Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: निजी स्कूल प्रबंधन किसी स्थान विशेष से किताबें और यूनिफॉर्म खरीदने के लिए नहीं करें बाध्य
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
सड़क किनारे अतिक्रमण से ग्रामीण परेशान, हटाने की मांग को लेकर महिलाओं ने एसडीएम को सौंपा कलेक्टर के नाम ज्ञापन
CHHATTISGARH Kharsiya
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर खरसिया कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
CHHATTISGARH Kharsiya
“खून का सौदा सौ रुपए के नोटरी स्टांप पर नीलाम हुई एक गरीब की अर्थी” मीना बाजार के झूले से गिरकर एक गरीब की हुई थी मौत बच्चे हुए अनाथ
CHHATTISGARH Kharsiya
ग्राम तेलीकोट के नहरपार मोहल्ले में 10 दिनों से अंधेरा, पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीण
CHHATTISGARH Kharsiya
दर्रामुड़ा में धूमधाम से मना दशहरा, विधायक उमेश पटेल की मौजूदगी में हुआ रावण दहन
CHHATTISGARH Kharsiya
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

निजी स्कूल प्रबंधन किसी स्थान विशेष से किताबें और यूनिफॉर्म खरीदने के लिए नहीं करें बाध्य

Admin
Admin May 22, 2025 CHHATTISGARH RAIGARH
Share
5 Min Read

कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने निजी स्कूल संचालकों की बैठक लेकर दिए सख्त निर्देश, कहा-उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

पालकों को अपनी सुविधानुसार किताबें और गणवेश खरीदने की हो स्वतंत्रता-कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी

स्कूली वाहनों के नियमित फिटनेस जांच के लिए किया गया निर्देशित, लापरवाही पर प्रबंधन पर तय होगी जिम्मेदारी

शासन द्वारा घोषित अवकाश के पालन के दिए निर्देश

- Advertisement -
Ad image

रायगढ़, 22 मई 2025/ कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने रायगढ़ जिले के निजी स्कूल संचालकों को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि स्कूल बच्चों पर किसी विशेष पब्लिकेशन की किताब या किसी खास दुकान से ही किताब खरीदने का दबाव नहीं बनाया जाए। स्कूली छात्रों या पालकों पर किताबों को लेकर किसी प्रकार का अनावश्यक आर्थिक बोझ नहीं डाला जाए। कक्षा दसवीं तक सीबीएसई के लिए एनसीइआरटी और छत्तीसगढ़ बोर्ड के लिए एससीइआरटी की किताबें स्कूलों में पढ़ाई जाएं। कक्षा ग्यारवीं और बारहवीं मे छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए यदि अतिरिक्त किताबें लेनी हैं तो वह सुझाव के रूप में बताया जाए, उसे खरीदना अनिवार्य न किया जाए। किसी स्कूल द्वारा यदि इस प्रकार की अनावश्यक शर्तें रखीं जाती हैं तो उसे संज्ञान में लेते हुए स्कूल को संचालन के लिए मिली मान्यता के प्रावधानों के विपरीत मानकर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने यह बातें निजी स्कूल संचालकों और प्राचार्यों की गुरुवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में स्पष्ट की। बैठक में जिला शिक्षाधिकारी श्री के. वेंकट राव भी शामिल हुए।
कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने निजी स्कूल संचालकों से कहा कि आज पालक आपके द्वारा तय की फीस देकर अपने बच्चों को आपके स्कूलों में इसलिए पढ़ा रहे हैं क्योंकि वे अपने बच्चों का अच्छा भविष्य चाहते हैं। ऐसे में यह आपका नैतिक दायित्व है कि बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले। इसके लिए आवश्यक है कि स्कूल में स्टडी फ्रेंडली माहौल के साथ ही उन पर किसी अन्य प्रकार का अनावश्यक वित्तीय बोझ न डाला जाए। इसी प्रकार उन्होंने स्कूली यूनिफॉर्म खरीदने को लेकर कहा कि छात्रों को सुझाव दिया जा सकता है, लेकिन किसी स्थान विशेष से खरीदने के लिए बाध्य नहीं किया जाए। पालकों के पास अपनी सुविधानुसार किताबें और यूनिफॉर्म खरीदने की स्वतंत्रता हो। सभी स्कूल प्रबंधन स्पष्ट रूप से यह समझ लें कि किताब और यूनिफॉर्म आपके स्कूल संचालन के अनुशासन की दृष्टि से उठाए गए कदम होने चाहिए। इसमें किसी भी प्रकार का वित्तीय लाभ अर्जन का उद्देश्य स्कूलों का नहीं होना चाहिए।
कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने स्कूलों से शासन द्वारा निर्धारित समय सारणी और शेड्यूल के अनुसार स्कूलों का संचालन करने के निर्देश दिए। कई बार पालकों की यह शिकायत होती है कि शासन ने अवकाश घोषित किया है लेकिन स्कूल ने बच्चों को छुट्टी नहीं दी है। ऐसी स्थिति नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही बैठक में आरटीई के तहत प्रवेश तथा राशि भुगतान के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में जिले के निजी स्कूलों के प्राचार्य और संचालक उपस्थित रहे।
*स्कूली परिणामों की समीक्षा*
कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने ऐसे निजी स्कूल जो छत्तीसगढ़ बोर्ड से मान्यता प्राप्त हैं और उनका परीक्षा परिणाम खराब है उसकी विशेष रूप से समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे निजी स्कूल फीस लेने के बाद भी बच्चों को अच्छी शिक्षा उपलब्ध नहीं करा पा रहे हैं, उनकी रिपोर्ट तैयार करें तथा आगामी शिक्षा सत्रों में मान्यता नवीनीकरण में इस बिंदु को विशेष रूप से संज्ञान में लिए जाए।
*स्कूली वाहनों के फिटनेस की करवाएं नियमित जांच, लापरवाही पर स्कूल प्रबंधन पर तय होगी जिम्मेदारी*
स्कूलों को अपने वाहनों के फिटनेस की नियमित जांच कराने और गाडिय़ों को अच्छे से मेंटेन कर के रखने के निर्देश कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने दिए। उन्होंने कहा कि स्कूली वाहनों में परिवहन के दौरान ट्रैफिक नियमों और सुरक्षा के प्रावधानों का समुचित ध्यान रखा जाए। गाडिय़ों के रख-रखाव में लापरवाही से किसी भी प्रकार की दुर्घटना या हादसा होता है तो इसके लिए संबंधित स्कूल प्रबंधन पर जिम्मेदारी तय होगी।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Admin May 22, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह दहेज मुक्त समाज की दिशा में अनुकरणीय संदेश-वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी
Next Article बिजली करेंट से मासूम की मौत का खुलासा — धरमजयगढ़ पुलिस ने अवैध कनेक्शन और घोर लापरवाही पर दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

सड़क किनारे अतिक्रमण से ग्रामीण परेशान, हटाने की मांग को लेकर महिलाओं ने एसडीएम को सौंपा कलेक्टर के नाम ज्ञापन
CHHATTISGARH Kharsiya October 22, 2026
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर खरसिया कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
CHHATTISGARH Kharsiya October 22, 2026
“खून का सौदा सौ रुपए के नोटरी स्टांप पर नीलाम हुई एक गरीब की अर्थी” मीना बाजार के झूले से गिरकर एक गरीब की हुई थी मौत बच्चे हुए अनाथ
CHHATTISGARH Kharsiya October 22, 2026
ग्राम तेलीकोट के नहरपार मोहल्ले में 10 दिनों से अंधेरा, पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीण
CHHATTISGARH Kharsiya October 21, 2026
दर्रामुड़ा में धूमधाम से मना दशहरा, विधायक उमेश पटेल की मौजूदगी में हुआ रावण दहन
CHHATTISGARH Kharsiya October 21, 2026

Popular Post

सड़क किनारे अतिक्रमण से ग्रामीण परेशान, हटाने की मांग को लेकर महिलाओं ने एसडीएम को सौंपा कलेक्टर के नाम ज्ञापन
CHHATTISGARH Kharsiya
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर खरसिया कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
CHHATTISGARH Kharsiya
“खून का सौदा सौ रुपए के नोटरी स्टांप पर नीलाम हुई एक गरीब की अर्थी” मीना बाजार के झूले से गिरकर एक गरीब की हुई थी मौत बच्चे हुए अनाथ
CHHATTISGARH Kharsiya
ग्राम तेलीकोट के नहरपार मोहल्ले में 10 दिनों से अंधेरा, पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीण
CHHATTISGARH Kharsiya
दर्रामुड़ा में धूमधाम से मना दशहरा, विधायक उमेश पटेल की मौजूदगी में हुआ रावण दहन
CHHATTISGARH Kharsiya

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?