Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: गोतमा, छोटे गुमड़ा, पखनाकोट एवं आशा द होप पतरापाली सामुदायिक भवन में लगा समाधान शिविर
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
शतरंज एकाग्रता और धैर्य का खेल- राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह
CHHATTISGARH RAIGARH
झोलाछाप डॉक्टरों पर स्वास्थ्य विभाग की नजर, अवैध क्लीनिकों के खिलाफ लगातार जारी है कार्रवाई
CHHATTISGARH RAIGARH
स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर खरसिया पुलिस का बड़ा एक्शन, स्कूल वाहनों की औचक जांच
CHHATTISGARH Kharsiya
खाद की कालाबाजारी पर कलेक्टर का शिकंजा, 7 विक्रेताओं व फर्मों पर 80 हजार का अर्थदंड,सक्ती जिले में उर्वरक बिक्री में अनियमितता पर बड़ी कार्रवाई, कलेक्टर कोर्ट ने लगाया जुर्माना; चालान के जरिए शासकीय खजाने में जमा हुई राशि
CHHATTISGARH sakti
सट्टा के खिलाफ सक्ती पुलिस की सख्ती, पूर्व आरोपियों को समझाइश के बाद निकाला फ्लैग मार्च सट्टा छोड़ो–परिवार जोड़ो के नारों से गूंजा सक्ती शहर, पुलिस ने दिया “सट्टा मुक्त सक्ती” का संदेश
CHHATTISGARH sakti
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

गोतमा, छोटे गुमड़ा, पखनाकोट एवं आशा द होप पतरापाली सामुदायिक भवन में लगा समाधान शिविर

Admin
Admin May 30, 2025 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read

विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के साथ पात्र हितग्राहियों को किया गया लाभान्वित

रायगढ़, 30 मई 2025/ जनसामान्य की समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने हेतु सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत आज जिले के विभिन्न क्षेत्रों में समाधान शिविर का आयोजन हो रहा है। इसी कड़ी में आज पुसौर के गोतमा, घरघोड़ा के छोटे गुमड़ा, धरमजयगढ़ के पखनाकोट एवं रायगढ़ के आशा द होप पतरापाली सामुदायिक भवन में शिविर का आयोजन हुआ।
आयोजित शिविर में जनसामान्य को सुशासन तिहार के प्रथम चरण में प्राप्त आवेदनों के निराकरण के संबंध में आवेदकों की जानकारी प्रदान की गई, इसके अलावा मौके पर आवेदनों को प्राप्त कर यथा संभव निराकरण भी किया गया। शिविर में विभागीय स्टॉल के साथ ही योजनाओं की विस्तृत जानकारी लोगों को प्रदान की गई, ताकि हितग्राही संबंधित योजनाओं का लाभ उठा सके। इस दौरान पात्र हितग्राहियों को पीएम आवास, नक्शा, जाति प्रमाण पत्र, बिहान अंतर्गत योजना, राशन कार्ड, स्प्रिंकलर जैसे विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया। पुसौर के गोतमा में आयोजित समाधान शिविर में आज विभिन्न विभागों से संबंधित मांग एवं शिकायत के 935 आवेदन पात्र हुए थे, जिन्हें मौके पर निराकृत किया गया। इसी प्रकार धरमजयगढ़ में आयोजित समाधान शिविर में विभागीय योजनाओं की जानकारी के साथ ही पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। मौके पर महिला समूह द्वारा मोर गांव मोर पानी महाभियान के तहत भूजल संरक्षण अभियान हेतु लोगों को जागरूक किया गया।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष जिला पंचायत रायगढ़ श्री दीपक सिदार, अध्यक्ष जनपद पंचायत धरमजयगढ़ श्रीमती लीनव राठिया, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत शशि पटेल, श्री हरिशचंद्र राठिया, जिला पंचायत सदस्य श्री पुनेश्वर प्रसाद राठिया, श्री श्याम बिहारी शर्मा, श्री टीकाराम पटेल, बीडीसी श्रीमती दुर्गावती सिदार, श्रीमती अशांति भानू टंडन, श्री विनय शर्मा, श्री महन राठिया, जनक राम राठिया, ज्योति एक्का, भरत साहू सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप सुशासन तिहार के माध्यम से आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करना, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करना तथा विकास कार्यों में गति लाने के साथ ही आम जनता, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों से सीधा संवाद स्थापित करना है। जिसके तहत तीसरे चरण में राज्य में सुशासन तिहार अंतर्गत समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे है।
*31 मई को इन स्थानों पर लगेंगे समाधान शिविर*
सुशासन तिहार के तीसरे चरण में 31 मई को जिले के 2 स्थानों में प्रात: 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक शिविर का आयोजन होगा। इसमें रायगढ़ के सहसपुरी एवं तमनार के मिलूपारा शामिल है।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Admin May 30, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article कोतरारोड़ पुलिस ग्राम नंदेली में की महिला समिति गठित, अवैध शराब के विरुद्ध चली सशक्त मुहिम,60 लीटर महुआ शराब की जप्ती, भारी मात्रा में महुआ पास का नष्टीकरण
Next Article कोयला के अवैध परिवहन के मामले में ट्रैक्टर जब्त

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

शतरंज एकाग्रता और धैर्य का खेल- राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह
CHHATTISGARH RAIGARH August 31, 2026
झोलाछाप डॉक्टरों पर स्वास्थ्य विभाग की नजर, अवैध क्लीनिकों के खिलाफ लगातार जारी है कार्रवाई
CHHATTISGARH RAIGARH August 31, 2026
स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर खरसिया पुलिस का बड़ा एक्शन, स्कूल वाहनों की औचक जांच
CHHATTISGARH Kharsiya August 31, 2026
खाद की कालाबाजारी पर कलेक्टर का शिकंजा, 7 विक्रेताओं व फर्मों पर 80 हजार का अर्थदंड,सक्ती जिले में उर्वरक बिक्री में अनियमितता पर बड़ी कार्रवाई, कलेक्टर कोर्ट ने लगाया जुर्माना; चालान के जरिए शासकीय खजाने में जमा हुई राशि
CHHATTISGARH sakti August 31, 2026
सट्टा के खिलाफ सक्ती पुलिस की सख्ती, पूर्व आरोपियों को समझाइश के बाद निकाला फ्लैग मार्च सट्टा छोड़ो–परिवार जोड़ो के नारों से गूंजा सक्ती शहर, पुलिस ने दिया “सट्टा मुक्त सक्ती” का संदेश
CHHATTISGARH sakti August 31, 2026

Popular Post

शतरंज एकाग्रता और धैर्य का खेल- राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह
CHHATTISGARH RAIGARH
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?