Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: खरसिया में फ्लाईऐश से बढ़ी परेशानी, थाना प्रभारी ने पकड़ी गाड़ी – पर्यावरण विभाग की लापरवाही उजागर
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
श्री श्याम मंदिर में कृष्ण लीला का अद्भुत वर्णन, नंद उत्सव में झूम उठे श्रद्धालुश्री भारत भूषण शास्त्री ने अपनी ओजपूर्ण वाणी से जीवंत किया कृष्ण जन्म से नंद उत्सव तक का प्रसंग
CHHATTISGARH RAIGARH
लैलूंगा थाना में हड़कंप! पैसे मांगने, झूठे केस में फंसाने और प्रताड़ना के आरोपों पर दो आरक्षक निलंबित
CHHATTISGARH Lailunga
मेले से लौट रहे दो बाइकों में आमने सामने भिड़ंत, एक की मौत .. एक की हालत गंभीर
CHHATTISGARH Gharghoda
सरिया क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात साल्हेओना,बार एवं सांकरा में खुलेंगे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
Sarangargh bilaigarh
सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

खरसिया में फ्लाईऐश से बढ़ी परेशानी, थाना प्रभारी ने पकड़ी गाड़ी – पर्यावरण विभाग की लापरवाही उजागर

Admin
Admin September 10, 2025 CHHATTISGARH Kharsiya
Share
3 Min Read

खरसिया। क्षेत्र में फ्लाईऐश की समस्या दिन-प्रतिदिन विकराल रूप लेती जा रही है। शहर की प्रमुख सड़कों पर जगह-जगह फ्लाईऐश का गिरना और अवैध डंपिंग लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है। इसके चलते आम नागरिकों के साथ-साथ स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों का स्वास्थ्य भी गंभीर खतरे में है।

सबसे चिंताजनक हालात खरसिया थाना के सामने देखने को मिले। मुख्य सड़क पर गीली फ्लाईऐश की मोटी परत बिछी हुई थी, जिससे राहगीरों को तो परेशानी हुई ही, साथ ही सड़क किनारे स्थित न्यू विवेकानंद स्कूल और निकट के बंसल पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाले नन्हे बच्चों के लिए यह समस्या और खतरनाक हो गई। फ्लाईऐश के महीन कण हवा में उड़कर आँखों में जलन, खांसी, दम घुटने और सांस संबंधी रोग फैलाने का खतरा बना हुआ है।

स्थानीय नागरिकों ने बताया कि आए दिन इस तरह की घटनाएँ हो रही हैं, लेकिन पर्यावरण विभाग और प्रशासन द्वारा अब तक ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। आर.के.टी.सी. ट्रांसपोर्टिंग कंपनी द्वारा अथेना पावर प्लांट (जो अब वेदांता के अधीन है) से फ्लाईऐश बाराद्वार ले जाई जा रही थी, इसी दौरान यह सड़क पर फैल गई।

- Advertisement -
Ad image

स्थिति को गंभीर देखते हुए खरसिया थाना प्रभारी राजेश जांगड़े ने त्वरित कार्रवाई कर वाहन को जब्त कर थाने ले गए। हालांकि, नागरिकों का कहना है कि यह केवल एक गाड़ी पकड़ने का मामला नहीं है, बल्कि यह लंबे समय से जारी लापरवाही और नियमों की अनदेखी का परिणाम है।

लोगों ने प्रशासन और विशेष रूप से पर्यावरण विभाग से सख्त कदम उठाने की मांग की है। उनका कहना है कि फ्लाईऐश की ढुलाई के दौरान कवरिंग और सुरक्षा मानकों का पालन न करना सीधे तौर पर कानून और पर्यावरण नियमों का उल्लंघन है। यदि इस पर तत्काल और ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो आने वाले दिनों में क्षेत्र गंभीर स्वास्थ्य संकट और पर्यावरणीय आपदा की चपेट में आ सकता है।

नागरिकों की मांग

फ्लाईऐश की ढुलाई के दौरान ट्रकों को पूरी तरह से ढककर चलाया जाए।

सड़क किनारे हो रही अवैध डंपिंग पर तुरंत रोक लगाई जाए।

नियम तोड़ने वाली कंपनियों और ट्रांसपोर्टरों पर कड़ी कार्रवाई हो।

पर्यावरण विभाग की जवाबदेही तय की जाए।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Admin September 10, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सी.पी. राधाकृष्णन को भारत के उपराष्ट्रपति निर्वाचित होने पर दी बधाई
Next Article बड़े नावापारा संकुल के अमलीपाली में स्कूल भवन जर्जर, बरामदे में लग रही 5 कक्षाओं की क्लास, जर्जर सड़क भी बना जानलेवा

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

श्री श्याम मंदिर में कृष्ण लीला का अद्भुत वर्णन, नंद उत्सव में झूम उठे श्रद्धालुश्री भारत भूषण शास्त्री ने अपनी ओजपूर्ण वाणी से जीवंत किया कृष्ण जन्म से नंद उत्सव तक का प्रसंग
CHHATTISGARH RAIGARH August 25, 2026
लैलूंगा थाना में हड़कंप! पैसे मांगने, झूठे केस में फंसाने और प्रताड़ना के आरोपों पर दो आरक्षक निलंबित
CHHATTISGARH Lailunga August 25, 2026
मेले से लौट रहे दो बाइकों में आमने सामने भिड़ंत, एक की मौत .. एक की हालत गंभीर
CHHATTISGARH Gharghoda August 25, 2026
सरिया क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात साल्हेओना,बार एवं सांकरा में खुलेंगे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
Sarangargh bilaigarh August 25, 2026
सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti August 24, 2026

Popular Post

जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
श्री श्याम मंदिर में कृष्ण लीला का अद्भुत वर्णन, नंद उत्सव में झूम उठे श्रद्धालुश्री भारत भूषण शास्त्री ने अपनी ओजपूर्ण वाणी से जीवंत किया कृष्ण जन्म से नंद उत्सव तक का प्रसंग
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?