Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: महादेव परिहारी बने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) रायगढ़ के नए जिलाध्यक्ष, श्रमिक वर्ग और जनता में उत्साह
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

महादेव परिहारी बने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) रायगढ़ के नए जिलाध्यक्ष, श्रमिक वर्ग और जनता में उत्साह

Admin
Admin July 2, 2025 CHHATTISGARH RAIGARH
Share
3 Min Read

रायगढ़:- लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) छत्तीसगढ़ में अपने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से लगातार विस्तार कर रही है। इसी क्रम में प्रदेश अध्यक्ष मा. शरत पाण्डेय जी के नेतृत्व में प्रत्येक जिले में दौरा कर संगठन को मजबूती प्रदान करने तथा ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए रायगढ़ जिले में पार्टी की कमान महादेव परिहारी को सौंपी गई है।
प्रदेश कार्यालय बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रम में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष शरत पाण्डेय जी ने महादेव परिहारी को रायगढ़ जिले के जिलाध्यक्ष पद का नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में समर्थकों की उपस्थिति रही। महादेव परिहारी की नियुक्ति के बाद पूरे जिले में खुशी का माहौल देखने को मिला। खासकर श्रमिक वर्ग, युवा वर्ग और आम जनता में भारी उत्साह नजर आया।
महादेव परिहारी लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं तथा मजदूरों, गरीबों और पिछड़े वर्ग की आवाज बुलंद करते रहे हैं। उनकी लोकप्रियता और संगठन में अनुभव को देखते हुए प्रदेश नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताया है। उनकी नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। लोगों को विश्वास है कि महादेव परिहारी के नेतृत्व में रायगढ़ में लोक जनशक्ति पार्टी को नई दिशा मिलेगी और संगठन जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत होगा।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष शरत पाण्डेय ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास गरीब, मजदूर, किसान, दलित और समाज के अंतिम व्यक्ति के हक की लड़ाई लड़ने वाली पार्टी है। पार्टी का मुख्य उद्देश्य सामाजिक न्याय और समान अवसरों की स्थापना करना है। उन्होंने भरोसा जताया कि महादेव परिहारी रायगढ़ में पार्टी को नई ऊंचाइयों पर लेकर जाएंगे और आम जनता की समस्याओं को मजबूती से उठाएंगे।
महादेव परिहारी ने जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से संगठन को मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा कि रायगढ़ जिले के हर गांव, कस्बे और शहर में पार्टी की नीतियों को पहुंचाया जाएगा और युवाओं, मजदूरों तथा वंचित वर्ग के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि संगठन में सभी वर्गों को बराबर सम्मान और अवसर मिलेगा।
जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर विभिन्न सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और आम जनता ने महादेव परिहारी को बधाई दी है और आशा जताई है कि वे पार्टी को ऊंचे मुकाम पर लेकर जाएंगे और जिले के विकास में भी अहम भूमिका निभाएंगे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Admin July 2, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article सारंगढ़ कलेक्टर दफ़्तर में मिशल नकल के लिए घुश लेते वीडियो हुआ वायरल
Next Article बाज़ार में पत्रकार पर हमला, बदमाशों ने किया गर्दन पर वार ! बाल बाल बचा युवा कलमकार

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya October 10, 2026
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya October 10, 2026

Popular Post

राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?