Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: आयुक क्षत्रिय ने बाढ़ और जल भराव की स्थिति से निबटने सुबह 5:00 से शहर का किया निरीक्षण जल भराव की स्थिति मिली सामान्य
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
ऑपरेशन अंकुश के तहत छाल पुलिस की जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई, ₹63,200 नकद जब्त; जशपुर और कोरबा जिले के तीन जुआरी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन: प्रोफेसर के अपहरण और UPI लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
ग्राम पंचायत कोडकेल के आश्रित ग्राम बेलजोर में ‘स्वच्छ धारा’ परियोजना का शुभारंभ
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया के ग्राम भालूनारा में चला प्लास्टिक मुक्त वन क्षेत्र अभियान, वन विभाग एवं ग्राम पंचायत ने मिलकर दिया स्वच्छता का संदेश
CHHATTISGARH Kharsiya
त्योहारों में खरसिया की ट्रैफिक व्यवस्था बनेगी बड़ी चुनौती
CHHATTISGARH Kharsiya
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

आयुक क्षत्रिय ने बाढ़ और जल भराव की स्थिति से निबटने सुबह 5:00 से शहर का किया निरीक्षण जल भराव की स्थिति मिली सामान्य

Admin
Admin July 4, 2025 CHHATTISGARH RAIGARH
Share
5 Min Read

रायगढ़ :- कमिश्नर बृजेश सिंह क्षत्रिय एवं टीम द्वारा सुबह 5:00 बजे से शहर के विभिन्न बाढ़ ग्रसित एवं जल भराव क्षेत्र का भ्रमण किया किया। इस दौरान सभी इंजीनियर, सभी सफाई दरोगा, सभी राजस्व कर निरीक्षक को अपने-अपने क्षेत्र का निरीक्षण करने और निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान मोदीनगर, खेतपारा, चिरंजीवी दास नगर, चमड़ा गोदाम खेतपारा, सिद्धिविनायक कॉलोनी, गोकुल नगर, डायमंड हिल कॉलोनी बांग्लापारा, पैठु डबरी, जोगीडीपा, गर्ल्स डिग्री कॉलेज, न्यू होराइजन स्कूल, फ्रेंड्स कालोनी, धांगरडीपा, रामभाठा, नवापारा किसान राइस मिल के पीछे, चांदगी राम कोल्ड हाउस क्षेत्र आदि जल भराव क्षेत्र में स्थिति सामान्य रही।
आज सबसे पहले मोदीनगर का निरीक्षण किया गया। यहां कॉलोनी वासियों से चर्चा करते हुए आसपास नालियों में नालों में कचरा नहीं फेंकने सफाई व्यवस्था बनाए रखने और पानी निकासी से संबंधित कार्यों में सहयोग की अपील कमिश्नर क्षत्रिय ने की। इसके बाद खेतपारा क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। इस दौरान निगम टीम द्वारा नालियों में जमे कचरे और मलबा को निकाला जा रहा था। इस दौरान कमिश्नर क्षत्रिय ने पानी निकासी के लिए नाली चौड़ीकरण कर एवं कच्ची नाली खोदने और झाड़ियों और गाजर घास की सफाई करने के निर्देश दिए । इसके बाद ओम हाइट्स कॉलोनी का जायजा लिया गया और पानी निकालने की वैकल्पिक व्यवस्था की चर्चा उपस्थित लोगों एवं जनप्रतिनिधियों से की गई। इसी तरह डायमंड हिल कॉलोनी और गोकुलधाम कॉलोनी एवं सिद्धिविनायक कॉलोनी का निरीक्षण किया गया। यहां गुरुवार को पानी निकासी के लिए गोकुलधाम एवं सिद्धिविनायक कॉलोनी स्थित दीवार को तोड़कर पानी निकासी बहाल कराया गया था। यहां कॉलोनी वासियों से चर्चा करते हुए साफ सफाई रखने, नाली में किसी भी तरह के कचरा एवं मलवा नहीं फेंकने और जल भराव की स्थिति पर निगरानी रखने की बात कही गई। इस दौरान सफाई दरोगा कविता बेहरा को नाली के ऊपर हुए अतिक्रमण को तोड़ने एवं कड़ाई से कार्रवाई करते हुए जुर्माना करने के निर्देश दिए। इसके बाद अंडरब्रिज गंधरी पुल का निरीक्षण किया गया। यहां वैकल्पिक नाली निर्माण और नाली से मलवा हटाने के साथ अतिक्रमण को तोड़ने और नाली के ऊपर हुए अतिक्रमण पर कड़ाई से कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान अंडरब्रिज के दोनों तरफ को ब्लॉक करने और किसी भी तरह से आवाजाही बंद रखने के निर्देश दिए गए। कमिश्नर क्षत्रिय ने आसपास के लोगों से चर्चा कर अंडरब्रिज पुल से आवाजाही बंद रखने की अपील की। इसके बाद चमड़ा गोदाम खेतपारा रेलवे ट्रैक स्थित नाले की पोकलेन से किए जा रहे नाला सफाई एवं वैकल्पिक नाला निर्माण का जायजा लिया गया। इस दौरान कमिश्नर क्षत्रिय ने रेलवे के अधिकारियों से चर्चा करते हुए बाढ़ एवं जल भराव की स्थिति से निबटने के लिए पानी निकासी व्यवस्था को बहाल करने संबंधित कार्ययोजना पर कार्य करने की बात कही। उपस्थित निगम एवं रेलवे के कर्मचारियों को वैकल्पिक नाली निर्माण को अच्छी तरीके से करने एवं झाड़ियों और गाजर घास की सफाई करने ट्रैक के नीचे के नाले की अच्छी तरह से कचरा एवं मलवा को निकालने के निर्देश दिए।इसी तरह रामनिवास टॉकीज चौक में रोड को काटकर बनाए गए नाला निर्माण से पानी निकासी की स्थिति को देखा गया। इस दौरान नाली खोदने से निकले मलवा को जल्द ही हटाने के निर्देश सफाई दरोगा को दिए गए। कमिश्नर क्षत्रिय ने यहां के निवासियों से चर्चा करते हुए जल भराव की स्थिति निर्मित होने पर निगम की टीम द्वारा किए जा रहे कार्यों पर सहयोग करने की अपील की। निरीक्षण के दौरान संबंधित वार्ड के पार्षदगण से भी कमिश्नर क्षत्रिय ने चर्चा की एवं किसी भी तरह की समस्या होने पर तत्काल सूचना देने और निगम की टीम द्वारा किए जा रहे कार्यों पर सहयोग करने की बात कही। इस दौरान कमिश्नर क्षत्रिय ने कंट्रोल रूम में शिकायत आने एवं बाढ़ आपदा में लगे अधिकारियों कर्मचारियों को किसी भी तरह से जल भराव की सूचना मिलने पर तत्काल रिस्पांस कर निराकरण करने निर्देशित किया। गुरुवार की तेज बारिश से विभिन्न वार्ड के कालोनी एवं मोहल्लों में बाढ़ एवं जल भराव की स्थिति निरीक्षण के दौरान पूर्णता सामान्य रही एवं कहीं पर भी जल ठहराव की स्थिति नहीं मिली। इस दौरान संबंधित वार्डों के निवासियों ने निगम की टीम द्वारा बाढ़ एवं जल भराव की स्थिति को सामान्य करने संबंधित किए गए कार्यों की सराहना की।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Admin July 4, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article राज्यपाल श्री डेका से वाटर वुमेन सुश्री पाठक ने की सौजन्य भेंट
Next Article निर्वाचन आयोग द्वारा चार राजनीतिक दलों को कारण बताओ नोटिस, सुनवाई 11 जुलाई को

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

ऑपरेशन अंकुश के तहत छाल पुलिस की जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई, ₹63,200 नकद जब्त; जशपुर और कोरबा जिले के तीन जुआरी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH October 9, 2026
रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन: प्रोफेसर के अपहरण और UPI लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH October 9, 2026
ग्राम पंचायत कोडकेल के आश्रित ग्राम बेलजोर में ‘स्वच्छ धारा’ परियोजना का शुभारंभ
CHHATTISGARH RAIGARH October 9, 2026
खरसिया के ग्राम भालूनारा में चला प्लास्टिक मुक्त वन क्षेत्र अभियान, वन विभाग एवं ग्राम पंचायत ने मिलकर दिया स्वच्छता का संदेश
CHHATTISGARH Kharsiya October 9, 2026
त्योहारों में खरसिया की ट्रैफिक व्यवस्था बनेगी बड़ी चुनौती
CHHATTISGARH Kharsiya October 9, 2026

Popular Post

ऑपरेशन अंकुश के तहत छाल पुलिस की जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई, ₹63,200 नकद जब्त; जशपुर और कोरबा जिले के तीन जुआरी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन: प्रोफेसर के अपहरण और UPI लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
ग्राम पंचायत कोडकेल के आश्रित ग्राम बेलजोर में ‘स्वच्छ धारा’ परियोजना का शुभारंभ
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया के ग्राम भालूनारा में चला प्लास्टिक मुक्त वन क्षेत्र अभियान, वन विभाग एवं ग्राम पंचायत ने मिलकर दिया स्वच्छता का संदेश
CHHATTISGARH Kharsiya
त्योहारों में खरसिया की ट्रैफिक व्यवस्था बनेगी बड़ी चुनौती
CHHATTISGARH Kharsiya

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?