Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: सुशासन तिहार आमजनों की समस्याओं के निदान के लिए बना कारगार-नम्रता सिंह
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

सुशासन तिहार आमजनों की समस्याओं के निदान के लिए बना कारगार-नम्रता सिंह

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu May 13, 2025 CHHATTISGARH
Share
6 Min Read

मोहला 13 मई 2025। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा चलाए जा रहे सुशासन तिहार आमजनो के लिए खुशहाली का द्वार खोल दिया है। ग्रामीणजनों की मांगों व शिकायतों पर तत्काल कार्यवाही करते हुए समाधान किया जा रहा है। यह एक ऐसा अवसर साबित हो रहा है, जहां जनता की हर समस्याओं का समाधान होने से खुशहाली की बयार देखने को मिल रही है। सुशासन तिहार को लेकर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। ग्रामीण जनों को शासन की विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। अपनी हर तरह की समस्याओं से निजात पाने में सुशासन तिहार बढ़ते छत्तीसगढ़, विकसित छत्तीसगढ़ के सपने को साकार कर रहा है। एक ही मंच पर हितग्राहियों की अनेकों समस्याएं और मांगों की पूर्ति की जा रही है। जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी के अंतर्गत आज जनपद पंचायत मानपुर के ग्राम पंचायत नेड़गांव एवं जनपद पंचायत मोहला के ग्राम पंचायत दनगढ़ में समाधान शिविर आयोजित किया गया। नेड़गांव में आयोजित समाधान शिविर में सभी पात्र 1915 आवेदकों को लाभान्वित किया गया। इसी प्रकार विकासखंड मोहला के अंतर्गत ग्राम पंचायत दनगढ़ में आयोजित समाधान शिविर में प्राप्त 1984 आवेदन निराकृत करते हुए ग्रामीणजनों को लाभान्वित किया गया।
मानपुर के ग्राम पंचायत नेड़गांव में आयोजित समाधान शिविर में 5 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत मकान पूर्ण होने पर आवास की चाबी प्रदाय किया गया। 7 हितग्राहियों के लिए पेंशन स्वीकृत किया गया है। 5 हितग्राहियों को शौचालय निर्माण की स्वीकृति दी गई। 12 हितग्राहियों को राशन कार्ड, 5 हितग्राहियों को मनरेगा जॉब कार्ड, 2, हितग्राहियों को ऋण पुस्तिका, 2 वरिष्ठ नागरिक को वय वंदन कार्ड, 5 किसानों को उन्नत धान बीज, 2 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड, 2 ग्राम पंचायत को टीबी मुक्त होने पर प्रशस्ति पत्र, 3 हितग्राही को निक्षय पोषण आहार, 26 वाहन चालकों को लर्निंग लाइसेंस, 5 महिला समूह को प्रशस्ति पत्र प्रदाय किया गया।
इसी प्रकार जनपद पंचायत मोहला के ग्राम पंचायत दनगढ़ में आयोजित समाधान शिविर में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 3 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का पूर्णता प्रमाण पत्र वितरित किया गया। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत 5 ग्रामीणों के लिए शौचालय स्वीकृति आदेशदिया गया है। मनरेगा अंतर्गत 5 हितग्राहियों को जॉब कार्ड वितरित किया गया। 20 हितग्राहियों को नवीन राशन कार्ड वितरित किया गया। सामाजिक सहायता योजना अंतर्गत 7 हितग्राहियों को पेंशन स्वीकृति प्रदान किया गया। साथ ही 1 हितग्राही को वय वंदन कार्ड, 2 किसानों को ऋण पुस्तिका, 5 हितग्राहियों को सुपोषण किट प्रदाय किया गया।
समाधान शिविर में जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती नम्रता सिंह ने ग्रामीणजनों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व सुशासन तिहार आयोजित कर ग्रामीणों के सपने को साकार करने का कार्य किया जा रहा है। कहा कि शासन प्रशासन जनता के बीच पहुंचकर उनकी अनेक समस्याओं और मांगों को सुनने के साथ ही निराकरण करने की दिशा में सार्थक कार्यवाही कर रहा है। सुशासन तिहार के अंतर्गत सभी तरह की समस्याओं का निदान एक ही मंच पर किया जा रहा है। विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं से ग्रामीणजनों को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि ग्रामीणजनों से प्राप्त आवेदनों का निराकरण होने से ग्रामीणों में शासन के प्रति विश्वास बढ़ा है। उन्होंने सुशासन कहा कि सुशासन तिहार जैसे अति महत्वपूर्ण कार्यक्रम का संचालन होने से एक ही मंच पर अनेक प्रकार की समस्याओं से संबंधित आवेदन लेकर निदान कर जनता को राहत पहुंचाया जा रहा है। केंद्र व राज्य सरकार की अनेकों योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार ग्रामीणों के लिए कारगार साबित हो रहा है। उन्होंने सभी अधिकारियों को जनता के हितों को प्राथमिकता में रखकर कार्य करने कहा।

*- कलेक्टर के नेतृत्व में अधिकारियों में दिखा जवाबदेही समाधान शिविर में जनता की समस्याओं के निदान हेतु तत्परता से कर रहे हैं कार्यवाही*
कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति के नेतृत्व में समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने आज नेडग़ांव व दनगढ़ में आयोजित शिविर में पहुंचकर ग्रामीणों से रूबरू हुई। कलेक्टर ने यहां पहुंच कर संबंधित विभाग के अधिकारियों से उनके यहां आए आवेदनों के निराकरण की स्थिति की जानकारी ली। कलेक्टर ने जिला प्रमुख अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आमजनों से प्राप्त सभी आवेदनों का बारीकी से परीक्षण करें और लाभांवित करें। आज आयोजित शिविर में विभिन्न योजनाओं के तहत अनेक हितग्राहियों को सामग्री व चेक वितरित कर लाभान्वित किया गया। कलेक्टर ने कहा कि आमजनों से प्राप्त सभी आवेदन महत्वपूर्ण है।
इस दौरान जनपद अध्यक्ष मोहला श्रीमती गैंदकुवर ठाकुर, जनपद पंचायत मानपुर की अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा मंडावी जिला पंचायत की उपाध्यक्ष श्री भोजेश शाह मंडावी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुशीला भंडारी, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री भारती चन्द्राकर, एडीएम श्री विजेंद्र सिंह पाटले, एसडीएम मोहला श्री हेमेन्द्र भुआर्य, जनपद पंचायत मोहला सीईओ श्रीमती केशवरी देवांगन, जनपद पंचायत मानपुर सीईओ श्री हनीश मोहम्मद खान सहित सभी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu May 13, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article उचित मूल्य दुकान नगर निगम चिरमिरी के 8 वार्डो में संचालन हेतु आवेदन आमंत्रित
Next Article समय-सीमा बैठक सम्पन्न: कलेक्टर ने दिए गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya October 10, 2026
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya October 10, 2026

Popular Post

राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?