Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: शहरी निकायों की भूमिका पर हुए राष्ट्रीय सम्मेलन में महापौर चौहान हुए शामिल
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
अवैध प्लॉटिंग पर जिला प्रशासन की सख्त कार्यवाही
Sarangargh bilaigarh
सारंगढ़ जिला पंचायत में मनेगा रक्षाबंधन पर्व
Sarangargh bilaigarh
भूमि विवाद में जेसीबी लेकर पहुंचने का आरोप, कार्रवाई के इंतजार में पीड़ित परिवार
CHHATTISGARH Kharsiya
खरसिया फाटक रोड पर अतिक्रमण से बढ़ी जाम की समस्यात्योहारों के सीजन में घंटों जाम से जूझ रहे लोग, सड़क किनारे दुकानें और भारी वाहनों की आवाजाही बनी बड़ी वजह
CHHATTISGARH Kharsiya
श्री श्याम मंदिर में कृष्ण लीला का अद्भुत वर्णन, नंद उत्सव में झूम उठे श्रद्धालुश्री भारत भूषण शास्त्री ने अपनी ओजपूर्ण वाणी से जीवंत किया कृष्ण जन्म से नंद उत्सव तक का प्रसंग
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

शहरी निकायों की भूमिका पर हुए राष्ट्रीय सम्मेलन में महापौर चौहान हुए शामिल

Admin
Admin July 14, 2025 CHHATTISGARH RAIGARH
Share
4 Min Read

नगरीय निकाय के व्यवस्थित विकास के लिए तैयार की गई तकनीकी पहलुओं का किया गया अध्ययन

रायगढ़ :- संवैधानिक लोकतंत्र और राष्ट्र निर्माण में शहरी स्थानीय निकायों की भूमिका विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन हरियाणा के गुरुग्राम में हुआ। इसमें देशभर के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के महापौर एवं नगरपालिका अध्यक्ष शामिल हुए। रायगढ़ नगर निगम के महापौर जीवर्धन चौहान ने छत्तीसगढ़ प्रतिनिधिमंडल के साथ इस राष्ट्रीय सम्मेलन में सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई और नगरीय निकाय के व्यवस्थित विकास के लिए तैयार की गई तकनीकी पहलुओं का अध्ययन किया।

प्रथम दिवस के उद्घाटन सत्र में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह एवं हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त केंद्रीय मंत्री, सचिव, हरियाणा सरकार के मंत्री एवं विधायकगण भी सम्मिलित हुए। द्वितीय दिवस के समापन समारोह में आयोजित प्रथम सत्र में केंद्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल और मध्यप्रदेश के नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अपने अनुभव एवं किए गए कार्यों की बारीकियों को साझा किए। द्वितीय सत्र में हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, हरियाणा विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा, राज्यसभा उपसभापति हरिवंश एवं हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगरीय निकाय के सिस्टमेटिक विकास की तकनीकी पहलुओं बताया। सम्मेलन के बाद संसद भवन परिसर में ‘प्रेरणा स्थल’, संविधान सदन एवं संसद भवन का भ्रमण किया गया, जहां माननीय लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला के साथ अनौपचारिक चर्चा और हाई-टी आयोजित था। यह अनुभव लोकतंत्र की मूल भावना और सार्वजनिक सेवा के आदर्शों से साक्षात्कार जैसा रहा। यह सम्मेलन शहरी निकायों की भूमिका, विकास की दिशा और लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बनकर उभरा।

शहरी स्थानीय निकायों को लोकतंत्र के आधार स्तंभ के रूप में विकसित करने संबंधित बातों पर जोर

- Advertisement -
Ad image

मेयर जीवर्धन चौहान ने बताया कि इस राष्ट्रीय सम्मेलन में परिषद की बैठकों की आदर्श प्रक्रिया संहिता को बताया गया। इसी तरह समावेशी विकास में शहरी निकायों की भूमिका–संवैधानिक दायित्वों की पूर्ति हेतु नगरपालिका शासन को प्रभावी बनाना, 21वीं सदी के भारत में विकास के शिल्पकार के रूप में विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने में शहरी निकाय के द्वारा सिस्टमेटिक डेवलपमेंट प्लान को अपनाकर किस तरह से योगदान किया जा सकता है यह बताया गया। इसी तरह महिला सशक्तिकरण के वाहक के रूप में शहरी निकाय–समाज और राजनीति में नेतृत्व की भूमिका हेतु महिलाओं को तैयार करना, नवाचार और श्रेष्ठ परंपराओं के केंद्र के रूप में शहरी निकाय–सेवा वितरण और नागरिकों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार जैसे विषयो पर चर्चा की गई।

सम्मेलन में नगर निकायों में अपनाए जा रहे तकनीक एवं बेहतर कार्यों की दी गई प्रस्तुति
विशेष सत्र में देश के पांच प्रमुख शहरों इंदौर, लखनऊ, पुणे, सूरत और विशाखापट्टनम के महापौरों एवं आयुक्तों द्वारा शहरी विकास में अपनाई गई श्रेष्ठ प्रथाओं और सफलताओं की प्रस्तुतियां दी गई। दोपहर के बाद विषयगत आयोजित कार्यशाला में विभिन्न उपविषयों पर आधारित नगरीय निकाय के सिस्टमेटिक डेवलपमेंट प्लान के विकल्पों पर चर्चा की गई, जिसमें प्रतिनिधियों ने अलग-अलग हॉल में भाग लिया। इस सत्र में विषय विशेषज्ञों द्वारा नगरीय निकायों में अपनाए जा रहे तकनीक एवं बेहतर कार्यों की प्रस्तुति दी गई।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Admin July 14, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article 75 आदिवासी महिला किसानों को दी गई दुधारू गायें
Next Article नवयुवाओं से लोकतंत्र में भागीदारी की अपील, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने हेतु विशेष शिविर का आयोजन

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

अवैध प्लॉटिंग पर जिला प्रशासन की सख्त कार्यवाही
Sarangargh bilaigarh August 26, 2026
सारंगढ़ जिला पंचायत में मनेगा रक्षाबंधन पर्व
Sarangargh bilaigarh August 25, 2026
भूमि विवाद में जेसीबी लेकर पहुंचने का आरोप, कार्रवाई के इंतजार में पीड़ित परिवार
CHHATTISGARH Kharsiya August 25, 2026
खरसिया फाटक रोड पर अतिक्रमण से बढ़ी जाम की समस्यात्योहारों के सीजन में घंटों जाम से जूझ रहे लोग, सड़क किनारे दुकानें और भारी वाहनों की आवाजाही बनी बड़ी वजह
CHHATTISGARH Kharsiya August 25, 2026
श्री श्याम मंदिर में कृष्ण लीला का अद्भुत वर्णन, नंद उत्सव में झूम उठे श्रद्धालुश्री भारत भूषण शास्त्री ने अपनी ओजपूर्ण वाणी से जीवंत किया कृष्ण जन्म से नंद उत्सव तक का प्रसंग
CHHATTISGARH RAIGARH August 25, 2026

Popular Post

जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?