Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: रायगढ़ जिले में सुचारू तरीके से हुई युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
धरमजयगढ़ के खर्रा पंचायत में लाखों की सड़क बदहाल, ग्रामीण बोले—सड़क बनी या भ्रष्टाचार की नींव? विभाग ने भारी वाहनों को बताया जिम्मेदार, कंक्रीट से मरम्मत का दिया भरोसा
CHHATTISGARH Dharamjaigarh
August 29, 2026
Uncategorized
रक्षाबंधन पर रायगढ़ पुलिस का अनूठा अभियान: मनाया “साइबर सुरक्षा बंधन”, जागरूकता की राखी के साथ दिया साइबर ठगी से बचने का संदेश
Uncategorized
महिला से छेड़खानी, मारपीट और अभद्रता के आरोप में सरपंच समेत 4 गिरफ्तार, जेल भेजे गए आरोपी
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
बारिश में बच्चों की सेहत पर पांच बीमारियों का खतरा, थोड़ी सावधानी से बचाव संभव
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

रायगढ़ जिले में सुचारू तरीके से हुई युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया

Admin
Admin June 4, 2025 CHHATTISGARH RAIGARH
Share
4 Min Read

रायगढ़, 4 जून 2025/ छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश की स्कूली शिक्षा व्यवस्था को अधिक सशक्त, संतुलित और गुणवत्तापूर्ण बनाने के उद्देश्य से शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण किए जाने की पहल की है, ताकि शिक्षक संसाधनों का अधिकतम और समान उपयोग सुनिश्चित किया जा सके।
छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार सभी प्राथमिक, माध्यमिक और हायर सेकेंडरी स्कूलों में दर्ज संख्या के मान से स्कूलों और शिक्षकों का समायोजन किया जाना था, शासन के निर्देशानुसार रायगढ़ जिले में भी सर्वप्रथम 553 स्कूलों को उच्चतर शालाओं में समायोजित किया गया, तत्पश्चात द्वितीय चरण में अतिशेष शिक्षकों की सूची तैयार कर सभी स्कूलो में सहायक शिक्षक, शिक्षक, प्रधान पाठक, व्याख्याताओं की अतिशेष सूची तैयार की गई। जिला समिति के अनुमोदन उपरांत अतिशेष शिक्षकों का काउंसलिंग किया जा रहा है। काउंसलिंग दो दिवस 03 जून 2025 को टी संवर्ग और 04 जून 2025 को ई संवर्ग के शिक्षकों के लिये रखी गई है। काउंसलिंग का कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने निरीक्षण का जायजा लिया। यहां जिला शिक्षाधिकारी श्री के.वेंकट राव व डिप्टी कलेक्टर श्री समीर बड़ा की उपस्थिति में शिक्षा विभाग द्वारा पूरी प्रक्रिया सुचारू तरीके से संपन्न की जा रही है।
प्रथम दिवस की काउंसलिंग जो टी संवर्ग के लिये आयोजित थी, इसमें प्राथमिक शाला में 02 प्रधानपाठक, सहायक शिक्षक विज्ञान 03 सहायक शिक्षक 348 शिक्षकों की काउंसलिंग की गई। जिसमें 346 सहायक शिक्षक उपस्थित होकर उन्होंने अपने लिये शाला का चयन किया। प्राथमिक शाला में 07 सहायक शिक्षक अनुपस्थित रहे। माध्यमिक शाला में 01 प्रधान पाठक और 93 उच्च वर्ग शिक्षकों की काउंसलिंग आयोजित की गई जिसमें 89 शिक्षक उपस्थित रहे एवं 05 अनुपस्थित रहे। हायर सेकेंडरी स्कूलों की अंतर्गत विभिन्न विषय की व्याख्याता में 76 व्याख्याता अतिशेष पाए गए थे जिसमें 74 व्याख्याता काउंसलिंग में उपस्थित रहे, 02 व्याख्याता अनुपस्थित रहे। इस तरह 03 जून को 523 व्याख्याता, शिक्षक और सहायक शिक्षक जो अतिशेष घोषित किये गये थे उसमें 509 ने अपने लिए जिला द्वारा निर्धारित स्कूलों का चयन किया। काउंसिलिंग में 14 व्याख्याता एवं शिक्षक जो अनुपस्थित रहे उन्हें प्रशासनिक आधार पर जिला से दर्शित स्थान में शेष स्थानों पर पदस्थापना प्रदान कर दी गई।
काउंसलिंग के दूसरे दिन विभिन्न विषयों के 19 व्याख्याता जिनको अतिशेष माना गया था, उसमें से 18 व्याख्याता उपस्थित रहे, 01 व्याख्याता अनुपस्थित रहे। माध्यमिक शाला के विभिन्न विषयों में 60 शिक्षकों को अतिशेष माना गया था जिसमें से 59 शिक्षक उपस्थित रहे 01 शिक्षक अनुपस्थित है। सहायक शिक्षक विज्ञान में एक सहायक शिक्षक, प्राथमिक शाला प्रधान पाठक में तीन शिक्षक अतिशेष रहे जिसमें से सभी शिक्षकों ने अपना स्थल चयन किया। सहायक शिक्षक प्राथमिक शाला की कुल 345 शिक्षक अतिशेष है जिनकी काउंसलिंग की प्रक्रिया चल रही है, समाचार लिखे जाने तक इनमें से 295 शिक्षकों की काउंसलिंग पूरी की जा चुकी है।

युक्तियुक्तकरण के लाभ

शिक्षक विहीन एवं एकल शिक्षकीय विद्यालयों में अतिशेष शिक्षकों की तैनाती संभव होगी। अतिरिक्त शिक्षक की उपलब्धता बढ़ेगी। स्थापना व्यय में कमी आएगी। एक ही परिसर में पढ़ाई की निरंतरता से बच्चों के ड्रॉपआउट में कमी आएगी। छत्तीसगढ़ सरकार का यह प्रयास शिक्षकों के संसाधनों का बेहतर और समान वितरण सुनिश्चित करने की दिशा में एक दूरदर्शी एवं व्यावहारिक कदम है। इससे न केवल शालाओं की कार्यप्रणाली में सुधार होगा, बल्कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ भी सुलभ रूप से प्राप्त होगा।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Admin June 4, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article कच्ची महुआ और देशी शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
Next Article बुजुर्ग हमारी धरोहर थीम के साथ मनाया गया ‘दाई-बबा दिवस’

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

धरमजयगढ़ के खर्रा पंचायत में लाखों की सड़क बदहाल, ग्रामीण बोले—सड़क बनी या भ्रष्टाचार की नींव? विभाग ने भारी वाहनों को बताया जिम्मेदार, कंक्रीट से मरम्मत का दिया भरोसा
CHHATTISGARH Dharamjaigarh August 29, 2026
August 29, 2026
Uncategorized August 29, 2026
रक्षाबंधन पर रायगढ़ पुलिस का अनूठा अभियान: मनाया “साइबर सुरक्षा बंधन”, जागरूकता की राखी के साथ दिया साइबर ठगी से बचने का संदेश
Uncategorized August 28, 2026
महिला से छेड़खानी, मारपीट और अभद्रता के आरोप में सरपंच समेत 4 गिरफ्तार, जेल भेजे गए आरोपी
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH August 28, 2026
बारिश में बच्चों की सेहत पर पांच बीमारियों का खतरा, थोड़ी सावधानी से बचाव संभव
CHHATTISGARH RAIGARH August 28, 2026

Popular Post

जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?