Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: राज्यपाल रमेन डेका ने नारायणपुर मे ली जिला स्तरीय बैठक
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
शतरंज एकाग्रता और धैर्य का खेल- राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह
CHHATTISGARH RAIGARH
झोलाछाप डॉक्टरों पर स्वास्थ्य विभाग की नजर, अवैध क्लीनिकों के खिलाफ लगातार जारी है कार्रवाई
CHHATTISGARH RAIGARH
स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर खरसिया पुलिस का बड़ा एक्शन, स्कूल वाहनों की औचक जांच
CHHATTISGARH Kharsiya
खाद की कालाबाजारी पर कलेक्टर का शिकंजा, 7 विक्रेताओं व फर्मों पर 80 हजार का अर्थदंड,सक्ती जिले में उर्वरक बिक्री में अनियमितता पर बड़ी कार्रवाई, कलेक्टर कोर्ट ने लगाया जुर्माना; चालान के जरिए शासकीय खजाने में जमा हुई राशि
CHHATTISGARH sakti
सट्टा के खिलाफ सक्ती पुलिस की सख्ती, पूर्व आरोपियों को समझाइश के बाद निकाला फ्लैग मार्च सट्टा छोड़ो–परिवार जोड़ो के नारों से गूंजा सक्ती शहर, पुलिस ने दिया “सट्टा मुक्त सक्ती” का संदेश
CHHATTISGARH sakti
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

राज्यपाल रमेन डेका ने नारायणपुर मे ली जिला स्तरीय बैठक

Admin
Admin May 30, 2025 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read

राज्यपाल ने जिले के टीबी के मरीजों को वितरण किया निक्षय पोषण किट

रायपुर, 30 मई 2025/ प्रदेश के राज्यपाल श्री रमेन डेका नारायणपुर जिले के एक दिवसीय प्रवास के दौरान जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर शासन द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि योजनाओं का वास्तविक क्रियान्वयन तभी संभव होगा जब उसकी मॉनिटरिंग और फॉलोअप मैदानी स्तर पर हो। राज्यपाल ने कहा कि निचले स्तर की वास्तविकता से अवगत होने ग्रामीणों से अवश्य मिले और कमियों की जानकारी लें, साथ ही योजना ओं के क्रियान्वयन की तुलनात्मक जानकारी भी प्राप्त करें।
बैठक के दौरान महामहिम राज्यपाल श्री डेका ने विशेष रूप से जल संरक्षण पर फोकस करते हुए कहा कि जिले के शासकीय भवनों के साथ-साथ निजी भवनों में भी वॉटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर की अनिवार्यता हो। डबरी, तालाब, चेक डैम में जल संचयन के अलावा बड़े स्तर के जलाशयों में भी जल स्तर बना रहे, इस पर पहल करने की जरूरत है। उन्होंने जिले को तीन सेक्टर शिक्षा, स्वास्थ्य और कौशल विकास में बढ़ावा देने के निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि संवेदनशील जिले में समन्वय के साथ बेहतर कार्य कर रहे हैं। जंगल को बचाने के लिए अबुझमाड़ क्षेत्र के निवासियों में जागरूकता लाने की आवश्कता है। शिक्षा विभाग के माध्यम से एनसीसी बच्चों की जानकारी ली तथा उन्हें जुड़ो सिखाने हेतु प्रोत्साहित करने निर्देशित किये। राज्यपाल ने महिलाओं को समूह के माध्यम से विभिन्न गतिविधियों से जोड़कर कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया। विशेष कर स्थानीय मांगों के अनुरूप गतिविधियां शुरू करने निर्देशित किये। उन्होंने जिले में बकरी एवं मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए विभागीय अधिकारियों को ग्रामीणों तक जानकारी पहुंचाने के लिए कहा। जिले में इसके अलावा रेडक्रॉस के माध्यम से स्वास्थ्य शिविरों में महिलाओं की स्क्रीनिंग कर सेहत व खानपान संबंधी जागरूक करने तथा सड़क सुरक्षा को कारगर बनाने यातायात नियमों के पालन के लिए स्कूलों व कॉलेजों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के साथ-साथ आम जनता को जागरूक करने पर जोर दिया। राज्यपाल ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरु किए गए ‘एक पेड़ मां के नाम‘ कोई योजना नहीं, बल्कि मिशन है। उन्होंने सड़कों के किनारे, खाली जगहों पर पौधे लगाने के साथ-साथ शासकीय कार्यालयों में भी अधिक से अधिक पौधे लगाकर उन्हें संरक्षित व सुरक्षित करने की बात कही। इसके अलावा बारिश के पानी को संरक्षित करने ठोस कार्ययोजना बना कर, उसे अमल में लाने पर जोर दिया।
राज्यपाल ने योग को बढ़ावा देने के प्रयासों की जानकारी लेते हुए कहा कि योग में निरंतरता बहुत जरूरी है। इसी तरह टीबी उन्मूलन कार्यक्रम पर कहा कि जिले में प्रत्येक मरीज की नियमित स्क्रीनिंग व उपचार का सतत् फॉलोअप लें । इसके अलावा उन्होंने ड्रॉप आउट विद्यार्थियों को पुनः स्कूलों में लाने, नशा मुक्ति भारत अभियान के तहत नशे पर ठोस लगाम लगाने हेतु सतत् निगरानी और आदिवासी बाहुल्य नारायणपुर जिले में शिक्षा व चिकित्सा सेवाओं को समाज के निचले स्तर तक के लोगों को पहुंचाने पर विशेष रूप से बल दिया। बैठक के उपरांत राज्यपाल श्री रमेन डेका ने टीबी के मरीजों को निक्षय पोषण किट वितरण किये।
बैठक में राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना, कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं, सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Admin May 30, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article भीषण गर्मी में राहत:- हैंडपंपों की मरम्मत से ग्रामीणों को मिली संजीवनी
Next Article एमसीबी प्रेस क्लब में हिंदी पत्रकारिता दिवस का हुआ आयोजन

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

शतरंज एकाग्रता और धैर्य का खेल- राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह
CHHATTISGARH RAIGARH August 31, 2026
झोलाछाप डॉक्टरों पर स्वास्थ्य विभाग की नजर, अवैध क्लीनिकों के खिलाफ लगातार जारी है कार्रवाई
CHHATTISGARH RAIGARH August 31, 2026
स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर खरसिया पुलिस का बड़ा एक्शन, स्कूल वाहनों की औचक जांच
CHHATTISGARH Kharsiya August 31, 2026
खाद की कालाबाजारी पर कलेक्टर का शिकंजा, 7 विक्रेताओं व फर्मों पर 80 हजार का अर्थदंड,सक्ती जिले में उर्वरक बिक्री में अनियमितता पर बड़ी कार्रवाई, कलेक्टर कोर्ट ने लगाया जुर्माना; चालान के जरिए शासकीय खजाने में जमा हुई राशि
CHHATTISGARH sakti August 31, 2026
सट्टा के खिलाफ सक्ती पुलिस की सख्ती, पूर्व आरोपियों को समझाइश के बाद निकाला फ्लैग मार्च सट्टा छोड़ो–परिवार जोड़ो के नारों से गूंजा सक्ती शहर, पुलिस ने दिया “सट्टा मुक्त सक्ती” का संदेश
CHHATTISGARH sakti August 31, 2026

Popular Post

शतरंज एकाग्रता और धैर्य का खेल- राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह
CHHATTISGARH RAIGARH
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?