Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर ग्राम पंचायत तमनार के ग्रामीणों से मुख्यमंत्री ने किया सीधा संवाद
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
वेदांता पावर की आरोग्य परियोजना से 4600 नागरिक लाभान्वित
CHHATTISGARH sakti
खरसिया में खाद्य विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल,रिपोर्ट आने तक बिकता रहेगा मिलावटी सामान?
CHHATTISGARH Kharsiya
अवैध प्लॉटिंग पर जिला प्रशासन की सख्त कार्यवाही
Sarangargh bilaigarh
सारंगढ़ जिला पंचायत में मनेगा रक्षाबंधन पर्व
Sarangargh bilaigarh
भूमि विवाद में जेसीबी लेकर पहुंचने का आरोप, कार्रवाई के इंतजार में पीड़ित परिवार
CHHATTISGARH Kharsiya
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर ग्राम पंचायत तमनार के ग्रामीणों से मुख्यमंत्री ने किया सीधा संवाद

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu April 24, 2025 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read

जिले में ग्राम स्तर पर 72 अटल डिजिटल सुविधा केंद्र की हुई शुरुआत

रायगढ़, 24 अप्रैल 2025/ राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं डिप्टी सीएम एवं पंचायत मंत्री श्री विजय शर्मा ने प्रदेश के ग्रामीणों को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के विकास में पंचायतों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए चयनित ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों से सीधा संवाद भी किया। जिसमें रायगढ़ जिले के जनपद पंचायत तमनार के जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणों से भी सीधा संवाद किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों से योजना के सुचारू क्रियान्वयन, आर्थिक एवं सामाजिक लाभ पर चर्चा की। साथ ही मुख्यमंत्री ने अपने 20 वर्षीय सांसद के कार्यकाल में रायगढ़ की जनता का आभार व्यक्त किया ।
कार्यक्रम में ग्राम स्तर पर अटल डिजिटल सुविधा केंद्र की भी शुरुआत की गई, जिसमें सीएससी की सेवाओं के साथ वित्तीय समावेशन सेवाएं भी साथ में चालू की गई। जिसके तहत नगद आहरण, राशि हस्तांतरण, बीमा, पेंशन, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, विवाह पंजीयन आदि सुविधाएं प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा मोर गांव मोर पानी अभियान के तहत जल संरक्षण हेतु संकल्प एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। प्रदेश स्तर पर 1460 एवं जिले में ग्राम स्तर पर 72 अटल डिजिटल सुविधा केंद्र की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में शामिल डिप्टी सीएम एवं पंचायत मंत्री श्री विजय शर्मा ने राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर प्रदेश वासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी साथ ही ग्रामीण विकास हेतु अपनी प्रतिबद्धता जताई। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर जिले के सभी ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के बिहार के मधुबनी से उद्बोधन का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्री रमेश बेहरा, जनपद पंचायत तमनार अध्यक्ष श्री जागेश सिदार, ग्राम पंचायत सरपंच सुश्री गुलापी सिदार, उप संचालक पंचायत श्री नीलाराम पटेल, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री महेश पटेल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत तमनार श्री संजय चंद्रा एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu April 24, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article कृषि में नवाचार, ऑयल पाम की खेती ने बदली कैलाश शर्मा की किस्मत
Next Article बड़े भंडार में दिव्यांगजनों के लिए आयोजित हुआ शिविर

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

वेदांता पावर की आरोग्य परियोजना से 4600 नागरिक लाभान्वित
CHHATTISGARH sakti August 26, 2026
खरसिया में खाद्य विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल,रिपोर्ट आने तक बिकता रहेगा मिलावटी सामान?
CHHATTISGARH Kharsiya August 26, 2026
अवैध प्लॉटिंग पर जिला प्रशासन की सख्त कार्यवाही
Sarangargh bilaigarh August 26, 2026
सारंगढ़ जिला पंचायत में मनेगा रक्षाबंधन पर्व
Sarangargh bilaigarh August 25, 2026
भूमि विवाद में जेसीबी लेकर पहुंचने का आरोप, कार्रवाई के इंतजार में पीड़ित परिवार
CHHATTISGARH Kharsiya August 25, 2026

Popular Post

जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?