Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: सक्ती पुलिस की साइबर ठगों पर बड़ी कार्रवाई: म्यूल अकाउंट धारक सौरभ अग्रवाल और निखिल कर्ष गिरफ्तार, जेल भेजे गए
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
वेल विशर फाउंडेशन ने चलाया नशा मुक्ति जनजागरूकता अभियान
CHHATTISGARH
वरिष्ठ पत्रकार गोपालकृष्ण नायक ‘देहाती’ को पत्रकार संघ ने दी श्रद्धांजलि
CHHATTISGARH Kharsiya
ऑपरेशन अंकुश के तहत छाल पुलिस की जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई, ₹63,200 नकद जब्त; जशपुर और कोरबा जिले के तीन जुआरी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन: प्रोफेसर के अपहरण और UPI लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
ग्राम पंचायत कोडकेल के आश्रित ग्राम बेलजोर में ‘स्वच्छ धारा’ परियोजना का शुभारंभ
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

सक्ती पुलिस की साइबर ठगों पर बड़ी कार्रवाई: म्यूल अकाउंट धारक सौरभ अग्रवाल और निखिल कर्ष गिरफ्तार, जेल भेजे गए

Admin
Admin June 6, 2025 CHHATTISGARH sakti
Share
3 Min Read

सक्ती, छत्तीसगढ़ | साइबर अपराध के बढ़ते मामलों के बीच सक्ती पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्स्ट लेयर म्यूल अकाउंट धारकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ये कार्रवाई भारत सरकार के समन्वय पोर्टल से प्राप्त जानकारी और पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव के निर्देश पर की गई।

पहला मामला: सौरभ अग्रवाल उर्फ चीनू

सक्ती निवासी सौरभ अग्रवाल उर्फ चीनू के पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के खाते में 14 जनवरी 2024 से 30 जनवरी 2024 तक कुल ₹3,48,73,171 का संदिग्ध लेन-देन पाया गया। जांच में पता चला कि आरोपी के खाते के विरुद्ध देशभर से 60 साइबर ठगी से संबंधित शिकायतें दर्ज हैं।

इसके अतिरिक्त हरियाणा, राजस्थान, कर्नाटक, तेलंगाना में ठगी तथा छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में ऑनलाइन सट्टा का भी मामला दर्ज है। पर्याप्त साक्ष्य और आरोपी द्वारा आरोप स्वीकार करने के बाद धारा 420 IPC के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

- Advertisement -
Ad image

दूसरा मामला: निखिल कर्ष

इसी प्रकार चरौदा निवासी निखिल कर्ष के PNB बैंक खाते में 11 जनवरी 2024 से 30 जनवरी 2024 के बीच कुल ₹5,43,62,525 का संदिग्ध लेन-देन हुआ। इस खाते के विरुद्ध देशभर से 66 साइबर ठगी की शिकायतें प्राप्त हुई हैं, साथ ही पश्चिम बंगाल, बिहार और कर्नाटक में कुल 5 मामले दर्ज हैं।

पुलिस ने निखिल कर्ष को भी धारा 420 IPC के तहत विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है।

साइबर ठगों पर जारी रहेगी पुलिस की सख्ती

सक्ती पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऐसे मामलों में अब सख्त और त्वरित कार्रवाई की जाएगी। दोनों मामलों की जांच जारी है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

इस कार्रवाई में साइबर सेल सक्ती और थाना सक्ती की टीम की सक्रिय भूमिका रही।

पुलिस ने दी चेतावनी:

सक्ती पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति को अपने बैंक खाते का उपयोग न करने दें। ऐसा करना न केवल गैरकानूनी है, बल्कि साइबर ठगी का गंभीर अपराध भी बन सकता है।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Admin June 6, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article युक्तियुक्तकरण से 21 शिक्षक विहीन और 267 एकल शिक्षकीय स्कूलों को मिले शिक्षक
Next Article जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविन्द्र गबेल की अध्यक्षता में आयोजित हुई सामान्य सभा की बैठक

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

वेल विशर फाउंडेशन ने चलाया नशा मुक्ति जनजागरूकता अभियान
CHHATTISGARH October 10, 2026
वरिष्ठ पत्रकार गोपालकृष्ण नायक ‘देहाती’ को पत्रकार संघ ने दी श्रद्धांजलि
CHHATTISGARH Kharsiya October 10, 2026
ऑपरेशन अंकुश के तहत छाल पुलिस की जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई, ₹63,200 नकद जब्त; जशपुर और कोरबा जिले के तीन जुआरी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH October 9, 2026
रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन: प्रोफेसर के अपहरण और UPI लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH October 9, 2026
ग्राम पंचायत कोडकेल के आश्रित ग्राम बेलजोर में ‘स्वच्छ धारा’ परियोजना का शुभारंभ
CHHATTISGARH RAIGARH October 9, 2026

Popular Post

वेल विशर फाउंडेशन ने चलाया नशा मुक्ति जनजागरूकता अभियान
CHHATTISGARH
वरिष्ठ पत्रकार गोपालकृष्ण नायक ‘देहाती’ को पत्रकार संघ ने दी श्रद्धांजलि
CHHATTISGARH Kharsiya
ऑपरेशन अंकुश के तहत छाल पुलिस की जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई, ₹63,200 नकद जब्त; जशपुर और कोरबा जिले के तीन जुआरी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन: प्रोफेसर के अपहरण और UPI लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
ग्राम पंचायत कोडकेल के आश्रित ग्राम बेलजोर में ‘स्वच्छ धारा’ परियोजना का शुभारंभ
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?