Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: लैलूंगा में ‘मोर गांव मोर पानी’ अभियान: 75 ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों को जल संरक्षण के लिए किया जा रहा जागरूक
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
अवैध प्लॉटिंग पर जिला प्रशासन की सख्त कार्यवाही
Sarangargh bilaigarh
सारंगढ़ जिला पंचायत में मनेगा रक्षाबंधन पर्व
Sarangargh bilaigarh
भूमि विवाद में जेसीबी लेकर पहुंचने का आरोप, कार्रवाई के इंतजार में पीड़ित परिवार
CHHATTISGARH Kharsiya
खरसिया फाटक रोड पर अतिक्रमण से बढ़ी जाम की समस्यात्योहारों के सीजन में घंटों जाम से जूझ रहे लोग, सड़क किनारे दुकानें और भारी वाहनों की आवाजाही बनी बड़ी वजह
CHHATTISGARH Kharsiya
श्री श्याम मंदिर में कृष्ण लीला का अद्भुत वर्णन, नंद उत्सव में झूम उठे श्रद्धालुश्री भारत भूषण शास्त्री ने अपनी ओजपूर्ण वाणी से जीवंत किया कृष्ण जन्म से नंद उत्सव तक का प्रसंग
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

लैलूंगा में ‘मोर गांव मोर पानी’ अभियान: 75 ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों को जल संरक्षण के लिए किया जा रहा जागरूक

Admin
Admin June 6, 2025 CHHATTISGARH RAIGARH
Share
3 Min Read

रायगढ़, लैलूंगा | जल संकट से निपटने और जल संरक्षण के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करने के उद्देश्य से लैलूंगा जनपद पंचायत में राज्य सरकार की महत्त्वाकांक्षी योजना ‘मोर गांव मोर पानी’ महाअभियान के अंतर्गत चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण 2 जून से 5 जून 2025 तक चार क्लस्टरों में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत 2 जून को ग्राम पंचायत राजपुर से की गई, जिसके बाद 3 जून को झगरपुर, 4 जून को मुकडेगा और समापन 5 जून को ग्राम पंचायत नारायणपुर में हुआ। समापन कार्यक्रम में सरपंच, ग्राम सचिव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही, जिन्हें वर्षा जल संरक्षण के विभिन्न तरीकों से अवगत कराया गया।

वर्षा जल संचयन पर विशेष ध्यान

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को वर्षा जल संचयन, मेड़बंदी, डबरी निर्माण, रिचार्ज पिट और रूफ रेन वॉटर हार्वेस्टिंग जैसी तकनीकों की जानकारी दी गई। इसके साथ ही पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण और पुनर्जीवन पर भी चर्चा की गई।

- Advertisement -
Ad image

समूह और पंचायत प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी

इस कार्यक्रम में जनपद की 75 ग्राम पंचायतों से सरपंच, ग्राम सचिव, रोजगार सहायक, आवास मित्र, बिहान स्व-सहायता समूह की दीदियां और ग्राम संगठन के सदस्य शामिल हुए। इन सभी को जल संरक्षण से जुड़े व्यावहारिक और तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी गई, ताकि वे अपने-अपने गांव में इस अभियान को सफल बना सकें।

जल संरक्षण: सामूहिक प्रयास की आवश्यकता

प्रशिक्षकों ने बताया कि जल संकट से निपटने के लिए सामूहिक प्रयास अत्यंत आवश्यक हैं। यदि हर गांववासी इस अभियान से जुड़ता है, तो न केवल जल संरक्षण संभव होगा, बल्कि भूजल स्तर में भी सकारात्मक सुधार आएगा।

स्थायी विकास की दिशा में सार्थक पहल

‘मोर गांव मोर पानी’ महाअभियान के अंतर्गत यह प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्राम स्तर पर जल-साक्षरता को बढ़ावा देने और सतत विकास लक्ष्यों को हासिल करने की दिशा में एक अहम कदम है। प्रशिक्षण के बाद प्रतिनिधियों से उम्मीद की जा रही है कि वे अपने गांवों में जल प्रबंधन से जुड़ी गतिविधियों का संचालन करेंगे और समुदाय को भी जागरूक करेंगे।

कार्यक्रम में जनपद पंचायत के तकनीकी सहायक सुरेंद्रपाल कंवर, विजय सिदार, नटवरलाल खूंटे सहित पंचायत प्रतिनिधि और ग्रामीणजन मौजूद रहे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Admin June 6, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article जलदूत एप्प से किया जा रहा जल-स्तर का सर्वेक्षण
Next Article रिश्वत लेते पटवारी का वीडियो वायरल

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

अवैध प्लॉटिंग पर जिला प्रशासन की सख्त कार्यवाही
Sarangargh bilaigarh August 26, 2026
सारंगढ़ जिला पंचायत में मनेगा रक्षाबंधन पर्व
Sarangargh bilaigarh August 25, 2026
भूमि विवाद में जेसीबी लेकर पहुंचने का आरोप, कार्रवाई के इंतजार में पीड़ित परिवार
CHHATTISGARH Kharsiya August 25, 2026
खरसिया फाटक रोड पर अतिक्रमण से बढ़ी जाम की समस्यात्योहारों के सीजन में घंटों जाम से जूझ रहे लोग, सड़क किनारे दुकानें और भारी वाहनों की आवाजाही बनी बड़ी वजह
CHHATTISGARH Kharsiya August 25, 2026
श्री श्याम मंदिर में कृष्ण लीला का अद्भुत वर्णन, नंद उत्सव में झूम उठे श्रद्धालुश्री भारत भूषण शास्त्री ने अपनी ओजपूर्ण वाणी से जीवंत किया कृष्ण जन्म से नंद उत्सव तक का प्रसंग
CHHATTISGARH RAIGARH August 25, 2026

Popular Post

जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?