मान 2026
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?