Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: कलेक्टर संजय अग्रवाल ने चार्ज लेने के तुरंत बाद ली अफसरों की बैठक
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
15 साल की उम्र में थामा मिट्टी का हुनर, 41 साल बाद भी जारी है राम प्रसाद का सफर
CHHATTISGARH Kharsiya
सिन्धी समाज पूज्य शंकराचार्यों के मार्गदर्शन में चल रहे देश में धर्म का शासन स्थापित करने के अभियान में ठोस भूमिका निभाए : साईं मसन्द
CHHATTISGARH Raipur
दो माह से राशन नहीं मिलने से ग्रामीण परेशान, जय भवानी महिला स्व सहायता समूह पर कार्रवाई की मांग
CHHATTISGARH Kharsiya
जीएसटी जांच में संदिग्ध मिला 32.5 टन स्क्रैप, पूंजीपथरा पुलिस ने ट्रक सहित ₹26.50 लाख का माल किया जप्त
CHHATTISGARH RAIGARH
शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर ग्रामीण महिलाओं से 70.77 लाख की ठगी, रायगढ़ पुलिस ने आरोपी महिला को सक्ती से किया गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने चार्ज लेने के तुरंत बाद ली अफसरों की बैठक

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu April 28, 2025 CHHATTISGARH
Share
7 Min Read

बिलासपुर, 28 अप्रैल/कलेक्टर संजय अग्रवाल ने चार्ज लेने के तुरंत बाद आज अधिकारियों की टीएल बैठक लेकर सुशासन तिहार सहित राज्य शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सुशासन तिहार के आवेदनों के निराकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने को कहा है। लगभग 2 लाख आवेदनों में से 80 हजार से ज्यादा आवेदनों का निराकरण आज तक विभिन्न विभागों द्वारा पूर्ण कर लिया गया है। सुशासन समाधान शिविरों में 5 मई से 31 मई तक निराकरण की जानकारी आम जनता को समक्ष में दी जायेगी। बैठक शुरू होने के पहले कलेक्टर ने सभी अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया।
कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने विभाग वार आए आवेदन और उनके निराकरण की प्रगति की जानकारी ली ।विभागों में आए शिकायतों और मांगों की प्रकृति से भी अवगत हुए। उन्होंने अन्य विभागों से जुड़े अर्जियों को आज ही संबंधित विभागों को स्थानांतरित करने को कहा है। उन्होंने कहा कि निदान के लिए अब बहुत कम समय बचा है, लिहाजा दिन रात जुटकर शतप्रतिशत समाधान सुनिश्चित किया जाए। अधिकारी स्वयं आवेदनों को पढ़ें, समझें और सार्थक रूप से निदान करें। यथासंभव आवेदकों से चर्चा कर उन्हें संतुष्ट करने का प्रयास किया जाए। गुणवत्ता पूर्ण निदान से समझौता नहीं किया जाए। उन्होंने अफसरों से कहा कि आवेदनों की समीक्षा से अपने विभागीय काम काज में सुधार का मौका मिलता है। श्री अग्रवाल ने कहा कि यदि कोई मांग सरकार की वर्तमान संचालित योजनाओं की नॉर्म्स में फिट बैठता है, तो उसे तत्काल स्वीकृति देकर उन्हें लाभ दिलाएं। शासन को स्वीकृति और बजट मांग के लिए जो प्रस्ताव भेजे जाएंगे, उनमें स्पष्ट रूप से प्राथमिकता क्रम का निर्धारण किया जाए।
कलेक्टर ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों पर भरती करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा की कार्यकर्ता सहायिका के पदों में भर्ती के लिए प्रतिबंध नहीं होता है। उन्होंने जनपद पंचायतों को इसमें सहयोग करने को कहा । कलेक्टर ने सभी एसडीएम को अपने अनुविभाग में सुशासन तिहार के आवेदनों की प्रतिदिन मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने श्रम विभाग को मिले आवेदनो की जानकारी लेकर श्रमिकों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए । जिला अस्पताल के सेवाओं की भी उन्होंने समीक्षा की। सिविल सर्जन ने बताया कि प्रतिदिन लगभग 500 ओपीडी मरीजों का इलाज किया जाता है। उन्होंने अगले कुछ महीनो में शुरू होने वाले सेवाओं जैसे नेफ्रोलॉजी,बर्न यूनिट,आइसोलेशन वार्ड और क्रिटिकल केयर और सीटी स्कैन की सेवाओं की जानकारी दी। कलेक्टर ने कहा की 108 और 102 वहां गरीब वर्ग की जरूरतमंद मरीजों की सेवा के लिए है। सूचना के तत्काल बाद यह सेवा उन्हें उपलब्ध हो जानी चाहिए। इसमें विलंब अथवा अन्य कोई साजिश स्वीकार नहीं किया जाएगा उन्होंने सीएमएचओ को इस पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने पौधारोपण अभियान की भी बैठक में समीक्षा की ।वन मंडल अधिकारी ने बताया कि इस साल बरसात में लगभग ढाई लाख पौधे लगाने की कार्य योजना बनाई गई है। श्री अग्रवाल ने भूजल स्तर के बहुत गहराई में चले जाने पर चिंता जाहिर की और लोगों को इस बारे में जागरूक करने पर जोर दिया। उन्होंने अपील की कि बरसात के ज्यादा से ज्यादा जल को धरती के भीतर पहुंचने के का प्रयास करें ।उन्होंने सुशासन तिहार में एनटीपीसी,एसईसीएल,बीएसएनएल के भी प्राप्त आवेदनके निदान पर बल दिया ।
कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आगे कहा कि शासन स्तर से बहुत सारी चिट्टियां जिलों में आती रहती हैं । उन्हें बाकायदा पंजी में दर्ज कर उसका पालन प्रतिवेदन समय पर भिजवाया जाए । सरकारी कार्यालय में विभिन्न सामग्रियों की खरीदी के लिए निर्धारित नियमों का पालन अनिवार्य रूप से किया जाए । निविदा में किसी ऐसे शर्त को ना जोड़ा जाए जो किसी व्यक्ति विशेष को लाभ देने के लिए बनाये गए हों। कलेक्टर ने भीषण गर्मी में पानी की समस्या के बारे में भी जानकारी ली। पीएचई विभाग के अधिकारी ने बताया कि बिल्हा और तखतपुर में जल की समस्या ज्यादा है। कलेक्टर ने नलकूप खनन के लिए जारी प्रतिबंध का शत प्रतिशत पालन करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि कोई बोर मशीन खनन करते पाया गया तो उसे जब्त कर नियमों के तहत कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें । श्री अग्रवाल ने कहा कि फिलहाल तुम्हर द्वार, साय सरकार अभियान के तहत प्रधानमंत्री आवास का सर्वे किया जा रहा है । यह सर्वे अच्छी तरह से होना चाहिए ।उन्होंने जिला पंचायत सीईओ से कहा कि हर गांव में 40- 50 बहुत गरीब एवं निर्धन लोगों की लिस्ट बना लें और ऐसे लोगों को आवास सहित सरकारी योजनाओं से लाभ दिलाने में प्राथमिकता दें। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अंतर्गत लगभग 10 हजार बचे हुए किसानों को अभियान चलाकर सम्मान निधि दिलाने की निर्देश दिए। उन्होंने उप संचालक कृषि को आरएईओ वार लक्ष्य देकर अगले एक पखवाड़े में इसे पूर्ण करने को कहा है । कलेक्टर ने स्कूलों में टॉयलेट निर्माण एवं मरम्मत को 10 जून के पहले पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि 16 जून से स्कूल खुलने पर इसका लाभ बच्चों को मिल सके । उन्होंने कहा कि अवैध शराब एक भी जगह बिकने नहीं चाहिए। आबकारी एवं पुलिस मिलकर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें। केवल फॉर्मेलिटी निभाने के लिए कार्रवाई न हो। बैठक में नगर निगम आयुक्त अमित कुमार डीएफओ सत्यदेव शर्मा एडीएम शिवकुमार बनर्जी, आर ए कुरूवंश।सहित विभागीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu April 28, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आम नागरिकां की शिकायतें
Next Article (पीपीटी प्रवेश परीक्षा) प्री-पॉलिटेक्निक टेस्ट 01 मई 2025 को

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

15 साल की उम्र में थामा मिट्टी का हुनर, 41 साल बाद भी जारी है राम प्रसाद का सफर
CHHATTISGARH Kharsiya October 7, 2026
सिन्धी समाज पूज्य शंकराचार्यों के मार्गदर्शन में चल रहे देश में धर्म का शासन स्थापित करने के अभियान में ठोस भूमिका निभाए : साईं मसन्द
CHHATTISGARH Raipur October 7, 2026
दो माह से राशन नहीं मिलने से ग्रामीण परेशान, जय भवानी महिला स्व सहायता समूह पर कार्रवाई की मांग
CHHATTISGARH Kharsiya October 7, 2026
जीएसटी जांच में संदिग्ध मिला 32.5 टन स्क्रैप, पूंजीपथरा पुलिस ने ट्रक सहित ₹26.50 लाख का माल किया जप्त
CHHATTISGARH RAIGARH October 6, 2026
शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर ग्रामीण महिलाओं से 70.77 लाख की ठगी, रायगढ़ पुलिस ने आरोपी महिला को सक्ती से किया गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH October 6, 2026

Popular Post

15 साल की उम्र में थामा मिट्टी का हुनर, 41 साल बाद भी जारी है राम प्रसाद का सफर
CHHATTISGARH Kharsiya
सिन्धी समाज पूज्य शंकराचार्यों के मार्गदर्शन में चल रहे देश में धर्म का शासन स्थापित करने के अभियान में ठोस भूमिका निभाए : साईं मसन्द
CHHATTISGARH Raipur
दो माह से राशन नहीं मिलने से ग्रामीण परेशान, जय भवानी महिला स्व सहायता समूह पर कार्रवाई की मांग
CHHATTISGARH Kharsiya
जीएसटी जांच में संदिग्ध मिला 32.5 टन स्क्रैप, पूंजीपथरा पुलिस ने ट्रक सहित ₹26.50 लाख का माल किया जप्त
CHHATTISGARH RAIGARH
शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर ग्रामीण महिलाओं से 70.77 लाख की ठगी, रायगढ़ पुलिस ने आरोपी महिला को सक्ती से किया गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?