Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: आतंक के घेरे से निकल पहली बार बच्चों ने देखा विकास और उन्नति का मॉडल
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
अभियान संवेदना का असर: दुष्कर्म व पॉक्सो मामलों में रायगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने ठोस कार्ययोजना पर जोर, कलेक्टर-एसएसपी ने की समीक्षा
CHHATTISGARH RAIGARH
कलेक्टर की सख्ती का असर: तीन दिन में शासन को मिली 10 एकड़ ईडब्ल्यूएस जमीन
CHHATTISGARH RAIGARH
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सक्ति जिले में 121.70 करोड़ रुपए के 38 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
CHHATTISGARH sakti
चारमार गांव में शराबबंदी के लिए ग्रामीणों का मोर्चा: थाना प्रभारी से सहयोग और कार्रवाई की गुहार
CHHATTISGARH Gharghoda
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

आतंक के घेरे से निकल पहली बार बच्चों ने देखा विकास और उन्नति का मॉडल

Admin
Admin May 23, 2025 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read

एक्सपोजर विजिट के जरिए बच्चे देख रहे विकसित भारत की संरचना

कलेक्टर से मिले और बोले अच्छा स्कूल हमें भी चाहिए

बीजापुर 23 मई 2025- समर कैम्प 2025 के तहत एक्सपोजर विजिट में नियद नेल्लानार और माओवाद प्रभावित इलाके के बच्चों ने पहली बार बीजापुर आकर विकास और उन्नति के मॉडल को देखा । मिनगाचल नदी पार पेदाजोजेर, कमकानार, जारगोया, चिन्नाजोजेर, उसूर के पुजारी कांकेर, चाटलापल्ली, संकनपल्ली के बच्चों ने बीजापुर आकार कलेक्ट्रेट, जिला अस्पताल, सेंट्रल लाइब्रेरी, नवोदय विद्यालय, एजुकेशन सिटी, लोहा डोंगरी का भ्रमण कर बदलते बीजापुर और विकसित भारत के नए दौर का अनुभव किया।
माओवाद से पीड़ित बीजापुर के ऐसे गांव जहां सालों से बंद पड़े स्कूलों को जिला प्रशासन ने अथक प्रयासों से फिर से खोलने में सफलता पाई। इन गांव के हजारों बच्चे जिन्होंने कभी जिला मुख्यालय तक का सफर नहीं किया और आधुनिक भारत के साथ बदलते बीजापुर की तस्वीर से अंजान रहे उन बच्चों को कलेक्टर श्री संबित मिश्रा के निर्देश पर एक्सपोजर विजिट के तहत बीजापुर भ्रमण कराया गया ।
बीजापुर में बच्चों ने कलेक्ट्रेट के सभागार में कलेक्टर संबित मिश्रा और सीईओ जिला पंचायत श्री हेमंत रमेश नंदनवार से मुलाकात की। कलेक्टर ने बच्चों से सवाल जवाब कर भ्रमण के अनुभव को साझा किया ।
बच्चों ने कहा कि यहां आकर बहुत अच्छा लगा। कलेक्टर ने पूछा आपके गांवों में क्या चाहिए तब बच्चों ने कहा कि जैसा स्कूल यहां है वैसा हमारे गांव में भी चाहिए। कलेक्टर ने बच्चों को भविष्य में आगे बढ़ने और विकास के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।
कलेक्ट्रेट में बच्चों को जाति प्रमाण पत्र बनने की प्रक्रिया, आधार कार्ड, भू अभिलेख कोषालय आदि का भ्रमण कर काम काज की जानकारी दी गई।
जिला अस्पताल में आयुष्मान कार्ड, ओपीडी, ब्लड बैंक, एक्सरे मशीन, आपातकालीन कक्ष में इलाज की जानकारी दी गई। सिविल सर्जन, चिकित्सक और स्टाफ नर्स ने बच्चों से मुलाकात कर मेडिकल क्षेत्र में भविष्य की संभावनाओं से अवगत कराया ।
सेंट्रल लाइब्रेरी में बच्चों ने टेलीस्कोप से अंतरिक्ष की गतिविधियों को देख रोमांच का अनुभव किया। यहां वीआर सेट से मनोरंकन और एजुकेशन मूवी को देख कर आनंद का अनुभव किया। सेंट्रल
लाइब्रेरी में बच्चों ने भवन में उपलब्ध लर्निंग किट से एक्टिविटी लर्निंग का काफी मजा लिया।
एजुकेशन सिटी में शासन द्वारा स्थापित विभिन्न शैक्षणिक भवनों का अवलोकन कर जवाहर नवोदय विद्यालय का भ्रमण कराकर विद्यालय की उपलब्धियों और गुणवत्ता से परिचय कराया गया।
बच्चों ने यात्रा का काफी आनंद लिया और कहा कि हम लोग पढ़ लिख कर यहां आयेंगे और अच्छा काम कर अपने माता पिता और समाज का नाम रोशन करेंगे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Admin May 23, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article समाधान शिविरों में ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ
Next Article 108 एम्बुलेंस और 112 वाहन की कमी से तड़पता रहा घायल, प्रेस क्लब अध्यक्ष ने निभाई मानवता

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

अभियान संवेदना का असर: दुष्कर्म व पॉक्सो मामलों में रायगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH September 11, 2026
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने ठोस कार्ययोजना पर जोर, कलेक्टर-एसएसपी ने की समीक्षा
CHHATTISGARH RAIGARH September 11, 2026
कलेक्टर की सख्ती का असर: तीन दिन में शासन को मिली 10 एकड़ ईडब्ल्यूएस जमीन
CHHATTISGARH RAIGARH September 11, 2026
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सक्ति जिले में 121.70 करोड़ रुपए के 38 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
CHHATTISGARH sakti September 11, 2026
चारमार गांव में शराबबंदी के लिए ग्रामीणों का मोर्चा: थाना प्रभारी से सहयोग और कार्रवाई की गुहार
CHHATTISGARH Gharghoda September 11, 2026

Popular Post

अभियान संवेदना का असर: दुष्कर्म व पॉक्सो मामलों में रायगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने ठोस कार्ययोजना पर जोर, कलेक्टर-एसएसपी ने की समीक्षा
CHHATTISGARH RAIGARH
कलेक्टर की सख्ती का असर: तीन दिन में शासन को मिली 10 एकड़ ईडब्ल्यूएस जमीन
CHHATTISGARH RAIGARH
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सक्ति जिले में 121.70 करोड़ रुपए के 38 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
CHHATTISGARH sakti
चारमार गांव में शराबबंदी के लिए ग्रामीणों का मोर्चा: थाना प्रभारी से सहयोग और कार्रवाई की गुहार
CHHATTISGARH Gharghoda

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?