Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: जिला व पुलिस प्रशासन की अभिनव पहल ‘‘सामंजस्य कार्यक्रम
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया आईटीआई में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू, 60 सीटें उपलब्ध
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
सड़क सुरक्षा और औद्योगिक सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

जिला व पुलिस प्रशासन की अभिनव पहल ‘‘सामंजस्य कार्यक्रम

Admin
Admin July 26, 2025 CHHATTISGARH
Share
6 Min Read

महिला एवं बाल सुरक्षा, पारिवारिक एकता और सामाजिक समरसता की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम

मुंगेली :- 26 जुलाई 2025// पारिवारिक संबंधों को सुदृढ़ करना, महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा समाज में समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला एवं पुलिस प्रशासन द्वारा अभिनव पहल ‘‘सामंजस्य कार्यक्रम’’ का जिला कलेक्टोरेट स्थित जनदर्शन कक्ष में आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से परिवारों को टूटने से बचाने, आपसी सामन्जस्य स्थापित कर अपने परिवार के साथ रहने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी की छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई। इस दौरान कलेक्टर कुन्दन कुमार, पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, अतिरिक्त कलेक्टर निष्ठा पांडेय तिवारी, जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पांडेय, अपर कलेक्टर मेनका प्रधान, जिला शिक्षा अधिकारी सी.के. घृतलहरे तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी संजुला शर्मा, जिला बाल संरक्षण अधिकारी अंजुबाला शुक्ला और काउंसलर टीम के सदस्य मौजूद रहे। इस अवसर पर लगभग 10 परिवारों को आपसी सामंजस्य बातचीत कर परिवार के बीच जोड़ने में अहम भूमिका निभाया गया।

समस्याएं सबके घरों में होती हैं, समाधान संवाद से संभव – कलेक्टर

कलेक्टर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पारिवारिक समस्याएं हर घर में होती हैं, लेकिन संवाद और समझदारी से उन्हें सुलझाया जा सकता है। उन्होंने मोबाइल, सोशल मीडिया और नशे को परिवार टूटने का एक बड़ा कारण बताया। उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी रील्स और दिखावे की दुनिया में जी रही है, जबकि परिवार वह असली दुनिया है जहां समझदारी, धैर्य और समय देना सबसे अहम है। उन्होंने कहा कि आज भाई-बहन, पति-पत्नी, माता-पिता, सास-ससुर, दादा-दादी जैसे रिश्ते संवाद की कमी और डिजिटल व्यस्तता की वजह से बिखरते जा रहे हैं। हमें अपनी संस्कृति, परंपराओं और मानवीय मूल्यों की ओर लौटने की जरूरत है। फेसबुक के हजारों दोस्त मुश्किल वक्त में साथ नहीं होते, लेकिन घरवाले हमेशा साथ रहते हैं।

- Advertisement -
Ad image

समय ही सबसे बड़ा धन – पुलिस अधीक्षक

पुलिस अधीक्षक ने जीवन और प्रकृति के सामंजस्य की तुलना करते हुए कहा कि प्रकृति हमेशा संकेत देती है, जैसे बारिश से पहले बादलों की गरज। उन्होंने कहा कि समय सबसे कीमती पूंजी है जो अगर रिश्तों को नहीं दिया गया, तो जीवन अधूरा हो जाता है। मोबाइल आज सौतेला जैसा हो गया है। जिसे समय देना चाहिए, हम उसी को नहीं दे पा रहे हैं। परिवार ही सबसे बड़ा बल है, और सबसे बड़ा संबल भी है। रिश्ते माँ की तरह होते हैं। उन्हें पोषण चाहिए, और वह संभव है केवल समय, संवाद और संवेदना से।

सामंजस्य सिर्फ परिवार तक सीमित नहीं – जिला पंचायत सीईओ

जिला पंचायत सीईओ पांडेय ने कहा कि जीवन के हर चरण में सामंजस्य की आवश्यकता होती है। चाहे वह माता-पिता के साथ हो, स्कूल में सहपाठियों के साथ, कॉलेज में दोस्तों के साथ या फिर विवाह के बाद जीवनसाथी के साथ। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे मुद्दे अक्सर जीवन को इतना कठिन बना देते हैं कि लोग जीवन से हार मानने लगते हैं। कलेक्टर जनदर्शन में आने वाले कई मामलों में केवल संवाद की कमी होती है। मुकदमे भी सामंजस्य के अभाव में ही खड़े होते हैं। प्रशासन का प्रयास है, कि ऐसी स्थितियों को बातचीत से ही हल किया जाए। अपर कलेक्टर तिवारी ने बताया कि विवाह हेतु कम उम्र के लोगों के आवेदन बढ़ रहे हैं, लेकिन कई बार उनमें पारिवारिक सामंजस्य की कमी होती है। संयुक्त परिवारों की परंपरा कमजोर पड़ने के कारण भी समस्याएं बढ़ रही हैं। प्रधान ने कहा कि संवाद ही हर समस्या का समाधान है। बड़ी से बड़ी समस्या को भी बातचीत और समझदारी से सुलझाया जा सकता है।
जिला शिक्षा अधिकारी ने पारिवारिक विघटन के विभिन्न कारणों की चर्चा करते हुए कहा कि विचारधारा, जीवनशैली, आर्थिक स्थिति और सामाजिक दबाव भी कारण हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि मनुष्य समूह में जीने वाला प्राणी है, अकेले रहने से असंतुलन उत्पन्न होता है। उन्होंने कहा कि सदियों से मानव समाज एकजुट रहकर फलता-फूलता आया है, हमें भी अपने बच्चों को ऐसे वातावरण में पालना चाहिए जहाँ संवाद और सामंजस्य हो। महिला बाल विकास विभाग की अधिकारी ने कहा कि यह कार्यक्रम न केवल जिले में बल्कि राज्य के लिए एक उदाहरण बन सकता है। हर बिखरता परिवार नए सिरे से जुड़ सके, यही हमारा उद्देश्य है। ‘‘सामंजस्य कार्यक्रम’’ एक ऐसी सामाजिक पहल है, जो टूटते रिश्तों को जोड़ने, संवाद की परंपरा को पुनर्जीवित करने और समाज में संवेदनशील प्रशासन की मिसाल पेश करता है। जिला प्रशासन की यह पहल न केवल क्षेत्र के लिए बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए एक मार्गदर्शक बन सकती है। समाज में जब संवाद, धैर्य और सामंजस्य का वातावरण बनेगा, तभी एक सशक्त, सुरक्षित और खुशहाल भविष्य की नींव रखी जा सकेगी।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Admin July 26, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article बहुउद्देशीय केंद्रों के संचालन हेतु जिला स्तर पर तैयार हुई कार्ययोजना
Next Article तमनार हमीरपुर बॉर्डर पर गिरा स्वागत गेट बना उपेक्षा का प्रतीक, स्थानीयों ने जताई नाराज़गी

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya October 14, 2026
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH October 14, 2026
केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH October 14, 2026
खरसिया आईटीआई में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू, 60 सीटें उपलब्ध
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH October 14, 2026
सड़क सुरक्षा और औद्योगिक सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त
CHHATTISGARH RAIGARH October 14, 2026

Popular Post

खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया आईटीआई में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू, 60 सीटें उपलब्ध
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
सड़क सुरक्षा और औद्योगिक सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?