Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: समाधान शिविर में दिलाई गई जल शपथ: ग्रामीणों को जल संरक्षण एवं पौधारोपण के लिए किया गया प्रेरित
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
शतरंज एकाग्रता और धैर्य का खेल- राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह
CHHATTISGARH RAIGARH
झोलाछाप डॉक्टरों पर स्वास्थ्य विभाग की नजर, अवैध क्लीनिकों के खिलाफ लगातार जारी है कार्रवाई
CHHATTISGARH RAIGARH
स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर खरसिया पुलिस का बड़ा एक्शन, स्कूल वाहनों की औचक जांच
CHHATTISGARH Kharsiya
खाद की कालाबाजारी पर कलेक्टर का शिकंजा, 7 विक्रेताओं व फर्मों पर 80 हजार का अर्थदंड,सक्ती जिले में उर्वरक बिक्री में अनियमितता पर बड़ी कार्रवाई, कलेक्टर कोर्ट ने लगाया जुर्माना; चालान के जरिए शासकीय खजाने में जमा हुई राशि
CHHATTISGARH sakti
सट्टा के खिलाफ सक्ती पुलिस की सख्ती, पूर्व आरोपियों को समझाइश के बाद निकाला फ्लैग मार्च सट्टा छोड़ो–परिवार जोड़ो के नारों से गूंजा सक्ती शहर, पुलिस ने दिया “सट्टा मुक्त सक्ती” का संदेश
CHHATTISGARH sakti
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

समाधान शिविर में दिलाई गई जल शपथ: ग्रामीणों को जल संरक्षण एवं पौधारोपण के लिए किया गया प्रेरित

Admin
Admin May 30, 2025 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read

बेमेतरा, 30 मई 2025:- शासन द्वारा किए गए जल सर्वेक्षण में बेमेतरा जिले को भूजल की स्थित मे जिला प्रशासन द्वारा जल संरक्षण को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिला कलेक्टर श्री रणवीर शर्मा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री टेकचंद अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिलेभर में जल संरक्षण संबंधी विविध गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं। गांव-गांव जाकर लोगों को जल संरक्षण एवं पौधारोपण के लिए प्रेरित किया जा रहा है तथा जल शपथ दिलाई जा रही है। मनरेगा अंतर्गत संचालित कार्यों का सतत् भ्रमण कर श्रमिकों को जल संरक्षण के महत्व की जानकारी दी जा रही है और उन्हें जल शपथ दिलाई जा रही है। साथ ही दीवार लेखन, मुनादी एवं विभिन्न शिविरों के माध्यम से आमजन को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा रहा है। जिले के जिला, विकासखंड एवं ग्राम स्तर के अधिकारी-कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि भी इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं।
राज्य शासन द्वारा चलाए जा रहे सुशासन उत्सव के अंतर्गत भी प्रत्येक आयोजन में ग्रामीणों को जल बचाने एवं सुरक्षित करने की शपथ दिलाई जा रही है।इसी क्रम में विकासखंड साजा के ग्राम पंचायत कुरलूं में आज 30 मई को अंतिम समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक श्री ईश्वर साहू द्वारा शिविर में उपस्थित समस्त ग्रामीणों को जल की एक-एक बूंद बचाने, जल को संरक्षित करने तथा अधिक से अधिक पौधारोपण के लिए शपथ दिलाई गई। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को वर्षा जल के संरक्षण हेतु प्रेरित किया एवं वर्षा ऋतु के आगमन पर बाड़ी, तालाब, शासकीय भवन, सड़क किनारे एवं अन्य रिक्त स्थानों में पौधारोपण करने का आव्हान किया। उन्होंने केवल पौधारोपण ही नहीं, बल्कि उनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभाने का संदेश दिया।
तत्पश्चात सभी ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों को जल संरक्षण एवं पौधारोपण के लिए सामूहिक रूप से शपथ दिलाई गई, जिसमें उपस्थित लोगों ने पूर्ण सहमति व्यक्त करते हुए जल बचाने एवं अधिकाधिक पौधारोपण करने का संकल्प लिया।
*शिविर में विभागीय योजनाओं की दी गई जानकारी*
इस समाधान शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा प्राप्त आवेदनों के निराकरण की जानकारी दी गई तथा संबंधित विभागीय योजनाओं की विस्तार से जानकारी ग्रामीणों को प्रदान की गई। विधायक श्री ईश्वर साहू ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे भविष्य में भी प्राप्त आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें तथा पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं का लाभ शीघ्र उपलब्ध कराएं। कुर्लू ग्राम में आयोजित इस समाधान शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, मनरेगा, पेंशन एवं निर्माण कार्यों से संबंधित आवेदनों का निराकरण किया गया। सभी विभागों द्वारा प्राप्त आवेदन पत्रों पर की गई कार्यवाही की जानकारी ग्रामीणों के समक्ष रखी गई। शिविर में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री जितेन्द्र साहू, मंडल अध्यक्ष श्री केशव पटेल, जिला पंचायत सदस्य श्री अनिल वर्मा, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि श्री बलराम पटेल, जनपद उपाध्यक्ष श्री नारद वर्मा सहित सभी दस ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। प्रशासनिक अधिकारियों में साजा जनपद के सीईओ श्री संतोष घोषले, अनुविभागीय अधिकारी (ग्रा. या. से.) श्री हंसराज साहू, कार्यक्रम अधिकारी श्री अरविंद कश्यप सहित विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारी भी मौजूद रहे। समाधान शिविर के माध्यम से जल संरक्षण एवं सुशासन की दिशा में एक मजबूत कदम उठाया गया, जिससे ग्रामीणों में जल के प्रति संवेदनशीलता एवं सहभागिता और अधिक सुदृढ़ हुई है।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Admin May 30, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Next Article हितग्राहियों को मिला सभी योजनाओं का लाभ एक ही छत के नीचे

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

शतरंज एकाग्रता और धैर्य का खेल- राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह
CHHATTISGARH RAIGARH August 31, 2026
झोलाछाप डॉक्टरों पर स्वास्थ्य विभाग की नजर, अवैध क्लीनिकों के खिलाफ लगातार जारी है कार्रवाई
CHHATTISGARH RAIGARH August 31, 2026
स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर खरसिया पुलिस का बड़ा एक्शन, स्कूल वाहनों की औचक जांच
CHHATTISGARH Kharsiya August 31, 2026
खाद की कालाबाजारी पर कलेक्टर का शिकंजा, 7 विक्रेताओं व फर्मों पर 80 हजार का अर्थदंड,सक्ती जिले में उर्वरक बिक्री में अनियमितता पर बड़ी कार्रवाई, कलेक्टर कोर्ट ने लगाया जुर्माना; चालान के जरिए शासकीय खजाने में जमा हुई राशि
CHHATTISGARH sakti August 31, 2026
सट्टा के खिलाफ सक्ती पुलिस की सख्ती, पूर्व आरोपियों को समझाइश के बाद निकाला फ्लैग मार्च सट्टा छोड़ो–परिवार जोड़ो के नारों से गूंजा सक्ती शहर, पुलिस ने दिया “सट्टा मुक्त सक्ती” का संदेश
CHHATTISGARH sakti August 31, 2026

Popular Post

शतरंज एकाग्रता और धैर्य का खेल- राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह
CHHATTISGARH RAIGARH
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?