Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: रायगढ़ में 2 घंटे रहा चक्का जाम, बड़ी संख्या में जुटे कांग्रेसी
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
वेदांता पावर की आरोग्य परियोजना से 4600 नागरिक लाभान्वित
CHHATTISGARH sakti
खरसिया में खाद्य विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल,रिपोर्ट आने तक बिकता रहेगा मिलावटी सामान?
CHHATTISGARH Kharsiya
अवैध प्लॉटिंग पर जिला प्रशासन की सख्त कार्यवाही
Sarangargh bilaigarh
सारंगढ़ जिला पंचायत में मनेगा रक्षाबंधन पर्व
Sarangargh bilaigarh
भूमि विवाद में जेसीबी लेकर पहुंचने का आरोप, कार्रवाई के इंतजार में पीड़ित परिवार
CHHATTISGARH Kharsiya
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

रायगढ़ में 2 घंटे रहा चक्का जाम, बड़ी संख्या में जुटे कांग्रेसी

Admin
Admin July 22, 2025 CHHATTISGARH RAIGARH
Share
5 Min Read

पूर्व मंत्री उमेश पटेल ने लगाया सरकार पर गंभीर आरोप

रायगढ़ :- छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे के खिलाफ ईडी की कार्यवाही पर कांग्रेस ने प्रदेश के सभी जिलों में मंगलवार 22 जुलाई को चक्काजाम किया। प्रदेश कांग्रेस के दिशा निर्देश पर रायगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण और शहर ने संयुक्त रूप से रायगढ़ के कोतरा रोड में आर्थिक नाकेबंदी की। इस दौरान रायगढ़ के कोतरा रोड में लगभग 2 घंटे चक्का जाम रहा कांग्रेस के प्रदेश व्यापी कार्यक्रम में पूर्व मंत्री खरसिया विधायक उमेश पटेल, लैलूंगा विधायक विद्यावति सिदार, पूर्व विधायक प्रकाश नायक, शहर अध्यक्ष अनिल शुक्ला, ग्रामीण अध्यक्ष नगेंद्र नेगी सहित जिला कांग्रेस शहर और ग्रामीण के सभी वरिष्ठ नेता एवं कांग्रेस के समस्त प्रकोष्ठ के अध्यक्ष और खरसिया, धरमजयगढ़ और लैलूँगा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री उमेश नंदकुमार पटेल ने मीडिया से चर्चा करते हुए सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ की संपदा को लूटना चाहते हैं। बस्तर में जंगल कट गए, तमनार में जंगल कट गए। षडयंत्र के तहत जल-जंगल जमीन को लूटा जा रहा है। उमेश ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनते ही सरगुजा में पेड़ों की अवैध कटाई हो गई। हसदेव में जंगल कट गए। तमनार में जंगल कट गए। किसी के खिलाफ कार्यवाही नहीं हुई। ये छत्तीसगढ़ की संपदा और जल-जंगल जमीन को बचाने की लड़ाई है। जिसे कांग्रेस का हर एक कार्यकर्ता लड़ रहा है। इसके अलावा उन्होंने कोयले के कारोबार में सत्ता के सरपरस्ती में कमीशन खोरी का आरोप लगाया है। साथ में उन्होंने कहा है कि राइस मिलर से भी 110 रुपए के हिसाब से कमीशन की उगाही की गई है । वित्त मंत्री के विकास के विजन पर उनके ही पार्टी के कार्यकर्ता सवाल खड़े कर रहे हैं सीएसआर और डीएमएफ की राशि का जमकर दुरुपयोग किया जा रहा है रायगढ़ जिले के आदिवासी बाहुल्य विधानसभा क्षेत्र में जहां के लोग उद्योग और कोयला खदान से प्रभावित हैं उन क्षेत्रों के विकास को रोककर रायगढ़ में कथित विकास कार्यों में डीएमएफ और सीएसआर राशि का बंदर बाट किया जा रहा है। कांग्रेस की सरकार आते ही सभी मामलों की जांच कर कार्यवाही की जाएगी।

महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस छात्र संगठन ने मोर्चा संभाला

- Advertisement -
Ad image

प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी जमकर नारेबाजी की। वहीं युवा कांग्रेस, एनएसयूआई के कार्यकर्ता सड़क पर बैठकर ईडी और भाजपा सरकार के खिलाफ नारे लगाते नज़र आए। आंदोलन में शामिल कार्यकर्ताओं की संख्या दोपहर 2 बजे तक लगातार बढ़ती रही।

सरकारी एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप

जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने कहा कि यह आर्थिक नाकेबंदी प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर की गई है। पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे को बेवजह फंसाया जा रहा है। आज देशभर में जो भी विपक्ष भाजपा के गलत नीतियों के खिलाफ आवाज उठाता है, उसके खिलाफ ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स जैसी एजेंसियों का दुरुपयोग किया जाता है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने भी हाल में ईडी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं और फटकार लगाई है।

हर मामले में भाजपा सरकार विफल : नगेंद्र नेगी

जिला कांग्रेस ग्रामीण के अध्यक्ष नगेंद्र नेगी ने बताया कि पिछले 18 महीने के कार्यकाल में सरकार हर मामले में विफल हो गई है। छत्तीसगढ़ में शिक्षा रोजगार और किसने की स्थिति पद से बदतर होती जा रही है और सरकार केवल उद्योगपतियों की इशारे पर काम कर रही है। सरकार के दमनकारी नीतियों के खिलाफ आज प्रदेश व्यापी आर्थिक नाकाबंदी का कार्यक्रम सफल रहा है। इतनी बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति के लिए मैं सभी कार्यकर्ता और कांग्रेस पार्टी के नेतागणों का आभार व्यक्त करता हूं।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Admin July 22, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article खरसिया के कोंहारडीपा स्कूल में तालाबंदी : बच्चों और अभिभावकों के आंदोलन के बीच विधायक उमेश पटेल बने मसीहा
Next Article घर के बाड़ी में मिली युवक की सड़ी गली लाश , क्षेत्र में मची सनसनी

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

वेदांता पावर की आरोग्य परियोजना से 4600 नागरिक लाभान्वित
CHHATTISGARH sakti August 26, 2026
खरसिया में खाद्य विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल,रिपोर्ट आने तक बिकता रहेगा मिलावटी सामान?
CHHATTISGARH Kharsiya August 26, 2026
अवैध प्लॉटिंग पर जिला प्रशासन की सख्त कार्यवाही
Sarangargh bilaigarh August 26, 2026
सारंगढ़ जिला पंचायत में मनेगा रक्षाबंधन पर्व
Sarangargh bilaigarh August 25, 2026
भूमि विवाद में जेसीबी लेकर पहुंचने का आरोप, कार्रवाई के इंतजार में पीड़ित परिवार
CHHATTISGARH Kharsiya August 25, 2026

Popular Post

जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?