Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: रेत माफियाओं का आतंक, पेट्रोलिंग पर निकले आरक्षक की निर्मम हत्या
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
महिला पत्रकार पूजा जायसवाल के घर में घुसकर मारपीट का मामला: गायत्री केशरवानी के खिलाफ FIR दर्ज, BNS की गैर-जमानती धारा भी शामिल
CHHATTISGARH Kharsiya
ट्रक ने स्कूली बच्चों से भरी वैन को ठोका .. कई बच्चे घायल .. 4 रायगढ़ रिफर
CHHATTISGARH RAIGARH
बाल दिवस पर विद्यार्थियों को बताया गया सुरक्षा और अधिकारों का महत्व, सुरक्षित बचपन का दिया संदेश
CHHATTISGARH Gharghoda
तोरा गांव में महादेव, शनि, हनुमान एवं साईं बाबा मंदिर का भूमिपूजन, चौहान परिवार की पहल से बनेगा भव्य धार्मिक स्थल
CHHATTISGARH RAIGARH
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर 15 नवंबर को धरमजयगढ़ में होगा राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

रेत माफियाओं का आतंक, पेट्रोलिंग पर निकले आरक्षक की निर्मम हत्या

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu May 13, 2025 CHHATTISGARH क्राइम
Share
2 Min Read

बलरामपुर (छत्तीसगढ़) – जिले के छत्तीसगढ़-झारखंड सीमा क्षेत्र में रेत माफियाओं के बढ़ते आतंक ने एक बार फिर कानून व्यवस्था को चुनौती दी है। सनावल थाना क्षेत्र के लिब्रा गांव में पेट्रोलिंग पर निकली पुलिस टीम पर रेत माफियाओं ने जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें एक आरक्षक की दर्दनाक हत्या कर दी गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, झारखंड से सटे गांव लिब्रा में अवैध रेत उत्खनन की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। इसी दौरान रेत माफियाओं ने हमला कर दिया, जिसमें एक आरक्षक की मौके पर ही जान चली गई। घटना के बाद से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से कन्हर नदी के किनारे अवैध रेत खनन होता आ रहा है, जिसकी शिकायत कई बार प्रशासन को दी गई, लेकिन माफियाओं पर लगाम नहीं लगाई गई। अब जब पुलिस पर ही हमला हो गया, तो ग्रामीणों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।

सनावल क्षेत्र छत्तीसगढ़ सरकार के कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम का गृहग्राम है, लेकिन इसके बावजूद रेत माफियाओं की दबंगई लगातार बनी हुई है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मंत्री से सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

- Advertisement -
Ad image

इधर, जिला पंचायत सदस्य ने इस मामले में पुलिस और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कई अधिकारी अवैध रेत कारोबार से उगाही कर रहे हैं। उनका आरोप है कि यदि समय रहते सख्त कार्रवाई होती, तो आज एक सिपाही की जान नहीं जाती।

घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर, एसपी, और डीएफओ सहित आला अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया। निरीक्षण के बाद एसपी ने बताया कि अवैध रेत उत्खनन की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी और आरक्षक मौके पर पहुंचे थे। कार्रवाई के दौरान यह दर्दनाक घटना हुई। मामले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है, और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

रेत माफियाओं के हौसले बुलंद हैं और अब यह घटना पूरे प्रदेश में रेत माफिया और प्रशासनिक गठजोड़ पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu May 13, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article प्रशासनिक कसावट की दृष्टि से कई शाखाओं के बदले गए प्रभारी
Next Article दलदल में फंसकर नन्हे हाथी शावक की मौत, वन विभाग मौके पर पहुंचा

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

महिला पत्रकार पूजा जायसवाल के घर में घुसकर मारपीट का मामला: गायत्री केशरवानी के खिलाफ FIR दर्ज, BNS की गैर-जमानती धारा भी शामिल
CHHATTISGARH Kharsiya November 14, 2026
ट्रक ने स्कूली बच्चों से भरी वैन को ठोका .. कई बच्चे घायल .. 4 रायगढ़ रिफर
CHHATTISGARH RAIGARH November 14, 2026
बाल दिवस पर विद्यार्थियों को बताया गया सुरक्षा और अधिकारों का महत्व, सुरक्षित बचपन का दिया संदेश
CHHATTISGARH Gharghoda November 14, 2026
तोरा गांव में महादेव, शनि, हनुमान एवं साईं बाबा मंदिर का भूमिपूजन, चौहान परिवार की पहल से बनेगा भव्य धार्मिक स्थल
CHHATTISGARH RAIGARH November 14, 2026
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर 15 नवंबर को धरमजयगढ़ में होगा राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह
CHHATTISGARH RAIGARH November 13, 2026

Popular Post

महिला पत्रकार पूजा जायसवाल के घर में घुसकर मारपीट का मामला: गायत्री केशरवानी के खिलाफ FIR दर्ज, BNS की गैर-जमानती धारा भी शामिल
CHHATTISGARH Kharsiya
ट्रक ने स्कूली बच्चों से भरी वैन को ठोका .. कई बच्चे घायल .. 4 रायगढ़ रिफर
CHHATTISGARH RAIGARH
बाल दिवस पर विद्यार्थियों को बताया गया सुरक्षा और अधिकारों का महत्व, सुरक्षित बचपन का दिया संदेश
CHHATTISGARH Gharghoda
तोरा गांव में महादेव, शनि, हनुमान एवं साईं बाबा मंदिर का भूमिपूजन, चौहान परिवार की पहल से बनेगा भव्य धार्मिक स्थल
CHHATTISGARH RAIGARH
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर 15 नवंबर को धरमजयगढ़ में होगा राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?