Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: युवा कैरियर निर्माण के लिए समय का सही उपयोग करें – कलेक्टर
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
खरसिया के ग्राम रानीसागर में सनसनीखेज वारदात, कलयुगी बेटे ने ही अपने पिता को उतारा मौत के घाट!
CHHATTISGARH Kharsiya
अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जनदर्शन 26 नवंबर को,मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक आमजनों से करेंगे मुलाकात
CHHATTISGARH sakti
रायगढ़ एसएसपी ने मारपीट और चाकूबाजी के फरार आरोपी फैज खान पर की ₹5,000 के ईनाम की उद्घोषणा
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
खरसिया रेलवे फाटक पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, घंटों फाटक पर पड़ा रहा शव; रेलवे पुलिस के इंतजार में बीती दोपहर
CHHATTISGARH Kharsiya
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

युवा कैरियर निर्माण के लिए समय का सही उपयोग करें – कलेक्टर

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu May 13, 2025 CHHATTISGARH
Share
2 Min Read

मुंगेली, 13 मई 2025// जिला प्रशासन मुंगेली की पहल पर ग्राम हथनीकला में बहुप्रतीक्षित स्टेडियम समतलीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार और पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल ने संयुक्त रूप से विधिवत उद्घाटन किया। कलेक्टर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि स्टेडियम के समतलीकरण से ग्राम एवं आसपास के क्षेत्र के युवाओं को खेलकूद, दौड़ एवं अन्य गतिविधियों में भागीदारी का अवसर मिलेगा। इससे युवाओं को शारीरिक और मानसिक विकास के साथ-साथ कैरियर निर्माण में भी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि हथनीकला जैसे ग्रामीण क्षेत्र से 100 से अधिक युवा आज सेना सहित विभिन्न क्षेत्रों में देश सेवा कर रहे हैं, जो जिले के लिए गर्व की बात है। कलेक्टर ने युवाओं से आव्हान किया कि वे अपने बहुमूल्य समय का उपयोग सार्थक गतिविधियों में करें। उन्होंने कहा कि सोच सकारात्मक रखें, संगत उत्तम हो, माता-पिता और बुजुर्गों का सम्मान करें। समाज सेवा में भाग लें और दुर्घटनाग्रस्त या जरूरतमंद लोगों की मदद अवश्य करें।
पुलिस अधीक्षक ने अपने उद्बोधन में कहा कि ग्रामीण परिवेश में युवाओं की भागीदारी सराहनीय है। उन्होंने रामायण के श्लोकों के माध्यम से जीवन मूल्यों की प्रेरणा दी और युवाओं को स्टेडियम का सदुपयोग करने की बात कही। उन्होंने अपील की कि इस स्थान को नशा मुक्त रखें और अवांछनीय तत्वों से दूर रहें। कार्यक्रम को जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय ने भी संबोधित किया और युवाओं को बधाई दी। इस अवसर पथरिया एसडीएम श्री अजय शतरंज, जनपद सदस्य श्रीमती भुवनेश्वरी किशोर यादव एवं ग्राम के सरपंच श्रीमती सुषमा प्रीतम कौशल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण और बड़ी संख्या ग्रामीणजन मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में युवा एकता समिति द्वारा सभी अतिथियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu May 13, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article राज्यपाल से परिवीक्षाधीन आईएएस अधिकारियों ने की सौजन्य भेंट
Next Article साक्षी चौहान ने कक्षा 12 वीं में 86% अंक लाकर क्षेत्र को किया गौरान्वित

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

खरसिया के ग्राम रानीसागर में सनसनीखेज वारदात, कलयुगी बेटे ने ही अपने पिता को उतारा मौत के घाट!
CHHATTISGARH Kharsiya November 25, 2026
अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH November 24, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जनदर्शन 26 नवंबर को,मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक आमजनों से करेंगे मुलाकात
CHHATTISGARH sakti November 24, 2026
रायगढ़ एसएसपी ने मारपीट और चाकूबाजी के फरार आरोपी फैज खान पर की ₹5,000 के ईनाम की उद्घोषणा
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH November 24, 2026
खरसिया रेलवे फाटक पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, घंटों फाटक पर पड़ा रहा शव; रेलवे पुलिस के इंतजार में बीती दोपहर
CHHATTISGARH Kharsiya November 24, 2026

Popular Post

खरसिया के ग्राम रानीसागर में सनसनीखेज वारदात, कलयुगी बेटे ने ही अपने पिता को उतारा मौत के घाट!
CHHATTISGARH Kharsiya
अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जनदर्शन 26 नवंबर को,मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक आमजनों से करेंगे मुलाकात
CHHATTISGARH sakti
रायगढ़ एसएसपी ने मारपीट और चाकूबाजी के फरार आरोपी फैज खान पर की ₹5,000 के ईनाम की उद्घोषणा
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
खरसिया रेलवे फाटक पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, घंटों फाटक पर पड़ा रहा शव; रेलवे पुलिस के इंतजार में बीती दोपहर
CHHATTISGARH Kharsiya

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?