Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: प्रदेश की जनता का विश्वास ही सरकार की सबसे बड़ी ताकत – डिप्टी सीएम
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
तेजपुर के पास भीषण सड़क हादसा: यात्री बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत, 15 घायल; 7 की हालत गंभीर
CHHATTISGARH
प्रधानमंत्री सड़क बनी ‘यमराज का रास्ता’: कुर्रूभाटा-जामपाली मार्ग पर कीचड़ और गड्ढों का कब्जा
CHHATTISGARH Kharsiya
निर्बाध कोयला उत्पादन, विद्युत आपूर्ति और महत्वपूर्ण अधोसंरचनाओं की सुरक्षा के लिए लिया गया निर्णय
CHHATTISGARH RAIGARH
कानून की जानकारी से सशक्त होंगी बेटियां, पोता में लगा विधिक जागरूकता शिविर
CHHATTISGARH sakti
खरसिया जनपद पंचायत की दूसरी मंजिल से गिर रहा छत का प्लास्टर, कमरों में टपक रहा पानी; मेन गेट तक करवाना पड़ा बंद
CHHATTISGARH Kharsiya
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

प्रदेश की जनता का विश्वास ही सरकार की सबसे बड़ी ताकत – डिप्टी सीएम

Admin
Admin May 23, 2025 CHHATTISGARH
Share
5 Min Read

सुशासन तिहार: लोरमी में आयोजित समाधान शिविर में शामिल हुए डिप्टी सीएम श्री साव

जनता से सीधा संवाद कर सुनीं समस्याएं, हितग्राहियों को सामाग्री का किया वितरण

मुंगेली, 23 मई 2025// मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल पर चल रहे सुशासन तिहार के तीसरे चरण के अंतर्गत नगर पालिका परिषद लोरमी में शुक्रवार को समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव शामिल हुए। डिप्टी सीएम के स्वागत में स्काउट गाइड के बच्चों ने तालियों की गूंज से अभिनंदन किया। डिप्टी सीएम ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टाल पर 04 बच्चों को सुपोषण टोकरी भेंट कर पोषणयुक्त आहार के लिए प्रेरित किया।
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने मां सरस्वती और छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंच पर डिप्टी सीएम का गजमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। शिविर में उप मुख्यमंत्री ने शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत हितग्राहियों को सामग्री वितरण कर लाभान्वित किया, इनमें 05 हितग्राहियों को पीएम आवास योजना के तहत चाबी वितरण किया गया। इसी तरह 07 को राशनकार्ड, 04 बच्चों को एमआर किट व बुक मैग्नीफायर, 05 को श्रम कार्ड, 05 कृषकों को केसीसी के तहत चेक वितरण, 04 को नोनी सुरक्षा योजनांतर्गत बॉण्ड पेपर वितरण, 06 को आयुष्मान वय वंदना कार्ड, 03 को लर्निंग लाईसेंस, 03 को पेंशन स्वीकृति पत्र प्रदान कर लाभान्वित किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम श्री साव ने कहा कि, सुशासन तिहार केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता की समस्याओं का समाधान करने का पर्व है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में ‘रामराज्य’ की भावना से शासन चलाया जा रहा है, जहाँ सरकार खुद जनता के द्वार पर पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि सरकार के गठन के महज 18 माह में ही 18 लाख प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत कर दिए गए हैं। महतारी वंदन योजना के अंतर्गत 15 किस्तें वितरित हो चुकी हैं और 16वीं किस्त का इंतजार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता का विश्वास ही सरकार की सबसे बड़ी ताकत है। राज्य में विकास की गंगा बह रही है। सड़क, नाली, सीसी रोड जैसे बुनियादी कार्यों के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और जल प्रबंधन पर भी सतत कार्य हो रहे हैं। डिप्टी सीएम ने बताया कि लोरमी में 70 करोड़ रुपये के कार्य स्वीकृत हो चुके हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि पीएम आवास के अंतर्गत जिन वार्डों में भूमि विवाद है, वहां समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटना की स्थिति में 1.5 लाख रुपये तक का निःशुल्क उपचार राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत सभी पात्र नागरिकों को कार्ड बनवाने और 05 लाख रूपए तक के निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा का लाभ उठाने प्रेरित किया।
कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने कहा कि सुशासन का अर्थ है, जनभागीदारी, पारदर्शिता और समस्याओं का समयबद्ध समाधान। उन्होंने कहा कि लोरमी में अधोसंरचना विकास हेतु अनेक योजनाएं स्वीकृत की गई हैं और शासन की हर योजना का लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुँचे, यह प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से वर्षा जल संरक्षण, शिक्षा में अभिभावकों की सहभागिता और शासकीय योजनाओं का समुचित लाभ उठाने की अपील की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय, डीएफओ श्री अभिनव कुमार, नगर पालिका अध्यक्ष श्री सुजीत वर्मा, उपाध्यक्ष श्री आशिक जायसवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती शांति देवचरण भास्कर सहित जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक श्री गुरमीत सलूजा, अधिकारीगण और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Admin May 23, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article हितग्राहियो के घर जाकर कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने पीएम आवास निर्माण को पूर्ण करने किया प्रोत्साहित
Next Article मिशन उत्कर्ष-छू लो आसमान योजना

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

तेजपुर के पास भीषण सड़क हादसा: यात्री बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत, 15 घायल; 7 की हालत गंभीर
CHHATTISGARH September 2, 2026
प्रधानमंत्री सड़क बनी ‘यमराज का रास्ता’: कुर्रूभाटा-जामपाली मार्ग पर कीचड़ और गड्ढों का कब्जा
CHHATTISGARH Kharsiya September 2, 2026
निर्बाध कोयला उत्पादन, विद्युत आपूर्ति और महत्वपूर्ण अधोसंरचनाओं की सुरक्षा के लिए लिया गया निर्णय
CHHATTISGARH RAIGARH September 1, 2026
कानून की जानकारी से सशक्त होंगी बेटियां, पोता में लगा विधिक जागरूकता शिविर
CHHATTISGARH sakti September 1, 2026
खरसिया जनपद पंचायत की दूसरी मंजिल से गिर रहा छत का प्लास्टर, कमरों में टपक रहा पानी; मेन गेट तक करवाना पड़ा बंद
CHHATTISGARH Kharsiya September 1, 2026

Popular Post

तेजपुर के पास भीषण सड़क हादसा: यात्री बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत, 15 घायल; 7 की हालत गंभीर
CHHATTISGARH
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?