Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
महिला पत्रकार पूजा जायसवाल के घर में घुसकर मारपीट का मामला: गायत्री केशरवानी के खिलाफ FIR दर्ज, BNS की गैर-जमानती धारा भी शामिल
CHHATTISGARH Kharsiya
ट्रक ने स्कूली बच्चों से भरी वैन को ठोका .. कई बच्चे घायल .. 4 रायगढ़ रिफर
CHHATTISGARH RAIGARH
बाल दिवस पर विद्यार्थियों को बताया गया सुरक्षा और अधिकारों का महत्व, सुरक्षित बचपन का दिया संदेश
CHHATTISGARH Gharghoda
तोरा गांव में महादेव, शनि, हनुमान एवं साईं बाबा मंदिर का भूमिपूजन, चौहान परिवार की पहल से बनेगा भव्य धार्मिक स्थल
CHHATTISGARH RAIGARH
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर 15 नवंबर को धरमजयगढ़ में होगा राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu May 13, 2025 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read

शाला प्रवेश से पूर्व विद्यालयों की मरम्मत आवश्यक

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

बीजापुर 13 मई 2025- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में चल रहे “सुशासन तिहार” अभियान के अंतर्गत कलेक्टर श्री संबित मिश्रा ने साप्ताहिक समय सीमा बैठक में सभी विभागों के अधिकारियों से अभियान की प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान कलेक्टर ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा करते हुए जनहित के कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर श्री संबित मिश्रा ने ग्रामीण क्षेत्रों और हितग्राहियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सुशासन तिहार के दौरान प्राप्त होने वाली जनशिकायतों का प्राथमिकता से समाधान किया जाए। वहीं कलेक्टर ने जिले के कन्या आश्रमों की स्थिति की जानकारी ली और उनकी अवस्थिति में सुधार करने तथा बाउंड्री वॉल निर्माण कराने के निर्देश संबंधित विभाग को दिए। उन्होंने बालिकाओं की सुरक्षा और सुविधा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने की बात कही। श्री मिश्रा ने आगामी शैक्षणिक सत्र से पहले सभी स्कूलों, छात्रावासों एवं पोटा केबिनों की जांच कर उनकी आवश्यक मरम्मत कार्य शीघ्र पूर्ण करने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए।

समर कैंपं में गुणवत्तापूर्ण गतिविधियों पर जोर- जारी समर कैंपों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि समर कैंप में पर्याप्त संख्या में शिक्षक और कोच की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि बच्चों को समर कैंप के दौरान विविध गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जाए। विशेष रूप से डॉक्टर, पुलिस या अन्य पेशों में रुचि रखने वाले बच्चों की संबंधित अधिकारियों से मुलाकात कराई जाए और उन्हें जिला अस्पताल, एसपी कार्यालय, एजुकेशन सिटी एवं लाइब्रेरी जैसे स्थानों का शैक्षणिक भ्रमण भी कराने निर्देश दिए।

- Advertisement -
Ad image

मानसून पूर्व निर्माण कार्यों को पूर्ण करने के दिए सख्त निर्देश- कलेक्टर श्री संबित मिश्रा ने मानसून के पूर्व सभी अपूर्ण पुल-पुलिया एवं सड़कों के निर्माण कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्षा ऋतु के दौरान ग्रामीणों को आवाजाही में किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए पूर्व तैयारी अनिवार्य है।

नियद नेल्ला नार अभियान पर विशेष ध्यान- कलेक्टर ने नियद नेल्लानार अभियान की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से कहा कि सभी ग्रामों के लोगों के दस्तावेजों को शीघ्रता से तैयार कर उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। साथ ही नए पीडीएस भवनों में सामग्री वितरण शीघ्र शुरू करने के निर्देश भी दिए गए। साप्ताहिक बैठक जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और प्रशासन की सक्रियता का परिचायक रही। कलेक्टर श्री मिश्रा ने स्पष्ट रूप से कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप सुशासन को जमीनी स्तर तक पहुंचाना सभी विभागों की जिम्मेदारी है।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री हेमंत रमेश नंदनवार एवं अपर कलेक्टर श्री भूपेन्द्र अग्रवाल सहित जिला एवं ब्लॉक स्तर के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu May 13, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत बेमेतरा जिले में 2514 हितग्राहियों ने मनाया गृह प्रवेश उत्सव
Next Article राज्यपाल से परिवीक्षाधीन आईएएस अधिकारियों ने की सौजन्य भेंट

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

महिला पत्रकार पूजा जायसवाल के घर में घुसकर मारपीट का मामला: गायत्री केशरवानी के खिलाफ FIR दर्ज, BNS की गैर-जमानती धारा भी शामिल
CHHATTISGARH Kharsiya November 14, 2026
ट्रक ने स्कूली बच्चों से भरी वैन को ठोका .. कई बच्चे घायल .. 4 रायगढ़ रिफर
CHHATTISGARH RAIGARH November 14, 2026
बाल दिवस पर विद्यार्थियों को बताया गया सुरक्षा और अधिकारों का महत्व, सुरक्षित बचपन का दिया संदेश
CHHATTISGARH Gharghoda November 14, 2026
तोरा गांव में महादेव, शनि, हनुमान एवं साईं बाबा मंदिर का भूमिपूजन, चौहान परिवार की पहल से बनेगा भव्य धार्मिक स्थल
CHHATTISGARH RAIGARH November 14, 2026
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर 15 नवंबर को धरमजयगढ़ में होगा राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह
CHHATTISGARH RAIGARH November 13, 2026

Popular Post

महिला पत्रकार पूजा जायसवाल के घर में घुसकर मारपीट का मामला: गायत्री केशरवानी के खिलाफ FIR दर्ज, BNS की गैर-जमानती धारा भी शामिल
CHHATTISGARH Kharsiya
ट्रक ने स्कूली बच्चों से भरी वैन को ठोका .. कई बच्चे घायल .. 4 रायगढ़ रिफर
CHHATTISGARH RAIGARH
बाल दिवस पर विद्यार्थियों को बताया गया सुरक्षा और अधिकारों का महत्व, सुरक्षित बचपन का दिया संदेश
CHHATTISGARH Gharghoda
तोरा गांव में महादेव, शनि, हनुमान एवं साईं बाबा मंदिर का भूमिपूजन, चौहान परिवार की पहल से बनेगा भव्य धार्मिक स्थल
CHHATTISGARH RAIGARH
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर 15 नवंबर को धरमजयगढ़ में होगा राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?