Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: चक्रधरनगर चौक में 38 वें दुर्गोत्सव का होगा भव्य आयोजन
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
खरसिया को मिली आधुनिक तहसील भवन की सौगात, 2.75 करोड़ की लागत से बने भवन का वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya
वेदांता पावर की आरोग्य परियोजना से 4600 नागरिक लाभान्वित
CHHATTISGARH sakti
खरसिया में खाद्य विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल,रिपोर्ट आने तक बिकता रहेगा मिलावटी सामान?
CHHATTISGARH Kharsiya
अवैध प्लॉटिंग पर जिला प्रशासन की सख्त कार्यवाही
Sarangargh bilaigarh
सारंगढ़ जिला पंचायत में मनेगा रक्षाबंधन पर्व
Sarangargh bilaigarh
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

चक्रधरनगर चौक में 38 वें दुर्गोत्सव का होगा भव्य आयोजन

Admin
Admin September 4, 2025 CHHATTISGARH RAIGARH
Share
4 Min Read

0 10 मोहल्ले के लोगों का सार्वजनिक दुर्गा पूजन का केंद्र है चक्रधर नगर का पंडाल

0 आयोजन समिति की बैठक में तय हुई रूपरेखा, चार दिवसीय रामलीला, श्रीराम शोभायात्रा मुख्य आकर्षण

रायगढ़ :-04/09/25 चक्रधरनगर चौक में इस बार 38 वें दुर्गा पूजन उत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। इसके लिए चक्रधरनगर युवा समिति की एक आवश्यक बैठक 02 सितंबर को चक्रधरनगर बस स्टैंड में संपन्न हुई। बैठक में शांति और सौहार्द्र पूर्ण तरीके से 3 दिवसीय दुर्गा उत्सव मनाने के लिए जिम्मेदारी तय की गई। आयोजन का अध्यक्ष शरद महापात्रे को बनाया गया है।

विदित हो कि चक्रधर नगर बस स्टैंड में बीते 12 साल से दुर्गा पंडाल बनाया जा रहा है। जहां देवी दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर 3 दिनों तक विधि-विधान से पूजन के बाद चौथे दिन यानी दशहरा को माता दुर्गा की प्रतिमा को विसर्जित कर दिया जाता है। दुर्गोत्सव के दौरान चक्रधरनगर क्षेत्र में लाखों भक्तों की भीड़ होती है। दूर-दूर से लोग दुर्गा पंडाल देखने आते हैं। बीते 37 साल से यह आयोजन हो रहा है।

- Advertisement -
Ad image

चक्रधरनगर दुर्गोत्सव समिति के अध्यक्ष शरद महापात्रे ने बताया कि चक्रधरनगर चौक की माता दुर्गा पंडाल में कम-से-कम 10 मोहल्ले आते हैं जो मिलकर यह आयोजन करते हैं। हमारे यहां के युवा शांतिप्रिय तरीके से सभी धार्मिक आयोजनों में हिस्सा लेते हैं। कहने को तो यह आयोजन 4 दिन का होता है पर इसकी तैयारियां अभी से शुरू हो गई है। पंडाल को ही बनाने में एक महीने का समय लगता है। फिर पंडाल के अनुसार माता की प्रतिमा का निर्माण होता है। यह दुर्गोत्सव पूजन का गरिमामय 38 वां आयोजन है जिसमें चक्रधरनगर के युवाओं का जोश व मेहनत और वरिष्ठों का मार्गदर्शन मिलता है।

*समिति की बैठक के दौरान मौजूद लोग*
आयोजन समिति के संरक्षक विवेक रंजन सिन्हा ने बताया कि इस बार का दुर्गोत्सव बीते हर बार से ज्यादा भव्य और व्यापक होगा। पूजन में आने वाले भक्तों के लिए विशेष इंतजाम किये जाएंगे ताकि उन्हें माता के दर्शन में किसी तरह की तकलीफ न हो। माता की कृपा से चक्रधरनगर की दुर्गा पूजन का आयोजन हमेशा बेहतर रहा है। मुझे तीसरी बार जिम्मेदारी मिली है पूरी कोशिश रहेगी कि दुर्गोत्सव शानदार तरीके से भक्तिभाव में संपन्न हो।

मंगलवार को दुर्गोत्सव आयोजन की बैठक में सर्वसम्मति से कौशलेष मिश्रा, विवेक रंजन सिन्हा, पंकज कंकरवाल व राजू मिश्रा को संरक्षक बनाया गया। इस बैठक में पदाधिकारी उपाध्यक्ष अरुण उपाध्याय , कोषाध्यक्ष सुशील गुप्ता , सचिव रोशन चंद्रा , सहसचिव -प्रदीप महापात्रे व शैलेश शराफ को बनाया गया।
बैठक में प्रशांत कोका,आशिक़ हुसैन,आशीष चौबे,,कौशिक भौमिक, जयराज केशरवानी,रवि महापात्रे,विवेक वैष्णव(बंटी), राहुल ,देवेंद्र महापात्रे,आकाश कंकरवाल,विकास गुप्ता, पृथ्वी कंकरवाल, महेंद्र महापात्रे,चाँद,अशोक बरेठ, जागेश साहू, अमन,राजू देवांगन,भानु महापात्रे,सौरभ थवाईत,अभिलाष गुप्ता व अन्य उपस्थित थे।

*रामलीला में दिखेगी स्थानीयता*
रामलीला मंचन, चक्रधरनगर दुर्गोत्सव की बीते कुछ सालों से अब पहचान बन गई है। यह रामलीला सिर्फ 4 दिनों की होती है जिसमें रामायण के मुख्य विवरणों को स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रदर्शित किया जाता है। इसे देखने के लिए गांव-गांव से लोग आते हैं और कई दफे यह देर रात तक चलती है। रामलीला में स्थानीयता का भाव और पुट दोनों समाहित होता है जिसे लोग काफी पसंद करते हैं।
इस बार भी रामलीला के आखिरी दिन यानी दशहरा के दिन यहीं से प्रभु श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकलेगी जो चक्रधरनगर के मुख्य मार्ग-मोहल्ले से होते हुए शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम तक जाएगी जहां फिर रावण दहन का कार्यक्रम होगा।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Admin September 4, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article कॉम्प्लेक्स पूरा बना ही नहीं, हो गया आवंटन नगर पंचायत का गजब कारनामा, प्रतीक्षालय तोड़कर होटल व्यवसायी को फायदा
Next Article मुख्यमंत्री साय ने खरसिया में किऐ रेलवे ओवरब्रिज सहित 66.84 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन,श्रद्धेय अटल जी की प्रतिमा का अनावरण और अटल परिसर का लोकार्पण

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

खरसिया को मिली आधुनिक तहसील भवन की सौगात, 2.75 करोड़ की लागत से बने भवन का वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya August 27, 2026
वेदांता पावर की आरोग्य परियोजना से 4600 नागरिक लाभान्वित
CHHATTISGARH sakti August 26, 2026
खरसिया में खाद्य विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल,रिपोर्ट आने तक बिकता रहेगा मिलावटी सामान?
CHHATTISGARH Kharsiya August 26, 2026
अवैध प्लॉटिंग पर जिला प्रशासन की सख्त कार्यवाही
Sarangargh bilaigarh August 26, 2026
सारंगढ़ जिला पंचायत में मनेगा रक्षाबंधन पर्व
Sarangargh bilaigarh August 25, 2026

Popular Post

जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?