Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: सक्ती में अखिल भारतीय हिंदू महासभा द्वारा जनआक्रोश एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti
सावन सोमवार पर दर्दनाक हादसा: हाईवा की चपेट में 21 वर्षीय युवक की मौत, प्रशासनिक व्यवस्था पर उठे सवाल
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ साइबर पुलिस की बड़ी सफलता: 150 गुम मोबाइल बरामद, 37.50 लाख से अधिक की संपत्ति लौटाई
CHHATTISGARH RAIGARH
बैंकों में पहुंची रायगढ़ पुलिस, करीब 800 नागरिकों को साइबर ठगी से बचाव के बताए उपाय
CHHATTISGARH RAIGARH
नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन ने किया पदभार ग्रहण,कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए समयबद्ध एवं पारदर्शी कार्य निष्पादन के निर्देश
CHHATTISGARH sakti
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

सक्ती में अखिल भारतीय हिंदू महासभा द्वारा जनआक्रोश एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu April 27, 2025 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read

पाकिस्तान के खिलाफ फूटा हिंदू समाज का आक्रोश, सांसद व जनप्रतिनिधियों ने भरी हुंकार

हिंदू समाज की एकता और देशभक्ति का प्रदर्शन, नारी शक्ति ने भी निभाई अग्रणी भूमिका

सक्ती।पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में आज सक्ती नगर में अखिल भारतीय हिंदू महासभा द्वारा एक विशाल जनआक्रोश एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हिंदू समाज ने भारी संख्या में एकत्र होकर पाकिस्तान मुर्दाबाद और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारों से पूरे नगर को गुंजायमान कर दिया। सभा के दौरान पाकिस्तान का पुतला दहन किया गया तथा उसके पोस्टरों को सड़क पर बिछाकर आक्रोश प्रकट करते हुए जूतों से मारा गया।

- Advertisement -
Ad image

इस अवसर पर जांजगीर लोकसभा क्षेत्र की सांसद कमलेश जांगड़े विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा, आतंकवादियों ने धर्म पूछकर मासूम बच्चों और नौजवानों की निर्मम हत्या की है। इसका बदला हम पाकिस्तान को भूगोल के नक्शे से मिटाकर लेंगे। देश का हर बच्चा मोदी जी के साथ कदम से कदम मिलाकर खड़ा है।

नगरपालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, हिंदू समाज ने हमेशा भाईचारे और एकता को महत्व दिया है, लेकिन अब आतंकवादियों को यह स्पष्ट संदेश देना होगा कि हमारे धैर्य की सीमा समाप्त हो चुकी है। अब समय आ गया है कि पाकिस्तान में घुसकर उन्हें उखाड़ फेंका जाए।

कार्यक्रम का संचालन पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष संजय रामचंद्र ने किया। उन्होंने कहा, पहले हम हिंदू हैं, फिर किसी पार्टी से संबंध रखते हैं। यह समय एकजुट होकर देश के दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देने का है। आवश्यकता पड़ने पर हम देश के लिए अपना खून दे भी सकते हैं और ले भी सकते हैं।

कार्यक्रम के अंत में सक्ती इकाई के नवनिर्वाचित हिंदू महासभा अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल (राजू) ने उपस्थित जनसमूह का आभार प्रकट करते हुए कहा, अल्प सूचना पर भी इतनी बड़ी संख्या में मातृशक्ति, भाई-बहनों और युवाओं की उपस्थिति इस बात का प्रतीक है कि यदि अभी देश का आह्वान हो, तो हम कुछ ही घंटों में युद्ध के लिए तैयार हैं।

सभा में नारी शक्ति की भी भारी सहभागिता रही, जिन्होंने राष्ट्रप्रेम और साहस का परिचय दिया। यह आयोजन हिंदू समाज की एकता, साहस और देशभक्ति का प्रतीक बन गया, जिसने आतंकवाद के खिलाफ एक सशक्त संदेश दिया।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu April 27, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 3 एसईसीएल कुसमुंडा में 54 वां संभागीय खो-खो प्रतियोगिता का हुआ समापन
Next Article अवैध महुआ शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti August 24, 2026
सावन सोमवार पर दर्दनाक हादसा: हाईवा की चपेट में 21 वर्षीय युवक की मौत, प्रशासनिक व्यवस्था पर उठे सवाल
CHHATTISGARH RAIGARH August 24, 2026
रायगढ़ साइबर पुलिस की बड़ी सफलता: 150 गुम मोबाइल बरामद, 37.50 लाख से अधिक की संपत्ति लौटाई
CHHATTISGARH RAIGARH August 24, 2026
बैंकों में पहुंची रायगढ़ पुलिस, करीब 800 नागरिकों को साइबर ठगी से बचाव के बताए उपाय
CHHATTISGARH RAIGARH August 24, 2026
नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन ने किया पदभार ग्रहण,कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए समयबद्ध एवं पारदर्शी कार्य निष्पादन के निर्देश
CHHATTISGARH sakti August 24, 2026

Popular Post

सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?